सर्दियों में तिल का तेल खाने से मिलते हैं ये अनोखे फायदे

Sesame Oil Benefits During Winter: सर्दी के मौसम में तिल का तेल खाने से कई बीमारियों और समस्याओं में फायदा मिलता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
सर्दियों में तिल का तेल खाने से मिलते हैं ये अनोखे फायदे


Sesame Oil Benefits During Winter: सर्दियों के मौसम में तिल खाने के कई फायदे मिलते हैं। इस मौसम में तिल के तेल का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। तिल का तेल सर्दी के मौसम में ही सबसे ज्यादा खाया जाता है। आयुर्वेद के मुताबिक तिल के तेल के सेवन का सबसे सही समय सर्दियों का मौसम है। इस मौसम में तिल का तेल खाने से कई समस्याओं में भी फायदा मिलता है। पुराने जमाने से ही तिल के तेल का सेवन सर्दियों के समय किया जाता रहा है। सरियों के समय शरीर को ठंड से बचाने के लिए भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। तिल के तेल में प्रोटीन, विटामिन डी, विटामिन ई और फॉस्फोरस जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसका सेवन करने से सांस और फेफड़ों से जुड़ी बीमारियों में भी बहुत आराम मिलता है। 

सर्दियों में तिल का तेल खाने के फायदे- Benefits of Sesame Oil During Winter

सर्दी के मौसम में तिल का तेल खाने से आपका शरीर ठंड की चपेट में नहीं आता है और इसके सेवन से आपके शरीर में वात और कफ नियंत्रित रहते हैं। इसके तेल में विटामिन और मिनरल्स की प्रचुर मात्रा होती है। सर्दी के मौसम में तिल का तेल खाने से आपकी सेहत को ये फायदे मिलते हैं-

 Sesame Oil Benefits During Winter

1. हड्डियों के लिए फायदेमंद

सर्दियों में तिल का तेल खाने से आपकी हड्डियां मजबूत रहती हैं और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा कम होता है। इसमें मौजूद आयरन और कैल्शियम की पर्याप्त मात्रा हड्डियों को मजबूत करने का काम करती है और जोड़ों की सूजन या गठिया की समस्या में भी बहुत फायदेमंद होता है।

2. हार्ट के लिए फायदेमंद 

तिल का तेल खाने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का जोखिम कम होता है। इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हार्ट को हेल्दी रखने का काम करते हैं। इसका सेवन करने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ठीक होती है।

इसे भी पढ़ें: सफेद तिल की तरह फायदेमंद है काला तिल, जानिए काले तिल के फायदे और सेवन का तरीका

3. शरीर को ठंड से बचाए

तिल के तेल की तासीर गर्म होती है इसीलिए इसका सेवन सर्दियों में करने की सलाह दी जाती है। सर्दी के मौसम में तिल का तेल खाने से आपका शरीर गर्म रहता है और ठंड से बचाव होता है। सर्दियों के मौसम में आप इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

4. ब्लड प्रेशर करे कंट्रोल

सर्दियों में तिल के तेल का सेवन करने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में बहुत फायदा मिलता है। तिल के तेल में मैग्नीशियम की मात्रा होती है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। आप इसका सेवन सब्जियां बनाने में या कोई दूसरी डिश बनाने में आसानी से कर सकते हैं।

5. ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस में फायदेमंद

सर्दी के मौसम में तिल के तेल का सेवन करने से ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की समस्या में बहुत फायदा मिलता है। तिल के तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्ट्रेस और तनाव में बहुत उपयोगी होते है। इसके अलावा तिल के तेल में मौजूद गामा-टेकोफॉरल (एक प्रकार का विटामिन ई) स्किन के लिए भी बेहद फायदेमंद माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: पेट, दिल और हड्डियों से जुड़ी कई समस्याओं में फायदेमंद होता है सफेद तिल का सेवन, जानें इसके फायदे

सर्दी के मौसम में शरीर को हेल्दी रखने और पोषण देने के लिए तिल के तेल का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से आपको हार्ट से जुड़ी परेशानियों में भी बहुत फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

नसों को हेल्दी रखने के लिए खाएं ये ड्राई फ्रूट्स, मिलेगा फायदा

Disclaimer