Sat Sep 12, 2026 | 12:48 AM IST

सुदर्शन के पौधे में होते हैं कई औषधीय गुण, एक्सपर्ट से जानें इन 5 बीमारियों में कैसे करें प्रयोग

सुदर्शन के पौधे में कई औषधीय गुण हैं। इसके प्रयोग से कान दर्द, बुखार, जोड़ों के दर्द में भी सहायता मिलती है। आयुर्वेद में इसका बहुत उपयोग है। 

मई से जून महीने में खिलने वाला सुदर्शन (Sudarshan Benefits) कई रोगों की दवा है। आयुर्वेद में ऐसे कई पौधे हैं, जो किसी बगीचे की सुंदरता तो बढ़ाते ही हैं साथ ही इंसानी शरीर को रोगमुक्त करके उसे भी सुंदर बनाते हैं। सुदर्शन एक शाकीय पौधा है। इसके फूल सफेद रंग के और सुगंधित होते हैं। सुदर्शन का पौधा बुखार, जोड़ों के दर्द से लेकर कान दर्द में भी सहायक है। राष्ट्रीय समाज सेवा संस्थान के आयुर्वेदाचार्य डॉ. राहुल चतुर्वेदी (Dr. Rahul Chaturvedi, Ayurvedacharya) का कहना है कि बुखार में सुदर्शन का पौधा (Sudarshan Helps in reducing fever) बहुत काम करता है। अगर शहरों में सुदर्शन का पौधा नहीं मिलता है तो बाजार से सुदर्शन वटी खरीदी जा सकती है। सुदर्शन का वानास्पतिक नाम Crinum latifolium है। इसे अंग्रेजी में पॉयजन बल्ब (Poison bulb) कहा जाता है। डॉ. राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि सुदर्शन के पौधे की हर चीज उपयोगी है।  

Inside2_sudarshanbenefits

सुदर्शन के औषधीय गुण

1.  बुखार में फायदेमंद

डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि सुदर्शन के पौधे का लगभग हर हिस्सा उपयोगी है। वे बताते हैं कि सुदर्शन बुखार में बहुत लाभदायक है। इसे बुखार में काढ़े की तरह सुबह खाली पेट पीया जा सकता है। डॉ. बताते हैं कि सुदर्शन का अर्क पीने से बुखार में बहुत लाभ मिलता है। 

Inside3_sudarshanbenefits

2.  कान दर्द में सहायक 

गांव में अभी भी सुदर्शन की पत्तियों का प्रयोग कान में दर्द को ठीक करने के लिए किया जाता है। छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक का कान दर्द इससे ठीक हो जाता है। जब भी आपके कान में दर्द सुदर्शन के पत्तों को तोड़ लें और उसका रस निचोड़कर कान में डाल लें। इससे थोड़ी ही देर में कान का दर्द ठीक हो जाता है। 

Inside4_sudarshanbenefits

3.  जोड़ों के दर्द को करे दूर

सुदर्शन जोड़ों के दर्द के लिए रामबाण है। इसके लिए आपको बस जोड़ों में दर्द वाली जगह पर सुदर्शन की जड़ों को पीसकर लगाना है। इससे जोड़ों के दर्द में सहायता मिलेगी। डॉ. राहुल चतुर्वेदी का कहना है कि सुदर्शन के पौधे में एंटी-इंफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं, जिनसे जोड़ों के दर्द की सूजन में सहायता मिलती है। 

इसे भी पढ़ें : मुंह के छाले दूर करेगी सुपारी, आयुर्वेदाचार्य से जानें 3 तरीके और सावधानियां

4.  त्वचा के लिए फायदेमंद

सुदर्शन का पौधा त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक है। इसके लिए इसके पत्तों के रस का प्रयोग किया जाता है। गर्मी के मौसम में त्वचा पर फोड़े, फुंसी, एक्ने, दाद, खाज, खुजली आदि परेशानियां होने लगती हैं, इन सभी परेशानियों को दूर करने में सुदर्शन का पौधा बहुत लाभदायक है। सुदर्शन का पौधा घाव भरने में भी सहायक है। चर्म रोगों में सुदर्शन की पत्तियों का रस अधिक लाभदायक होता है। 

5.  सफेद पानी की समस्या से दिलाए निजात

ज्यादातर महिलाओं को सफेद पानी की समस्या रहती है। ऐसे में उनके शरीर में कमजोरी बहुत आ जाती है। यह सफेद पानी किसी इंफेक्शन या किसी अन्य वजह से भी आ सकता है। हालांकि यह महिलाओं के लिए कष्टकारी हो जाता है, क्योंकि कई बार सफेद पानी की वजह से महिलाओं को पेड़ूर में दर्द की समस्या होने लगती है। ऐसे में सुदर्शन का पौधा बहुत लाभदायक है।

Inside1_sudarshanbenefits

इसे भी पढ़ें : बॉडी डिटॉक्स के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये 8 तरीके

सुदर्शन के पौधे का उपयोग

डॉ. राहुल चतुर्वेदी बताते हैं कि सुदर्शन की जड़, फूल, पत्ती आदि सभी उपयोगी हैं। वे बताते हैं कि सुदर्शन का प्रयोग अर्क के रूप में किया जा सकता है। इसे दो गिलास पानी में उबाल लें। आधा गिलास पानी रह जाने पर सुबह खाली पेट लें। यह कोविड से लेकर कई अन्य बीमारियों में भी लाभदायक है। 

सुदर्शन का पौधा भारत के हर राज्य में पाया जाता है। इसके उपयोग से बुखार, कान दर्द से लेकर जोड़ों के दर्द में भी सहायता मिलती है। सुदर्शन का पौधा बवासीर में भी सहायक है। इस  तरह सुदर्शन कई बीमारियों की एक दवा है। 

Read More Articles On Ayurveda In Hindi 

Read Next

बहुत काम का है बेहया का पौधा, इन 6 समस्याओं में कर सकते हैं बेहया के पौधे का इस्तेमाल

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meena Prajapati

Meena Prajapati

Sub Editor

पत्रकारिता में आए तीन साल से अधिक समय हो गया है। कुछ महीने डिजिटल में इंटर्नशिप करने के बाद औपचारिक रूप से पत्रकारिता की शुरुआत प्रिंट से की। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की। दिल्ली विश्वविद्यालय में हिंदी पत्रकारिता में सर्वश्रेष्ठ अंक आने की वजह से देश के उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडू द्वारा विश्वविद्यालय पदक दिया गया। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन हरियाणा से किया। महिला मुद्दों पर लिखने में विशेष रुचि रही, यही वजह थी कि साल 2020 में लाडली मीडिया अवार्ड दिया गया। इसके अलावा 18 कहानियां 18 कहानीकार कहानी संग्रह (पुस्तक) में एक कहानी भी प्रकाशित हो चुकी है। समसामयिक मुद्दों पर विभिन्न लेख पत्रिकाओं और अखबारों में लिखती रही हूं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    May 28, 2021 10:21 IST

    Published By : Meena Prajapati

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content