Benefits Of Kandmool In Hindi: इन दिनों अयोध्या राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) को लेकर पूरे देश में हलचल है। हर व्यक्ति श्रद्धा और भक्तिभाव से भरा हुआ है। भगवान श्री राम के प्रति हम सबके मन में अपार स्नेह और सम्मान है। 14 साल का उनका वनवास हम सबके लिए प्रेरणादायक है। वनवास के दौरान श्री राम ने अपनी पत्नी सीता और भाई लक्षण के साथ काफी कष्टों में जीवन बिताया था। कहा जाता है कि उन्होंने 14 सालों तक कंदमूल (Kand Mool Fruit) नामक फल खाकर बिताया था। दरअसल, माना जाता है कि कंदमूल खाने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। फल कंदमूल को हम राम कंदमूल (Ram Kand Mool) के नाम से भी जानते हैं। आज भी इस फल का खास महत्व है और इसे भगवान राम के साथ जोड़कर ही देखा जाता है। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि राम कंदमूल खाने के फायदों (kand mool khane ke fayde) के बारे में।
कंद-मूल खाने के फायदे- Health Benefits Of Kandmool Fruit In Hindi
इम्यूनिटी बूस्ट होती है- Boosts Immunity
डाइट एन क्योर की डाइटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी कहती हैं, "राम कंदमूल खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। यह ड्रम शेप का फल होता है, जो खाने में शीतल और स्वादिष्ट होता है। कंदमूल में कई ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जो ओवर ऑल हेल्थ पर के लिए फादेमंद माने जाते हैं। साथ ही, यह इम्यूनिटी को बूस्ट कर आपको बीमारी से बचने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं, जो संक्रमण से बचाव करते हैं और शरीर की नेचुरल डिफेंस प्रक्रिया को मजबूत करता है।"
इसे भी पढ़ें: कंदमूल फल खाने के फायदे: जानें वजन घटाने से लेकर बालों को काला करने तक इसके 5 आयुर्वेदिक लाभ
जोड़ों में दर्द से राहत दिलाता है- Reduce Joint Pain
दिव्या गांधी आगे बताती हैं, "कंदमूल खाने से जोड़ों में दर्द, अर्थराइटिस के दर्द से भी राहत मिल सकती है। दरअसल, कंदमूल में एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज होते हैं, जो कि अर्थराइटिस, ज्वॉइंट पेन और सूजन जेसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। हालांकि, यह एक फल उगने में 12 से 14 साल का समय लगता है। बढ़ती उम्र के लोगों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए।"
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर खाएं ये 8 चीजें, रहेंगे फिट और हेल्दी
बॉडी डिटॉक्स होती है- Nature Detoxifier
दिव्या गांधी के मुताबिक, "राम कंदमूल को हम नेचुरल डिटॉक्सिफायर के नाम से भी जानते हैं। यह तो हम सभी जानते हैं कि अगर बॉडी डिटॉक्स रहती है, तो बीमार होने का रिस्क भी कम रहता है। राम कंदमूल में ऐसे कई तत्व हैं, जिसका सेवन करने से शरीर के टॉक्सिंस बाहर निकलते हैं। यही नहीं, इसका सेवन करने से किडनी बेहतर तरीके से काम करती है और लिवर के काम को भी यह सपोर्ट करता है। हालांकि, इस फल का सेवन हमेशा कम मात्रा में किया जाना चाहिए। इसमें अल्कलॉइड नाम का तत्व होता है। ज्यादा मात्रा में इसका सेवन करने से यह पॉइजनस बन सकता है। इसलिए, हमेशा कंदमूल का सेवन छोटे-छोटे स्लाइस में किया जाता है।"
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में जरूर करें गर्म तासीर वाले इन 6 इंडियन फूड्स का सेवन, सीजनल रोगों से रहेंगे दूर
रेस्पिरेटरी सिस्टम के लिए फायदेमंद है- Good For Respiratory System
दिव्या गांधी के अनुसार, "कंदमूल का सेवन करने से आपको कफ, कंजेशन जैसी कई बीमारियों से भी राहत मिल सकती है। दरअसल, कंदमूल की जड़ें एक्सपेक्टोरेंट और ब्रोन्कोडायलेटर प्रॉपर्टीज होती हैं। इनके सेवन से खांसी और सांस लेने से जुड़ी कई तरह की बीमारियों से राहत मिल सकती है।"
पाचन क्षमता बेहतर होती है- Improves Digestion
दिव्या गांधी की मानें, तो कंदमूल का सेवन करने से पाचन क्षमता में सुधार हो सकता है। दरअसल, कंदमूल खाने से पाचन एंजाइम्स के स्राव को उत्तेजित करते हैं। इससे हमारा शरीर पोषक तत्वों को एब्सॉर्ब करने की गुणवत्ता में सुधार होता है। साथ ही, यह बाउल मूवमेंट में भी सुधार करता है।
Image Credit: Freepik
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version