गले लगाना (hugging) भले ही एक शारीरिक क्रिया है पर इसका असर हमारे मन पर ज्यादा होता है। जैसे कि अगर सामने वाला व्यक्ति बहुत गुस्से में हो या वह उदास हो तो भी आप उसे गले लगाएं (हग करें) तो, ये उन्हें शांत करता है। गले लगाने में एक जादुई शक्ति होती है। अगर आप बच्चों को गले से लगाते हैं तो इसके लाभ और अधिक बढ़ जाते हैं। मदरहुड हॉस्पिटल, नियोनटालॉजिस्ट सीनियर कंसलटेंट पीडियाट्रिशियन, डॉक्टर अमित गुप्ता कहते हैं कि हग करने से बच्चों की इमोशनल बुद्धि बढ़ती है। उन्हें प्यार का अनुभव होता है। उन्हें एक तरह से खास महसूस होता है जिससे आपकी और बच्चे की बॉन्डिंग और अच्छी बन सकती है।" तो, आज हम जानेंगे कि अगर आप अपने बच्चे को गले लगाते हैं तो इससे क्या क्या लाभ मिलते हैं।
Image credit: The New Age Parents
1. बच्चे और माता पिता का रिश्ता होता है मजबूत (For Good Bonding)
बच्चों को गले लगाने (हग करने) से अच्छा महसूस होने वाले हार्मोंस जागृत होते हैं। इससे बच्चे का मूड अच्छा होता है और उनको सुरक्षित व खुशी महसूस होती है। इसलिए अगर आप अपने बच्चे को गले लगाते हैं तो उनका आपके प्रति लगाव इस कारण भी बढ़ जायेगा। क्योंकि उन्हें लगेगा आप उन्हें खुश कर रहे हैं। इससे बच्चे और मां बाप के बीच की बॉन्डिंग मजबूत होती है।
इसे भी पढ़ें : ये 3 लक्षण बताते हैं कि आपका बच्चा है ज्यादा संवेदनशील, जानें ऐसे बच्चों की कैसे करनी चाहिए परवरिश
2. गले लगाने से ऑक्सीटोसिन की मात्रा बढ़ती है (Level Of Oxytocin Increases)
कडल हार्मोन या ऑक्सीटोसिन हार्मोन की मात्रा गले लगाने से बढ़ जाती है। इसे एक मां और बच्चे के बीच का प्यार बढ़ता है। इस हार्मोन की मदद से बच्चे में इंफ्लेमेशन कम होती है। घाव भरने की क्षमता अधिक बढ़ती है और उन की क्रेविंग भी शांत होती हैं। इसलिए अगली बार उन्हें अधिक दर्द हो या चोट लगती है तो जोर से गले जरूर लगाएं।
3. बच्चे को अधिक स्मार्ट बना सकता है (Hugging Makes Your Child Smarter)
अगर बच्चे को विकास होने वाले सालों में अधिक प्यार भरा स्पर्श मिले तो उनके दिमागी विकास को बढ़ने में काफी मदद मिलती है। बच्चों के लिए स्किन से स्किन का कॉन्टैक्ट होना बहुत लाभदायक रहता है और खास कर उनके मानसिक विकास के लिए।
4. इससे आपके बच्चे का कॉन्फिडेंस बढ़ता है (Boosts Confidence)
हग करने से आपके बच्चे को लगता है कि आप उनसे बहुत प्यार करती हैं और उसकी फैमिली उसकी बहुत केयर भी करती है। इससे उनके मन में एक सकारात्मक नजरिया बनता है और वह अपनी जिंदगी की ओर बहुत आत्म विश्वास और साकारातमकता से देखते हैं।
Image credit:KidsBaron
5. गले लगना स्ट्रेस कम करता है (Reduces Stress)
अगर आपके बच्चे के शरीर में कॉर्टिसोल हार्मोन की मात्रा अधिक होती है तो इससे आपके बच्चे को अधिक स्ट्रेस और चिंता का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन गले लगाते समय उसके शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है। जो कॉर्टिसोल को नियंत्रित कर देता है। इससे उसकी स्ट्रेस और चिंता कम होने में काफी ज्यादा मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें : बच्चे को हर 'क्यों-कैसे' का जवाब किस तरह देना चाहिए? माता-पिता ऐसे शांत करें बच्चे की जिज्ञासा
6. सेहत के लिए फायदेमंद (Gives Many Health Benefits)
गले लगना न केवल बच्चे की मानसिक सेहत बल्कि शारीरिक सेहत के लिए भी काफी ज्यादा लाभदायक होता है। बच्चे को गले लगाने से उसकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। इससे बच्चे की थायमस ग्लैंड भी स्टिमुलेट होती है। जो उस की व्हाइट ब्लड सेल्स को रेगुलेट करती है। बच्चे को इन्फेक्शन से भी बचाने में मदद करती है।
तो इतने सारे लाभ मिलने के बाद तो आपको हर रोज बच्चे को कई बार तो गले जरूर लगाना चाहिए। ताकि उनका मूड भी अच्छा रहे और उनकी शारीरिक सेहत भी अच्छी रहे।
Main Image credit: SelectHealth
Read more articles on Tips for Parents in Hindi