Expert

गर्मी में कूल रखेंगी नार‍ियल पानी से बनी ये 3 फ्रेश ड्र‍िंक्‍स, डायटीश‍ियन से जानें रेस‍िपी और फायदे

गर्मी में कुछ हेल्‍दी पीना चाहते हैं, तो नार‍ियल पानी से बनी हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स का सेवन करें। इससे आपको एनर्जी म‍िलेगी और बीमार‍ियां दूर होंगी। 

Yashaswi Mathur
Written by: Yashaswi MathurUpdated at: May 20, 2023 10:00 IST
गर्मी में कूल रखेंगी नार‍ियल पानी से बनी ये 3 फ्रेश ड्र‍िंक्‍स, डायटीश‍ियन से जानें रेस‍िपी और फायदे

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Coconut Water Drinks For Summers: गर्मी के द‍िनों में कुछ ठंडा पीने का मन करता है। ज्‍यादातर लोग आसानी से म‍िल जाने वाली कोल्‍ड ड्र‍िंक का सेवन कर लेते हैं। कोल्‍ड ड्र‍िंक्‍स हर जगह आसानी से म‍िल जाती हैं और इन्‍हें कहीं भी पीना आसान होता है। जबक‍ि होममेड ड्र‍िंक्‍स को बनाने में समय लगता है। यही कारण है क‍ि लोग ऐसी चीजों को ज्‍यादा पसंद करते हैं जो झटपट तैयार हो जाती हो। इंस्‍टेंट ड्र‍िंक के बढ़ते चलन का असर सेहत पर पड़ता है। इस समस्‍या को दूर करने के ल‍िए क्‍यों न ऐसी ड्र‍िंक्‍स तैयार करें जो 2 से 3 म‍िनट में बन जाती हो। जी हां, यह सच में मुमक‍िन है। एक स्‍वाद‍िष्ट और हेल्‍दी ड्र‍िंक की बात करें, तो आप नार‍ियल पानी का सेवन कर सकते हैं। लेक‍िन कुछ लोगों को नार‍ियल पानी का स्‍वाद पसंद नहीं होता। नार‍ियल पानी को अन्‍य इंग्रीड‍िएंट्स के साथ म‍िलाकर टेस्‍टी समर ड्र‍िंक तैयार कर सकते हैं। ये ड्र‍िंक्‍स व‍िटाम‍िन्‍स और म‍िनरल्‍स से भरपूर होंगी। तो चल‍िए जानते हैं नार‍ियल पानी से बनने वाली 3 हेल्‍दी ड्र‍िंक्‍स की रेस‍िपी और फायदे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीश‍ियन Sanah Gill से बात की।       

नार‍ियल पानी के फायदे- Coconut Water Benefits 

  • नार‍ियल पानी में एंटीऑक्‍सीडेंट्स मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्‍यून‍िटी बढ़ती है।
  • नारियल पानी में डाइयुरेटिक प्रॉपर्टी होती है। इसे पीने से शरीर में मौजूद व‍िषैले तत्‍वों से छुटकारा म‍िलता है।
  • कोकोनट वॉटर से बनी ड्र‍िंक का सेवन करने से त्‍वचा हेल्‍दी रहती है। गर्मी में त्‍वचा में नमी की कमी दूर होती है।
  • कोकोनट वॉटर में पोटेश‍ियम होता है। इससे बनी ड्र‍िंक्‍स का सेवन करने से हाई बीपी की समस्‍या दूर होती है।  

1. नार‍ियल पानी और पुदीना ड्र‍िंक- Coconut Water and Pudina Drink

नार‍ियल पानी में पोटेश‍ियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। इस ड्र‍िंक को बनाने के ल‍िए नार‍ियल पानी को पुदीना के साथ म‍िलाएंगे। पुदीना में मेंथॉल मौजूद होता है। यह शरीर को गर्मी में ठंडा रखता है। 

रेस‍िपी:

  • नार‍ियल पानी को ग्‍लास में न‍िकाल लें। 
  • इसमें पुदीने का रस म‍िलाएं। 
  • पुदीने का रस पीसकर न‍िकाल सकते हैं।
  • इसमें संतरे का रस भी डाल सकते हैं।

2. कोकोनट ड्र‍िंक और पाइनएप्‍पल- Coconut Water and Pineapple Drink

coconut water drink

गर्मी के द‍िनों में पाइनएप्‍पल और कोकोनट वॉटर को म‍िलाकर फ्रेश ड्र‍िंक तैयार कर सकते हैं। यह दोनों ही फल गर्मी के द‍िनों में खाएं जाते हैं। यह एक लो-कार्ब ड्र‍िंक है। इस ड्र‍िंक को पीने से एनर्जी बढ़ती है। पाचन के ल‍िए यह ड्र‍िंक फायदेमंद मानी जाती है।

रेस‍िपी:

  • नार‍ियल पानी को म‍िक्‍सी में न‍िकाल लें।
  • इसमें पाइनएप्‍पल का रस म‍िलाएं।
  • थोड़ा सा अदरक घ‍िसकर डालें।  
  • अब म‍िंट की पत्ती डालकर ड्र‍िंक का सेवन करें।

इसे भी पढ़ें- नारियल पानी पीने से स्किन को मिलते हैं कई फायदे, बढ़ता है चेहरे का ग्लो

3. नार‍ियल पानी और नींबू का रस- Coconut Water and Lemon Juice Drink

nariyal pani ke fayde

गर्मी के द‍िनों में शरीर को हाइड्रेट‍ करने वाला पेय पदार्थ पीना चाहते हैं, तो नार‍ियल पानी और नींबू के रस से बनने वाली इस ड्र‍िंक का सेवन करें। नार‍ियल पानी की मदद से ड‍िहाइड्रेशन की समस्‍या दूर होती है वहीं नींबू के रस में व‍िटाम‍िन-सी पाया जाता है। इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए यह एक परफेक्‍ट ड्र‍िंक है।    

रेस‍िपी:   

  • नार‍ियल पानी को एक ग‍िलास में न‍िकाल लें।
  • इसमें नींबू का रस डालें।
  • म‍िंट की पत्ती को ड्र‍िंक में डाल सकते हैं। 

उम्‍मीद करते हैं आप भी ड्र‍िंक्‍स को बनाने का आसान तरीका जानकर इसे ट्राई करना चाहेंगे। इन ड्र‍िंक्‍स का पूर्ण फायदा उठाने के ल‍िए इसे ताजा ही प‍िएं। लेख पसंद आया हो, तो शेयर करना न भूलें। 

Disclaimer