क्या अंजीर के पत्तों का सेवन किया जा सकता है? अंजीर के पत्तों के सेवन से कौन-कौन से लाभ मिलते हैं? अंजीर हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होता है। यह एक गुणकारी सूखा फल होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं अंजीर के फल के साथ ही इसके पत्ते भी बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। अंजीर के पत्तों का उपयोग चाय के रूप में किया जा सकता है, यह चाय कई बीमारियों के इलाज में रामबाण हो सकता है। अंजरी के पत्ते चौड़े और बड़े आकार के होते हैं। इसके पेड गर्म देशों में पाए जाते हैं। अंजीर के पत्तों में कई गुण होते हैं, जो शरीर को लाभ पहुंचाते हैं और शरीर को तंदुरुस्त बनाए रखते हैं।
अंजीर के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व (Nutrients in fig leaves)
अंजीर के पत्ते अंजीर की तरह ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसके पत्तों में विटामिन और मिनरल काफी अच्छी मात्रा में होते हैं। अंजीर के पत्तों में फोलिक एसिड, मैंगनीज, मैग्नीशियम और कॉपर पाया जाता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन के और विटामिन बी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अंजीर के पत्तों के इन पोषक तत्वों को प्राप्त करने के लिए इनकी चाय पी जा सकती है। अंजीर के पत्तों की चाय स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक होती है।
इसे भी पढ़ें - प्रेगनेंसी में अंजीर खाने से सेहत को मिलते हैं ये 4 फायदे, जानें कुछ नुकसान और सावधानियां
अंजीर के पत्तों का उपयोग (how to use fig leaves)
अंजीर के पत्तों का उपयोग चाय के रूप में किया जा सकता है। यानी अंजीर के पत्तों की चाय बनाकर इसका सेवन किया जा सकता है। यह स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होता है। साथ ही इसके पत्तों की चाय को बनाना भी बहुत ही आसान है। अंजीर के पत्तों की चाय बनाने के लिए आपको अंजीर के पत्ते, पानी और शहद की जरूरत होगी।
- अंजीर के पत्तों की चाय बनाने के लिए सबसे पहले आप इसके पत्तों को 10-15 मिनट के लिए पानी में उबाल लें।
- इसके बाद इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- जब यह ठंडा हो जाए तो इसे छान लें।
- इसमें शहद मिलाएं और तैयार अंजीर के पत्तों की चाय को शौक से पिएं।
अंजीर के पत्तों के फायदे (Health Benefits of Fig Leaves)
अंजीर के पत्ते पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें विटामिंस और मिनरल्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए इन्हें स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।
1. हड्डियों को मजबूत बनाए
अंजीर के पत्तों में काफी अच्छी मात्रा में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। आजकल अधिकतर लोग जोड़ों में दर्द, हड्डियों में दर्द की समस्या से परेशान हैं, इसकी मुख्य वजह शरीर में कैल्शियम की कमी होती है। इस स्थिति में अंजीर के पत्तों की चाय पीना लाभदायक होता है। अंजीर के पत्तों में मौजूद कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है। अपनी हड्डियों को स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए इसकी चाय को आप अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। यह हड्डियों के साथ ही दांतों को भी मजबूत बनाता है।
2. कब्ज की समस्या करे दूर
अंजीर के पत्तों का उपयोग अगर चाय के रूप में किया जाए, तो इससे कब्ज की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। अंजीर के पत्तों में काफी अच्छी मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो कब्ज से राहत दिलाता है। आजकल की खराब जीवनशैली और शारीरिक सक्रियता की कमी की वजह से अधिकतर लोग कब्ज की समस्या से परेशान हैं, अगर आप भी इससे छुटकारा चाहते हैं तो अंजीर के पत्तों की चाय जरूर पिएं। अंजीर कब्ज में फायदेमंद होता है।
3. कैंसर जैसी गंभीर रोग से बचाव करे
कैंसर एक गंभीर बीमारी है। यह कई तरह का होता है। अधिकतर लोग कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। लेकिन अगर आप कैंसर से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में अंजीर के पत्तों की चाय को जरूर शामिल करें। अंजीर के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट्स काफी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो कैंसर से बचाव करते हैं। ध्यान रखें यह कैंसर का इलाज नहीं है, अगर आप इसे रोज पीते हैं तो इससे कुछ हद तक बचाव हो सकता है। अगर आप कैंसर से पीड़ित है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
4. वजन कम करने में फायदेमंद
अंजीर के पत्तों की चाय वजन कम करने में भी लाभदायक हो सकती है। आजकल मोटापा एक बेहद सामान्य समस्या बन गई है। हर दूसरा व्यक्ति इस समस्या से परेशान हैं और खुद को फिट रखना चाहता है। अगर आप भी मोटापे से परेशान हैं, तो अंजीर के पत्तों की चाय को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसके रोजाना सेवन से धीरे-धीरे आपका वजन कम होने लगेगा। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको खुद को शारीरिक रूप से भी सक्रिय रखना होगा। इसमें फाइबर अधिक होता है, जिससे भूख नहीं लगती और वजन कम करने में मदद मिलती है। यह वजन घटाने का अच्छा तरीका है।
5. डायबिटीज रोगियों के लिए लाभकारी
आजकल हर दूसरा व्यक्ति डायबिटीज की समस्या से परेशान हैं। यह एक लाइफस्टाइल डिसीज है, जो खराब खान-पान और शारीरिक सक्रियता की कमी की वजह से होता है। डायबिटीज कई गंभीर रोग जैसे-हृदय, किडनी रोग का कारण बनता है, इसलिए इसे कंट्रोल में रखना बहुत जरूरी होता है। डायबिटीज रोगियों के लिए अंजीर के पत्तों की चाय फायदेमंद हो सकती है। इसके सेवन से ब्लड शुगर लेवल (blood sugar level) कंट्रोल में रह सकता है।
इसे भी पढ़ें - अंजीर खाने के हो सकते हैं 9 साइड इफेक्ट जिन्हें जान कर चौंक जाएंगे आप
6. बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करे
अंजीर के पत्ते हृदय के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। यह हृदय या दिल को स्वस्थ रखते हैं। दरअसल, अंजीर के पत्तों की चाय पीने से शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल लेवल कम होता है, जो हृदय के लिए अच्छा होता है। हाई बैड कोलेस्ट्रॉल हृदय को नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन अगर आप हृदय रोगी हैं, तो डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करें।
7. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए
अंजीर के पत्तों की चाय शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में भी सहायक होता है। अच्छी रोग प्रतिरोधक क्षमता या इम्यूनिटी हमारे शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद करता है। अंजीर के पत्तों में अच्छी मात्रा में जिंक और विटामिन सी पाया जाता है, जो शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाते हैं। इसके अलावा इसमें पोटैशियम, सोडियम, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम, कॉपर और विटामिन के भी होता है। इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए इसकी चाय का सेवन किया जा सकता है। अंजीर को डाइट में शामिल करके स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं।
अंजीर के पत्ते स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इसका उपयोग चाय के रूप में किया जा सकता है। अगर आप किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, तो डॉक्टर की सलाह पर अंजीर के पत्तों की चाय का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर आपको कोई बीमारी नहीं है, तो इसका सेवन आसानी से किया जा सकता है।