सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 3 सुपरफूड्स, डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें फायदे

Superfoods To Stay Healthy In Winters: सर्दी के मौसम में फिट और हेल्दी रहने के लिए आप कुछ चीजों का सेवन कर सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 3 सुपरफूड्स, डायटीशियन रुजुता दिवेकर से जानें फायदे

सर्दियां शुरू होते ही कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है। इस मौसम में शरीर को खास देखभाल की जरूरत होती है। सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिसके कारण बीमारियों का खतरा अधिक बढ़ जाता है। इस मौसम में अकसर लोगों को खांसी-जुकाम, बुखार, दर्द और कब्ज जैसी समस्याएं होने लगती हैं। सर्दियों में होने वाली समस्याओं से बचने के लिए बॉडी की इम्यूनिटी का मजबूत होना जरूरी है। इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए पर्याप्त पोषण लेने की सलाह दी जाती है। अधिकतर लोगों के मन में सवाल होता है कि सर्दियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए? या फिर सर्दियों में होने वाली परेशानियों से बचने के लिए क्या खाना चाहिए?  इन सवालों का जवाब सेलिब्रिटी डायटीशियन रुजुता दिवाकर ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दिया है। रुजुता ने अपनी पोस्ट में सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए कुछ फूड्स के बारे में बताया है। तो आइए, जानते हैं रुजुता के बताए गए उन फूड्स और उनके फायदों के बारे में, जिनकी मदद से आप सर्दियों में हेल्दी रह सकते हैं  -  

सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए क्या खाना चाहिए?- What to Eat in Winter in Hindi

लहसुन (Garlic)

खाने में लहसुन का इस्तेमाल स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है। लेकिन, यह हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। रुजुता के अनुसार, सर्दियों में आपको हरे लहसुन का सेवन जरूर करना चाहिए। आप सर्दियों में लहसुन की सब्जी, सूप, चटनी या अचार भी खा सकते हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है, जो शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाता है। लहसुन खाने से सर्दियों में इंफेक्शन से बचाव होता है। इसके साथ ही, यह ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में भी मददगार होता है। लहसुन का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद मिलती है। इसमें एसिलिन नामक तत्व पाया जाता है, जो बालों की ग्रोध बढ़ाने और डैंड्रफ जैसी सम्याओं को दूर करने में मदद करता है। आप सर्दियों में हेल्दी रहने के लिए हरे लहसुन का सेवन कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 फल, बीमारियां रहेंगी दूर

शलगम (Turnip)

सर्दियों के मौसम में बाजारों में तरह-तरह की सब्जियां मिलने लगती हैं। सर्दियों में शलगम का सेवन करना बहुत फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कब्ज की शिकायत को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन सी, विटामिन के, बीटा कैरोटिन और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो सेहत के लिए लाभकारी होते हैं। आप सर्दियों में शलगम की सब्जी या अचार बनाकर खा सकते हैं। इससे आपके शरीर को पोषण मिलेगा और आप हेल्दी महसूस करेंगे। 

Winter-Superfoods

गोंद (Gond)

सर्दियां आते ही घरों में गोंद के लड्डू बनने लगते हैं। प्रेगनेंट महिलाओं और नई मां को भी गोंद के लड्डू खाने के लिए दिए जाते हैं। गोंद के लड्डू ना सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होते हैं, बल्कि हमारी सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। आप गोंद का इस्तेमाल हलवा बनाने के लिए भी कर सकते हैं। रुजुता के अनुसार, गोंद में प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है, जिससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट, सर्दियों में शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं। सर्दियों में गोंद का सेवन करने से जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलती है। इसके अलावा, यह सर्दियों में मेटाबॉलिज्म को तेज करने में भी मदद करता है। गोंद एक लैक्सटेसिव की तरह काम करता है, जिससे बॉवेल मूवमेंट में सुधार होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है। आप सर्दियों में फिट और हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में गोंद को शामिल कर सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं हरी मटर, सेहत को मिलेंगे ये 5 फायदे

रुजुता के मुताबिक, सर्दियों में लहसुन, शलगम और गोंद का सेवन जरूर करना चाहिए। ये सभी चीजें पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं। सर्दियों में इन्हें खाने से आप  हेल्दी और फिट रह सकते हैं।

Read Next

सर्दियों में तिल का तेल खाने से मिलते हैं ये अनोखे फायदे

Disclaimer