Why Not To Drink ABC Juice Empty Stomach In Winters: हम सभी स्वस्थ रहने के लिए सब्जियों और फलों का जूस पीते हैं। क्योंकि ये पोषण से भरपूर होते हैं और सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होते हैं। सर्दियों के मौसम में लोग एबीसी (ABC) जूस यानी आंवला, चुकंदर और गाजर का जूस पीना भी काफी पसंद करते हैं। हम में से ज्यादातर लोग अपने दिन की शुरुआत इस स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर जूस के साथ करना पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, सर्दियों के मौसम में खाली पेट इस जूस का सेवन सेहत को फायदे की बजाए नुकसान पहुंचा सकता है? आयुर्वेदिक चिकित्सक और थायराइड एक्सपर्ट डॉ. अल्का विजयन की मानें, तो इसमें कोई संदेह नहींं है कि एबीसी जूस सेहत के लिए बुहत फायदेमंद होता है और इसका आमतौर पर खाली पेट भी सेवन किया जाता है। लेकिन ऐसा करने की सलाह सिर्फ गर्मी या अन्य मौसम में दी जाती है, ठंड के मौसम में खाली पेट इस जूस को पीने से बचना चाहिए। सुबह खाली पेट एबीसी जूस क्यों नहीं पीना चाहिए, इसे पीने का सही समय और तरीका, डॉक्टर अल्का ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में विस्तार से बताया है। इस लेख हमें आप भी जानें....
सर्दियों में ABC जूस सुबह खाली पेट क्यो नहीं पीना चाहिए- Why Not To Drink ABC Juice Empty Stomach In Winters In HIndi
डॉक्टर अल्का इंस्टाग्राम पोस्ट में बताती हैं कि "सर्दियों में सबसे बड़ी गलती जो लोग आमतौर पर करते हैं, वह है सुबह के समय एबीसी जूस का सेवन करना। हाल ही में मैं ऐसे कुछ रोगियों से मिली, जिन्हें अपच, एसिडिटी, ब्लोटिंग, कब्ज और ठीक से पेट साफ न होने की समस्या रही थी। बातचीत के दौरान मुझे पता चला कि वे सभी एक सप्ताह में या उससे भी अधिक समय से सुबह एबीसी जूस के साथ अपने दिन शुरुआत कर रहे थे, जिसके कारण उन्हें इस तरह की पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सर्दियों में इसलिए होता है क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार ठंड के मौसम में सुबह के समय हमारी पाचन अग्नि बहुत मंद होती है। इस दौरान हमारी आंतें ऐसे स्टेज से गुजर रही ही हैं, जहां बी और सी तत्व यानी चुकंदर और गाजर को पचाना मुश्किल होता है। ये दोनों कंद और जल तत्व से भरपूर होते हैं, जो अपच का कारण बनते हैं। इसलिए हमेशा यह सलाह दी जाती है कि ठंड के मौसम में सुबह इसका सेवन नहीं करना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में पिएं एबीसी (आंवला, चुकंदर, गाजर) जूस, दूर होगी बालों के झड़ना की समस्या
ABC जूस कब पीना चाहिए सही समय- Best Time To Drink ABC Juice In Hindi
अगर आप एबीसी जूस से बिना किसी नुकसान के भरपूर लाभ लेना चाहते हैं, तो आप ठंड के मौसम में इसका सेवन दोपहर के समय लंच से 1 घंटा पहले कर सकते हैं। क्योंकि इस दौरान हमारी पाचन अग्नि भी सामान्य हो जाती है और आंतें चुकंदर और गाजर को पचाने में सक्षण होती हैं।
इसे भी पढ़ें: ABC जूस का सेवन सेहत के लिए है वरदान, जानें क्या है ये और इसे घर पर बनाने का आसान तरीका
इसके अलावा, आप आंवला, चुकंदर और गाजर को कई अन्य तरीकों से भी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सुबह के समय आप इनका सूप बनाकर पी सकते हैं। इसके अलावा, आप सब्जियों के रूप में इसे तेल या घी, मसाले और अन्य जड़ी-बूटियों के साथ पकाकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। इस तरह यह पचने में और भी आसान हो जाते हैं और सेहत को इनसे भरपूर लाभ भी मिलता है।
View this post on Instagram
All Image Source: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version