अंजीर, शहतूत परिवार के गूलर पेड़ का फल है, जिसके कई अविश्वसनीय स्वास्थ्य लाभ हैं। अंजीर का अद्भुत मीठा स्वाद होता है, जो कि बनावट में नरम और चबाने योग्य होता है। अंजीर को पूरे वर्ष तक संरक्षित रखा जा सकता है। अंजीर को आप अपने दिन व रात के भोजन के बीच नाश्ते के रूप में भी खा सकता है या फिर सलाद में इसका प्रयोग कर सकते हैं। अंजीर को फल के रूप में कच्चा भी खाया जा सकता है। इसके अलावा दूध और पानी में रात भर भिगोकर इसका सेवन किया जा सकता है। अगर आप अपने आहार में अंजीर को शामिल करते हैं तो इसे कुछ विशेष स्वास्थ्य लाभ आपको मिलते हैं।
वजन प्रबंधन
अंजीर को फाइबर का एक बेहतरीन स्रोत कहा जाता है। फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ अक्सर वजन प्रबंधन से जुड़े होते हैं। गौर करने वाली बात ये है कि अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रीशन में प्रकाशित एक अध्ययन के मुताबिक फाइबर युक्त डाइट आपको अतिरिक्त किलो वजन बढ़ाने में मदद कर सकता है। लेकिन सूखे अंजीर में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है इसलिए उसे नियमित रूप से अपने कम कैलोरी वाले आहार में शामिल करें।
इसे भी पढ़ेंः क्या है 'प्रोटीन वाटर' और कितना सेहतमंद है इसे पीना, जानें यहां
टॉप स्टोरीज़
कब्ज को कहें अलविदा
चूंकि अंजीर फाइबर से भरपूर होता है और इसमें ऑक्सलेट का स्तर अधिक पाया जाता हैं, जो कि शरीर में नियमित रूप से शौच को बनाए रखने में हमारे पाचन तंत्र की सहायता करता है। लेकिन इसे कम मात्रा में खाया जाना चाहिए क्योंकि अंजीर के अधिक सेवन से शरीर पर लैक्सेटिव प्रभाव हो सकता है।
मधुमेह को रखें दूर
अमेरिकन डायबिटिक एसोसिएशन के अनुसार, अंजीर में पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है और इनका नियमित सेवन आपके रक्त में ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित रख सकता है। अंजीर में पाया जाने वाला क्लोरोजेनिक एसिड, शुगर के स्तर को कम करने में मदद करता है और टाइप -2 डायबिटीज में ब्लड-ग्लूकोस के स्तर को भी नियंत्रित करता है।
आपके दिल को रखें स्वस्थ
अंजीर, ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को कम करने में भी मदद करता है। ट्राइग्लिसराइड्स वसा कण होते हैं, जो रक्तप्रवाह में प्रसारित होते हैं और यह हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण हैं। अंजीर में मौजूद उच्च पोटेशियम सामग्री शरीर से मुक्त कणों को समाप्त करके रक्तचाप को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। निम्न रक्तचाप भी कोरोनोरी हृदय रोगों को दूर रखता है। इसके अतिरिक्त अंजीर ओमेगा 3, 6 फैटी एसिड से समृद्ध होता हैं, जिन्हें स्वस्थ दिल के लिए आवश्यक माना जाता है।
इसे भी पढ़ेंः स्मूदी में मिलाएं ये 5 चीजें, मिलेंगे जरूरी न्यूट्रिएंट्स और दिनभर रहेगी एनर्जी
हड्डियों को मजबूत बनाता है अंजीर
सूखा अंजीर कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत हैं। हमारे शरीर को प्रति दिन कम से कम 1000 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है , जो अक्सर दूध के नियमित सेवन के बाद भी कम रह जाता है। अपने आहार में अंजीर को शामिल कर हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए कैल्शियम के वैकल्पिक स्रोत के रूप में प्रयोग किया जा सकता है।
Read More Articles On Diet & Nutrition In Hindi