
Healthy Drinks To Consume In Empty Stomach: आयुर्वेद में कई स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज छुपा है। लेकिन इन्हें समझना और सही तरीके से अपनाना और भी ज्यादा जरूरी है। स्वस्थ रहने के लिए मॉर्निंग ड्रिंक भी जरूरी होती है। आजकल लोग ट्रेंड फॉलो करने के पीछे कोई भी हर्बल ड्रिंक खाली पेट पीना शुरू कर देते हैं। लेकिन अगर हेल्थ कंडीशन को समझें बिना आप कोई भी हर्बल ड्रिंक लेते हैं, तो यह नुकसानदायक भी हो सकता है। आयुर्वेद के मुताबिक शरीर की प्रकृति के अनुसार ही आपको अपने लिए मॉर्निंग ड्रिंक चुनना चाहिए। अगर आप खाली पेट किसी चीज का सेवन कर रहे हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें। आयुर्वेद में बताया गया है कि कौन-सी चीजें खाली पेट पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। साथ ही, किन ड्रिंक्स के सेवन से आपको परेशानी हो सकती है। इस बारे में जानकारी देते हुए आयुर्वेदिक डॉक्टर वरलक्ष्मी यनमंद्रा ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इनके बारे में।
जानें सुबह खाली पेट कौन-सी ड्रिंक्स पीना फायदेमंद होता है- What To Drink On an Empty Stomach
एक्सपर्ट के मुताबिक सुबह खाली पेट आप हर्बल वाटर पी सकते हैं-
जीरे का पानी- Cumin Water
अगर आपको पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं तो आप जीरे का पानी पी सकते हैं। गैस बनने, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं में भी जीरा पानी फायदेमंद होता है। इसमें डायजेस्टिव एंजाइम मौजूद होते हैं जो पाचन तंत्र को आराम देते हैं।
मेथी दाने का पानी- Methi Water
जिन लोगों को हार्मोनल इंबैलेंस की समस्या रहती है, उनके लिए मेथी दाने का पानी फायदेमंद होता है। यह डायबिटीज में भी फायदेमंद है क्योंकि इससे ब्लड शुगर कंट्रोल रहती है। वहीं इसके सेवन से वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
धनिये का पानी- Coriander Water
जिन लोगों के शरीर की प्रकृति गर्म हैं उन्हें धनिये के पानी का सेवन करना चाहिए। यह शरीर को ठंडा रखने और मेटाबॉलिज्म बूस्ट करने में मदद करता है। गर्मियों में शरीर को ठंड़ा रखने के लिए इसका सेवन करना फायदेमंद होता है।
इसे भी पढ़ें- आयुर्वेद के अनुसार खाली पेट जूस पीना सेहत के लिए हो सकता है नुकसानदायक, जानें कैसे?
गर्म पानी में घी डालकर पीना- Ghee In Warm Water
गर्म पानी में घी डालकर पीना काफी ट्रेंडिंग है। यह कॉम्बिनेशन वात और पित्त को बैलेंस रखने में मदद करता है। इससे भूख कंट्रोल होती है और पेट की अग्नि तेज होती है। अगर आपको पाचन संबंधित समस्याएं रहती हैं तो इसका सेवन नहीं करें।
सुबह खाली पेट कौन-सी ड्रिंक्स का सेवन नहीं करना चाहिए? What Not To Drink on an Empty Stomach
गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना- Lemon and Warm Water
कई लोग गर्म पानी में नींबू डालकर पीना फायदेमंद मानते हैं। लेकिन यह कॉम्बिनेशन हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। खाली पेट नींबू पानी पीने से बॉडी में एसिडिक रिएक्शन हो सकता है। इसके कारण पित्त असंतुलित हो सकता है और आपको गैस्ट्रिक इशुज हो सकते हैं।
गर्म पानी में शहद डालकर पीना- Honey and Warm Water
गर्म पानी में शहद डालकर पीना फायदेमंद नहीं होता है। आयुर्वेद में गर्म चीजों के साथ शहद को मिलाने की मनाही होती है। क्योंकि इसके कारण शहद के गुण कम होते हैं और यह शरीर को नुकसान कर सकता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट कौन सा जूस पीना चाहिए? जानें ऐसे 5 जूस और इनसे मिलने वाले फायदे
कच्ची सब्जियों का जूस- Raw Vegetable Juice
कुछ लोग घीया, आंवला या मोरिंगा जैसे कच्ची सब्जियों का जूस खाली पेट पीते हैं। लेकिन ये चीजें जल्दी नहीं पचती हैं। जिन लोगों को पित्त और लिवर से जुड़ी समस्याएं हैं, उनके लिए ये फायदेमंद हैं। कई लोगों को इसके कारण ब्लोटिंग भी हो सकती है।
अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है तो अपने एक्सपर्ट की सलाह पर ही किसी चीज का सेवन करना शुरू करें।
View this post on Instagram
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version