Doctor Verified

रात को सोने से पहले आप भी देखते हैं रील्स? तो जान लें इसके 4 नुकसान

Side Effects Of Reels In Hindi: रात को सोने से पहले अगर आप भी रील्स देखते हैं, तो इससे आपको सिरदर्द या आंखों में तकलीफ हो सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को सोने से पहले आप भी देखते हैं रील्स? तो जान लें इसके 4 नुकसान


Side Effects Of Reels In Hindi: हममें से ज्यादातर लोग रात को सोने से पहले फोन जरूर स्क्रॉल करते हैं। हालांकि यह कहा जाता है कि रात को अच्छी नींद लेनी है, तो मोबाइल फोन को अपने बेड रूम से दूर रखना चाहिए और कमरे की लाइट बुझा देनी चाहिए। इससे रात को अच्छी और गहरी नींद आती है, जिससे सुबह उठकर फ्रेशनेस महसूस होती है। लेकिन, ज्यादातर लोग ऐसा नहीं करते हैं। रात को सोते समय अपने हाथ में मोबाइल रखते हैं और नींद आने तक रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं। क्या आप जानते हैं कि रील्स स्क्रॉल करने की वजह से आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ सकता है? जानें, इसके बारे में।

रात को सोने से पहले रील्स देखने के नुकसान- Side Effects Of Reels In Hindi

Side Effects Of Reels In Hindi

सिरदर्द हो सकता है

अगर आप सोने से पहले लेटे-लेटे मोबाइल पर स्क्रीन स्क्रॉल करते हैं, तो इससे आपको सिरदर्द हो सकता है। सीनियर कंसलटेंट साइकेट्रिस्ट  (MD Psychiatry) डॉ. विजय पाठक कहते हैं, "कई लोग नींद आने के बावजूद जबरन जगर रील्स देखते हैं। ऐसा करने से सिर पर दबाव पड़ता है, जो कि एक समय बाद सिरदर्द में बदल जाता है।"

इसे भी पढ़ें: रात को देर से सोने की आदत शरीर को पहुंचाती हैं नुकसान, हो सकती हैं ये 5 बीमारियां

आंखों पर असर पड़ सकता है

Side Effects Of Reels In Hindi

डॉ. विजय पाठक आगे बताते हैं, "रात को अगर आपके कमरे की लाइटें बंद हैं और अंधेरे में आप रील्स स्क्रॉल कर रहे हैं, तो इसका नेगेटिव असर आपकी आंखों पर पड़ सकता है। दरअसल, स्क्रीन की लाइट सीधे आंखों पर पड़ती है। आमतौर पर मोबाइल आंखों के बहुत करीब होता है। ऐसे में लगातार रील्स स्क्रॉल करने की वजह आंखों में दर्द हो सकता है और आंखों की रोशनी कमजोर भी हो सकती है।"

इसे भी पढ़ें: रात को नींद नहीं आती तो इंटरनेट पर देखें ये 6 चीजें, सोने में होगी आसानी

नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है

अगर आप रोजाना रात को सोने से पहले करीब 30 मिनट तक रील्स स्क्रॉल करते हैं, तो इससे आपकी नींद की क्वालिटी खराब हो सकती है। यही नहीं, रात को सोने से पहले रील्स का दिमाग पर बुरा असर पड़ता है। वहीं, खराब नींद का सेहत पर भी बुरा असर पड़ सकता है। व्यक्ति अगली सुबह लो एनर्जी महसूस कर सकता है।

एडिक्शन हो सकता है

अगर कोई व्यक्ति रोज रात को सोने से पहले मोबाइल स्क्रॉल करता है, तो उसे इसकी आदत हो सकती है। एक समय बाद यह आदत लत में बदल सकती है। यह बात हम सभी जानते हैं कि लत किसी भी चीज की सही नहीं होती है। डॉ. विजय पाठक के अनुसार, "रील स्क्रॉल करने का एडिक्शन हो जाए, तो व्यक्ति न सिर्फ रात के समय, बल्कि दिन के समय भी रील्स देखने लगता है। इससे काम की प्रोडक्टिविटी भी इफेक्टेड होती है। साथ ही, सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है।"

Image Credit: Freepik

Read Next

Cough Headache क्या होता है? जानें, इसके लक्षण और बचाव के उपाय

Disclaimer