Best Foods For Men To Eat In The Morning: सुबह की हेल्दी शुरूआत पूरे दिन को अच्छा बना सकती है। क्योंकि कई बार लोग सुबह उठने के साथ ही कोई ऐसी चीज खा लेते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। सुबह उठकर कुछ हेल्दी खाने से शरीर को बहुत फायदे मिलते हैं। वहीं अगर पुरुषों की बात की जाएं, तो उन्हें सुबह ऑफिस भी जाना होता हैं। ऐसे में उनको सुबह में कुछ हेल्दी खाना और जरूरी हो जाता हैं। पुरुषों को सुबह में ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए, जो उन्हें पोषण देने के साथ शरीर को मजबूत भी बनाएं। पुरुषों को सुबह फ्राइड फ्रूड आदि खाने से बचना चाहिए। क्योंकि सुबह में ये फूड खाने से पाचन तंत्र खराब होने के साथ शरीर का मोटापा भी बढ़ सकता हैं। आइए जानते हैं ऐसे फूड्स के बारे में। जिन्हें खाने से पुरुष का शरीर हेल्दी रहने के साथ उनका शरीर मजबूत भी बने।
दलिया
दलिया शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दलिया में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम, फोलेट, प्रोटीन और जिंक आदि पाए जाते हैं। इसको खाने से वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है और पाचन तंत्र भी स्वस्थ रहता है। नियमित दलिया खाने से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद मिलती हैं।
टॉप स्टोरीज़
ड्राई नट्स
सूखे मेवे शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। सुबह पुरुषों को ड्राई नट्स खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है और एनीमिया से भी बचाव होता हैं। ड्राई फ्रूट्स को आप रात में भिगो कर भी खा सकते हैं। ड्राई नट्स में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, फाइबर और विटामिन सी आदि पाए जाते हैं। इनको नियमित खाने से हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है।
शहद
शहद शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुरुषों को अपनी डाइट में शहद को अवश्य शामिल करना चाहिए। क्योंकि शहद खाने से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ वजन कंट्रोल करने में भी मदद करता है। शहद को आप गर्म पानी में या फिर किसी फूड में डालकर आसानी से खा सकते हैं। शहद के सेवन से स्किन भी हेल्दी रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पूरे शरीर में दर्द के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के उपाय
पपीता खाएं
शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने के लिए पपीता का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसको खाने से पाचन तंत्र मजबूत रहने के साथ हृदय भी हेल्दी रहता हैं। सुबह में पुरुषों को नाश्ते के समय पपीते का सेवन अवश्य करना चाहिए। पपीता खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत रहती हैं।
केला
पुरुषों के लिए केला का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। सुबह इसको खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती। जिससे वजन कंट्रोल करने में मदद मिलती है। नाश्ते में इसे खाने से पुरुषों को एनर्जी मिलने के साथ शरीर मजबूत भी बनता है। केले में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, ग्लोकूज, आयरन, फाइबर और विटामिन सी पाया जाता हैं। पुरुष अगर नियमित इसका सेवन करते हैं, तो उन्हे हेल्दी रहने में मदद मिलती हैं।
ये सभी फूड्स पुरुषों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी हैं, तो डॉक्टर से पूछ कर ही इन फूड्स का सेवन शुरू करें।
All Image Credit- Freepik