Lobia Health Benefits: लोबिया पॉपुलर तौर पर शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का बेस्ट सोर्स होता है। इसमें प्लांट बेस्ड प्रोटीन पाया जाता है। लोबिया दाल की तरह बनाया और खाया जाता है। लोबिया का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। लोबिया की फलियों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। लोबिया का सेवन करने से शरीर से फ्री रेडिकल्स और टॉक्सिन्स बाहर निकल जाते हैं और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद मिलती है। ये फ्री रेडिकल्स कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकते हैं। लोबिया में कैलोरीज और फैट कम होता है। जो लोग वजन कम कर रहे हैं, उनके लिए यह एक फायदेमंद विकल्प है। आगे इस लेख से जानेंगे लोबिया के 5 फायदे और सेवन का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने Holi Family Hospital, Delhi की डाइटीशियन सना गिल (Sanah Gill) से बात की।
1. वेट लॉस करने वाले लोग खाएं लोबिया- Lobia Helps in Weight Loss
लोबिया में डायटरी फाइबर पाया जाता है। यह पाचन के लिए बेहतर होता है। शरीर में पोषक तत्वों के अवशोषण को आसान बनाने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं। लोबिया में कैलोरीज और फैट की मात्रा कम पाई जाती है। लोबिया का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगती।
2. पाचन क्रिया को आसान बनाए लोबिया- Lobia Aids to Better Digestion
जिन लोगों को कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्या है, उन्हें लोबिया का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से मल त्याग करने में मदद मिलती है। लोबिया में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है।
3. डायबिटीज के मरीज हैं तो खाएं लोबिया- Lobia Helps To Control Diabetes
डायबिटीज में लोबिया का सेवन कर सकते हैं। डायबिटीज के मरीजों के लिए यह फायेमंद है। ग्लूकोज को रेगुलर करने के लिए लोबिया का सेवन फायदेमंद माना जाता है।
4. लोबिया खाने से इम्यूनिटी बढ़ेगी- Lobia Helps To Control Immunity
लोबिया का सेवन करने से इम्यूनिटी बढ़ती है। लोबिया में विटामिन-सी, विटामिन-ए और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं उन्हें अपनी डाइट में लोबिया को शामिल करना चाहिए। त्वचा के लिए भी लोबिया फायदेमंद माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। लोबिया का सेवन करने से स्किन इरिटेशन कम होता है, दाग-धब्बों से छुटकारा मिलता है और यूवी रेज से बचाव होता है।
5. अनिद्रा की समस्या दूर करे लोबिया- Lobia Cures Insomnia
अगर आपको अनिद्रा की समस्या है, तो लोबिया का सेवन करें। लोबिया में ट्रिप्टोफैन की अच्छी मात्रा पाई जाती है। अगर आपको रात में अनिद्रा या बेचैनी महसूस हो रही है, तो लोबिया की फलियों का सेवन करें। इससे आपको अच्छी नींद आएगी।
इसे भी पढ़ें- Lobia Health benefits: इम्यूनिटी बूस्टर है लोबिया, इन 3 तरीकों से खाने में करें इसे शामिल
लोबिया का सेवन कैसे करें?
- लोबिया की फली को सब्जी बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इसे भीगाकर स्प्राउट्स की तरह खाया जा सकता है।
- सुबह भीगे हुए लोबिया को खाया जा सकता है।
- इसकी सब्जी को दोपहर या रात के खाने में खाना चाहिए।
उम्मीद करते हैं आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version