रात को नींद नहीं आती तो इंटरनेट पर देखें ये 6 चीजें, सोने में होगी आसानी

नींद न आना एक ऐसा विकार है, जिसमें या तो आपको नींद नहीं आती या फिर आप ज्यादा देर तक सोने में सक्षम नहीं हैं। अनिद्रा किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन यह बुजुर्गों में आम है।  
  • SHARE
  • FOLLOW
रात को नींद नहीं आती तो इंटरनेट पर देखें ये 6 चीजें, सोने में होगी आसानी


अनिद्रा एक ऐसा विकार है, जिसमें या तो आपको नींद नहीं आती या फिर आप ज्यादा देर तक सोने में सक्षम नहीं हैं। अनिद्रा किसी भी उम्र में हो सकती है लेकिन यह बुजुर्गों में आम है। वारविक मेडिकल स्कूल द्वारा किए गए एक अध्ययन में आठ ग्रामीण इलाकों के 50 या उससे अधिक उम्र के करीब 24, 434 लोगों की नींद की गुणवत्ता जांची गई। अध्ययन के निष्कर्षों में सामने आया है कि करीब 16.6 फीसदी लोग अनिद्रा और अन्य नींद विकारों से जूझ रहे हैं। हम जानते हैं कि अनिद्रा से परेशान लोग आंखों पर लगाने वाले मास्क से लेकर योगा आसन तक आजमा चुके हैं ताकि वह नींद ले सके। अगर वाकई में आपको इन सब चीजों से लाभ नहीं मिला है तो हम आपको ऐसे कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आपको आसानी से नींद आ जाएगी।

खाने को सजाते हुए देखना

खाने तैयार किए जा रहे वीडियो को देखकर किसको भूख नहीं लग सकती हालांकि खाने को बनते हुए देखने में आराम नहीं मिल सकता। लेकिन खाने को सजाने के लिए पनीर के छिड़काव, चॉकलेट पिघलाने और डेसर्ट पर आइसिंग शुगर को देख वास्तव में आराम मिलता है। केक को सजाने के लिए तैयार किए मिश्रण के वीडियो विशेष रूप से आराम देते हैं। क्या आपको ऐसा नहीं लगता?

छोटे मेकअप वीडियो देखिए

हम केवल तभी सो सकते हैं जब हम तनाव मुक्त होकर सोने की कोशिश कर रहे हों। इंटरनेट पर अरबों क्विक ब्यूटी वीडियो मौजूद हैं और यकीन मानिए इन शांत और खूबसूरत वीडियो को देखने से आपको सोने में मदद मिल सकती है।

इसे भी पढ़ेंः  जरूरत से ज्यादा सोचते हैं तो हो जाइए सावधान, हो सकती हैं ये 6 गंभीर परेशानियां

बोरिंग इतिहास के पाठों को याद कीजिए

क्या आपको याद है कि आप कक्षाओं में बैठकर इतिहास के अध्याय या निबंधों को पढ़ते-पढ़ते सो जाया करते थे। क्या आपको ऐसा नहीं लगता था कि कोई आपकी आंखों को बंद करने के लिए अपनी ओर खींच रहा है? कुछ इस तरह के ही पाठ अपने फोन पर खोलें और इसे पढ़ना शुरू करें। इसके साथ आने वाली नींद का आनंद लें।

पानी गिरने की आवाज सुनें

सही आवाज आपको शांत महसूस कराएगी और वास्तव में आपको नींद आएगी। रात को सोने से पहले इंटरनेट पर कुछ इस तरह के शांत स्वभाव वाला संगीत सुनिए। या फिर धीमी आवाज पर संगीत सुनते हुए अपनी आंखों को बंद कीजिए और फिर देखिए कैसे आपको जल्दी नींद आती है।

इसे भी पढ़ेंः अक्सर बातें और सामान भूलने का कारण है दिमाग की कमजोरी, इन 5 तरीकों से बनाएं तेज

पॉडकास्ट और कहानियां सुनें

अगर आप हर दिन किसी विशेष पॉडकास्ट को सुनते हैं तो सोने से पहले रात में इसे सुनना शुरू करें। आप ऑडियो कहानियां भी सुन सकते हैं, जो आपके दिमाग पर शांत प्रभाव डाल सकती हैं।

बचपन के दिनों को याद कीजिए

आप लोरियां सुनने का प्रयास कर सकते हैं। लोरियां शांत, कोमल और अपने सामान्य संगीत में बिना बदलाव किए कोई शोर नहीं करती हैं, जो नहीं सो पाने वाले लोगों के लिए बिल्कुल परफेक्ट हो सकती हैं।

Read More Articles on Mind Body in Hindi 

Read Next

45 डिग्री तापमान में लू और गर्मी से कैसे बचें? एक्‍सपर्ट से जानें ये 5 आसान घरेलू उपाय

Disclaimer