सर्दियों में पूरे शरीर में दर्द के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के उपाय

Body Aches in Winter: सर्दियों में शरीर में दर्द होने के ये 5 कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में पूरे शरीर में दर्द के हो सकते हैं ये 5 कारण, जानें बचाव के उपाय


Body Aches in Winter: सर्दियां आते ही शरीर में दर्द की समस्या शुरू हो जाती हैं। कई बार ये दर्द इतना बढ़ जाता हैं कि कोई भी काम करना मुश्किल हो जाता हैं। सर्दियों में मौसमी बीमारियों का कहर भी काफी बढ़ जाता है। जिस कारण भी शरीर में दर्द होता हैं। वैसे सर्दियों में शरीर की दर्द की समस्या एक आम समस्या होती है। कई बार इस दर्द को कम करने के लिए लोग कई तरह की दवाईयों का सेवन शुरू कर देते हैं। ये दवाईयां कुछ देर के लिए, तो शरीर को आराम पहुंचाती है। लेकिन नियमित इन्हें लेने से शरीर को नुकसान हो सकता हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं सर्दियों में शरीर में दर्द होने के कारण। आइए जानते हैं इनके बारे में।

ठंडी हवा का लगना

सर्दियों में शरीर के दर्द की सबसे बड़ी समस्या ठंडी हवा का ही लग जाना होता है। कई बार सर्दी शुरू होने के बाद कम कपड़े पहनने की वजह से शरीर में ठंडी लग जाती है। जिस कारण शरीर में दर्द की समस्या बढ़ जाती है। ऐसे में इससे बचने के लिए सर्दी में घर से बाहर निकलने से पहले फुल स्लीव्स के कपड़े और सिर को अवश्य ढ़कें।

अर्थराइटिस

सर्दी शुरू होने के साथ अर्थराइटिस की समस्या काफी बढ़ जाती है। क्योंकि कई बार हाथ-पैरों में जकड़न और मांसपेशियों में दर्द सर्दियों में शुरू हो जाता हैं। इस समस्या से बचने के लिए सर्दियां शुरू होने के साथ जोड़ों की सिकाई करें और बाहर जाने से बचें।

water

डिहाइड्रेशन

कई बार शरीर में पानी की कमी की वजह से भी शरीर में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है। सर्दी में प्यास कम लगती है। जिस कारण हम कम पानी पीते है और शरीर में पानी की कमी हो जाती है। कई बार शरीर में पानी की कमी की वजह से शरीर में दर्द, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, थकान और कमजोरी आना आदि लक्षण भी हो सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- सर्दियों में पिएं लौकी का जूस, मिलेंगे ये 5 फायदे

डायबिटीज

सर्दियों में डायबिटीज बढ़ने का खतरा काफी ज्यादा होता है। क्योंकि इस समय शरीर अधिक इंसुलिन का उत्पादन करता हैं। जिस कारण डायबिटीज बढ़ सकती है और शरीर में दर्द और थकावट भी। इस समस्या से निपटने के लिए फिजिकल एक्सरसाइज करने के साथ हेल्दी डाइट पर ध्यान दें।

फिजिकल एक्टिविटी नहीं करने के कारण

कई बार लंबे समय तक फिजिकल एक्सरसाइज पर ध्यान नहीं देने की वजह से भी शरीर में दर्द की समस्या बढ़ सकती हैं। कई बार सर्दी होने की वजह से एक्सरसाइज को अवॉयड करते हैं। जिस कारण मांसपेशियों में दर्द बढ़ने लगता हैं। इससे बचने के लिए सर्दियों में भी नियमित अंतराल पर एक्सरसाइज करें।

सर्दियों में शरीर में दर्द होने के ये 5 कारण हो सकते हैं। लेकिन अगर आपको लगातार शरीर में दर्द हैं, तो डॉक्टर को अवश्य दिखाएं। 

All Image Credit- Freepik

 

 

 

 

 

Read Next

सर्दी में सांस लेने में दिक्कत हो तो आजमाएं ये 5 तरीके

Disclaimer