Expert

क्या मानसून में विदारी कंद का सेवन करना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को करना चाहिए परहेज

Is It Safe To Eat Vidari Kand During Monsoon In Hindi: मानसून में विदारीकंद का सेवन करना पूरी तरह सुरक्षित होता है। लेकिन, ऐसा क्यों कहा जा रहा है, जानने के लिए इस लेख को पूरा पढ़ें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या मानसून में विदारी कंद का सेवन करना सुरक्षित है? एक्सपर्ट से जानें किन लोगों को करना चाहिए परहेज

Vidari Kand During Monsoon In Hindi: आयुर्वेद में कई ऐसे जड़ी-बूटियां हैं, जिनका सेवन कर आप स्वस्थ रह सकते हैं। इन्हीं में से एक है विदारी कंद। यह एक ऐसा जड़ी-बूटी है, जिसके कई तरह के स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यह कई तरके पोषक तत्वों से भरपूर है। इसके फायदों की बात करें, तो यह इम्यूनिटी बूस्ट करता है और संक्रमण से लड़ने में मदद करता है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां होती हैं, जिनका सेवन मानसून के सीजन में किया जाना पूरी तरह वर्जित होता है। तो क्या विदारी कंद का मानूसन में सेवन करना सुरक्षित होता है? आइए, जानते हैं इसके बारे में रामहंस चैरिटेबल अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे आयुर्वेदचार्य डॉ. श्रेय शर्मा (Dr. Shrey Sharma, Ayurvedacharya, Sirsa) का क्या कहना है। (vidarikand khane ke fayde in hindi)

क्या मानसून में विदारी कंद का सेवन करना सुरक्षित है?

is it safe to eat vidari kand during monsoon 01 (9)

आयुर्वेद के अनुसार विदारी कंद अपने रसायन तत्वों के लिए जाना जाता है। यह मौसमी परिवर्तनों और शरीर पर उनके प्रभावों, जैसे फ्लू के लक्षणों को मैनेज करने में मदद करता है। असल में, मानूसन में विदारी कंद का सेवन से बॉडी रिजुविनेट होती है। यह एंटीबैक्टीरियल, एंटीवायरल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर है। मानसून के दिनों में आपने नोटिस किया होगा कि बारिश में भीगने या बढ़ती नमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों को सर्दी-जुकाम या खांसी की दिक्कत हो जाती है। वहीं, अगर आप विदारी कंद का सेवन करते हैं, तो इससे मौसमी संक्रमण से बचाव हो सकता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि मानसून में विदारी कंद का सेवन करना फायदेमंद होता है। हालांकि, इसके पोर्शन साइज का ध्यान रखा जाना जरूरी होता है। वहीं, अगर किसी तरह की हेल्थ प्रॉब्लम है, तो आपको इसका सेवन करने पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: क्या बरसात में भी खा सकते हैं गोंद कतीरा? पहले आयुर्वेदाचार्य से जानें फायदे और नुकसान

मानसून में विदारी कंद का सेवन करने के फायदे

पाचन क्रिया में सुधार

मानसून के दिनों में पेट से जुड़ी समस्याएं बढ़ जात हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि मानसून में पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है। ऐसे में अगर लोग स्ट्रीट फूड का सेवन अधिक मात्रा में करते हैं, तो इस स्थिति में पाचन क्रिया बिगड़ जाती है। वहीं, अगर आप विदारी कंद का सेवन करते हैं, तो इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-वायरल तत्व पेट में आई सूजन को मैनेज करता है और पाचन क्रिया को सुधारता है।

इम्यूनिटी बूस्ट करता है

मानसून के दिनों में इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी आप विदारी कंद का सेवन कर सकते हैं। आपने देखा होगा कि कई लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, जिस वजह से आसानी से बीमार पड़ जाते हैं। विदारी कंद में मौजूद पोषक तत्व कमजोर इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं और बीमार होने के रिस्क को कम करते हैं।

इसे भी पढ़ें: मानसून में बीमार होने से बचना है तो न खाएं ये 5 चीजें, संक्रमण से होगा बचाव

किन लोगों को विदारी कंद का सेवन नहीं करना चाहिए

मानसून में विदारी कंद का सेवन करने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन, इन दिनों इसे सही तरह पकाकर खाना जरूरी होता है। विदारी कंद कच्चा या अधपका खाने से पेट से जुड़ी समस्या पैदा कर सकता है। इसके अलावा, अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी प्रॉब्लम, जैसे ब्लोटिंग, गैस की दिक्कत है, तो बेहतर है कि इसका सेवन न करें। वहीं, अगर किसी को एलर्जी है, तो भी इसका सेवन करने से बचें।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • विदारीकंद की तासीर क्या होती है?

    विदारीकंद शीतल प्रकृति का होता है। आमतौर पर इसे सब्जी के रूप में खाया जाता है। हालांकि, यह पोषक तत्वों से भरपूर है और आयुर्वेद में इसे खास जड़ी-बूटी के रूप में जाना जाता है।
  • विदारी कंद के क्या फायदे हैं?

    विदारी कंद खाने के कई फायदे हैं। वैसे तो इसे भारतीय कुडज़ू के नाम से भी जाना जाता है। लेकिन, यह स्वास्थ्य के लिहाज से बहुत ही फायदेमंद है। विशेषकर महिलाओं की बात करें, तो यह स्तनपान में वृद्धि करता है, प्रजनन क्षमता में सुधार करता है और पुरुषों के लिए भी यह खास जाना जाता है। यह स्पर्म काउंट बढ़ाता है और स्पर्म क्वालिटी में भी सुधार करता है। इसके अलावा, यह पाचन क्षमता में सुधार करता है, इम्यूनिटी बूस्ट करता है, डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करता है।
  • विदारीकंद का सेवन कैसे करें?

    विदारीकंद को सब्जी के रूप में खाया जा सकता है और इसका चूर्ण भी बाजार में उपलब्ध है। विदारीकंद के चूर्ण को एक चम्मच घी में मिलाकर दूध के साथ मिक्स करके पीना चाहिए। स्वाद बढ़ाने के लिए मधु भी मिक्स किया जा सकता है।

 

 

 

Read Next

क्या अश्वगंधा खाने से गैस बनती है? जानें डॉक्टर से

Disclaimer

TAGS