सर्दियों में पिएं खजूर शेक, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे

Dates Milkshake Health Benefits: सर्दियों में खजूर का शेक पीने से शरीर की कई परेशानियां दूर होती हैं।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पिएं खजूर शेक, शरीर को मिलेंगे ये 5 फायदे


Dates Milkshake Health Benefits : खजूर, तो आपने कई बार खाया होगा। लेकिन इन सर्दियों में खजूर का शेक बनाकर भी अवश्य देखें। खजूर का शेक शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सर्दियों में इसको पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ शरीर भी हेल्दी होगा। खजूर का शेक पौष्टिक होने के साथ स्वादिष्ट भी होता हैं। इसको आप ब्रेकफास्ट में आसानी से पी सकते हैं। खजूर का शेक पीने से शरीर को कैल्शियम भी मिलेगा। जिससे हड्डियां भी मजबूत होगी। अगर आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, तो सर्दियों में इसे आसानी से पी सकते हैं। इसको पीने से शरीर को कई तरह के विटामिन्स और मिनरल्स मिलते हैं। आइए जानते हैं सर्दियों में खजूर का शेक पीने के फायदों के बारे में।

जोड़ो का दर्द होगा कम

खजूर का शेक पीने से जोड़ो के दर्द को कम करने में मदद मिलती हैं। खजूर के शेक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों के दर्द को दूर करने के साथ उनको मजबूत भी बनाता हैं। खजूर का शेक हड्डियों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता हैं। 

पाचन तंत्र को करें मजबूत

सर्दियों में खजूर का शेक पाचन तंत्र को मजबूत करता हैं। इसको पीने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच की समस्या नहीं होती हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पाचन तंत्र को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। इसको पीने से भोजन ठीक से पचता भी हैं।

dates

स्किन को रखें हेल्दी

सर्दियों में खजूर के शेक स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो स्किन को चमकदार और मुलायम बनाते हैं। इसके नियमित सेवन से एजिंग का प्रोसेस धीमा हैं। जिससे त्वचा पर  बढ़ती उम्र के निशान नहीं दिखते हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरुषों को सुबह क्या खाना चाहिए? जानें 5 चीजें जिनसे मिलेगा भरपूर पोषण

एनीमिया में फायदेमंद

सर्दियों में खजूर का शेक शरीर में आयरन की कमी को पूरा करके शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता हैं। खजूर का शेक नियमित पीने से शरीर की कमजोरी भी दूर होती हैं। खजूर का शेक शरीर का हीमोग्लोबिन लेवल को भी बढ़ाता है। 

प्रेगनेंसी में फायदेमंद

खजूर का शेक प्रेगनेंट महिलाओं के लिए भी काफी फायदेमंद होता हैं। इसको पीने से भ्रूण का विकास अच्छे से होता है और उसका वजन भी बढ़ता है। खजूर का शेक पीने से शरीर में ऑक्सिटोसिन की मात्रा में वृद्धि होती है। जिस कारण यूटरस की सेंस्टीविटी बढ़ती है।

 सर्दियों में खजूर का शेक पीने से शरीर हेल्दी रहता है। लेकिन ध्यान रखें अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इसका सेवन शुरू करें। 

All Image Credit- Freepik

Read Next

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 3 सुपरफूड्स, डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version