गर्मी में हेल्दी रहने के लिए पिएं ये 4 शेक, शरीर रहेगा ठंडा और हेल्दी

Healthy Shakes To Keep You Cool And Hydrated: गर्मियों में शरीर को हेल्दी रखने के लिए इन शेक को पीया जा सकता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
गर्मी में हेल्दी रहने के लिए पिएं ये 4 शेक, शरीर रहेगा ठंडा और हेल्दी

Healthy Shakes To Keep You Cool And Hydrated: गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। इसी के साथ लोग इस मौसम में जूस, शिकंजी और शेक आदि पीते है। गर्मी में तरल पदार्थो का सेवन ज्यादा करना चाहिए क्योंकि ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और शरीर भी हेल्दी रहता है। शेक पीने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती और शरीर भी मजबूत बनता है। गर्मियों में कई तरह के मौसमी फल बाजार में मिलते है। जिनका शेक बनाकर घर के बड़ों और बच्चों को दिया जा सकता है। इसको पीने से शरीर का मेटाबॉलिज्म भी तेज होता है और पाचन तंत्र भी मजबूत होता है। आइए जानते हैं गर्मियों में कौन से शेक पीने चाहिए।


इस पेज पर:-


मैंगो शेक

मैंगो शेक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। ये स्वादिष्ट होने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसको पीने से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ वजन बढ़ाने में मदद मिलती है। मैंगो शेक इम्यूनिटी को बढ़ाता है और शरीर को भी हेल्दी रखता है। इसमें प्रोटीन, पोटेशियम, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं।

mango shake

चीकू शेक

चीकू शेक पीने से शरीर की कई समस्याएं दूर होती है। चीकू शेक में कैल्शियम, विटामिन ए, विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने के साथ शरीर को एनर्जी भी देता है। गर्मियों में चीकू का शेक पेट को ठंडा रखता है और हड्डियों को मजबूत बनाता है। 

इसे भी पढ़ें- गर्मी में चेहरे को ठंडक देने के लिए लगाएं पुदीने के ये 3 फेस मास्क

बनाना शेक

गर्मियों में बनाना शेक शरीर के लिए बहुत हेल्दी होता है। ये वजन को बढ़ाने के साथ पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाता है। इसमें कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन ए, विटामिन सी और फाइबर आदि पाया जाता है। इसको पीने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है और हार्ट भी हेल्दी रहता है।

एप्पल शेक

एप्पल शेक स्वादिष्ट होने के साथ शरीर की कई परेशानियों को आसानी से दूर करता है। एप्पल शेक पाचन तंत्र को मजबूत करने के साथ वजन को भी घटाता है। गर्मियों में एप्पल शेक पीने से शरीर स्वस्थ रहता है और कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

गर्मियों में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ये शेक पिएं जा सकते है। हालांकि, ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इनका सेवन करें। 

All Image Credit- Freepik

यह विडियो भी देखें

Read Next

गर्मी में जरूर खाएं कीवी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version