Expert

धागे वाली मिश्री और इलायची साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका

काम के बढ़ते स्ट्रेस को कम करने के लिए आप धागे वाली मिश्री और इलायची का सेवन कर सकते हैं। जानते हैं इसके फायदे और खाने का तरीका   
  • SHARE
  • FOLLOW
धागे वाली मिश्री और इलायची साथ में खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 फायदे, जानें खाने का तरीका


चीनी से शरीर में कई तरह की परेशानियां शुरू हो सकती हैं। चीनी के नियमित सेवन से ब्लड का शुगर लेवल बढ़ने का खतरा काफी अधिक होता है। ऐसे में आप नेचुरली चीनी यानी धागे वाली मिश्री का उपयोग कर सकते हैं। यह गन्ने और ताड़ के रस से बनाई जाती है। इसलिए यह कम मीठी होती है और इससे सेहत को होने वाली समस्या कम होती है। इस लेख में डायटीशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि धागे वाली मिश्री और इलायची खाने के क्या फायदे होते हैं  और इसका सेवन कैसे किया जाता है। 

मिश्री और इलायची के फायदे - Benefits Of Dhaga Mishri And Cardamom In Hindi

इम्यूनिटी बूस्टर

एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर धागे वाली मिश्री और इलायची इम्यून पावर को मजबूत करती है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर में हानिकारक फ्री रेडिकल्स को कम करते हैं और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में सहायक होते हैं। साथ ही पाचन क्रिया में सुधार होता है। इससे आहार से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। 

rock sugar and cardamom benefits

तनाव को कम करें

इलायची की और धागे वाली मिश्री के सेवन से आप तनाव को कम कर सकते हैं। इन दोनों का मिश्रण आपके मन को शांत करने में सहायक होता है। तनाव को कम करने के लिए आप सुबह या शाम की चाय के साथ इलायची और धागे वाली मिश्री का उपयोग कर सकते हैं। 

रेस्पिरेटरी सिस्टम को करें ठीक

इलायची में नेचुरल रूप से कफ को कम करने वाले गुण होते हैं। वहीं, धागे वाली मिश्री श्वसन संबंधी समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद होती है। इसका उपयोग आप रेस्पिरेटरी संबंधी समस्या को दूर करने के लिए कर सकते हैं। बारिश के मौसम में फ्लू होने पर आप इसका इस्तेमाल कर संक्रमण को कम कर सकते हैं। 

नकसीर फूटने की समस्या में आराम 

गर्मियों के दौरान कुछ लोगों की नाक से खून आने लगता है। यह समस्या मुख्य रूप से बच्चों में देखने को मिलती है। नकसीर फूटने पर आप धागे वाली मिश्री को पानी में घोलकर पिला सकते हैं, इससे शरीर का टेम्परेचर तेजी से कम होता है और नाक से खून आना बंद हो जाता है। 

वजन को कंट्रोल करें 

इलायची व धागे वाली मिश्री का सेवन कर आप वजन को कंट्रोल कर सकते हैं। इसके लिए आप इलायची, सौंफ और मिश्री को पीसकर इसका सेवन कर सकते हैं। इलायची में मौजूद फाइबर वजन को कम करने में सहायक होते हैं। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है। 

धागे वाली मिश्री और इलायची का सेवन कैसे करें 

  • धागे वाली मिश्री बाजार में आसानी से उपलब्ध होती है। 
  • मिश्री और इलायची का पाउडर बनाकर आप इसे चाय में मिलाकर सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा, इसका सेवन खाने के बाद भी किया जा सकता है। 
  • लेकिन, इसका सेवन बेहद ही सीमित मात्रा में करें। 
  • यदि आपको पहले से ही डायबिटीज की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें। 

इसे भी पढ़ें : बार-बार भूख क्यों लगती है? जानें इसके कारण और बचाव के तरीके

अगर, डायबिटीज की समस्या हो, तो डायटीशियन की सलाह के बाद ही धागे वाली मिश्री का सेवन करें। इससे पाचन क्रिया बेहतर होती है और वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।   

  

 

Read Next

साबुत अनाज खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे, डेली डाइट में करें शामिल

Disclaimer