
Benefits of Drinking Coriander and Mishri Water: धनिया का इस्तेमाल एक मसाले के तौर पर किया जाता है। धनिया के बीजों के बिना भारतीय घरों में सब्जी की कल्पना करना नामुमकिन है। यह खाने की सुगंध और स्वाद दोनों को ही बढ़ाने का काम करते हैं। खाने का स्वाद बढ़ाने वाले धनिया के बीजों में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, जिंक, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थायमीन, पोटैशियम और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। वहीं, मिश्री का इस्तेमाल पूजा-पाठ और भगवान को भोग लगाने के लिए किया जाता है। मिश्री में विटामिन, खनिज और अमीनो एसिड होता है। मिश्री के ये पोषक तत्व भी सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं धनिया के बीज और मिश्री को एक साथ मिलाकर पानी बनाकर इसका सेवन किया जाए, तो यह सेहत को और भी ज्यादा पहुंचाते हैं। धनिया और मिश्री का पानी सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है इसकी जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर वारा लक्ष्मी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके दी है।
धनिया और मिश्री का पानी बनाने का तरीका - Recipe of Coriander and Mishri Water
डॉ वारा लक्ष्मी ने अपने पोस्ट में धनिया और मिश्री का पानी कैसे बनाया जाए इसके बारे में भी जानकारी दी है। आइए जानते हैं धनिया और मिश्री का पानी बनाने का तरीका।
सामग्री की लिस्ट
- धनिया के बीज- 2 चम्मच
- पानी- 1 गिलास
- मिश्री के बीज- 1 छोटा चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक गिलास पानी में 2 चम्मच धनिया के बीज भिगोए।
- धनिया के बीजों को पानी में रात भर के लिए भीगोकर छोड़ दें।
- अगली सुबह धनिया के बीजों को पानी से छानकर अलग कर लें।
- धनिया के बीजों के पानी में 1 छोटा चम्मच मिश्री मिलाकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करें।
इसे भी पढ़ेंः शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने के लिए खाएं ये 5 चीजें
View this post on Instagram
धनिया और मिश्री का पानी पीने के फायदे | Health Benefits of Drinking Coriander and Mishri Water
प्यास कंट्रोल करने में मददगार
धनिया और मिश्री का पानी प्यास को कंट्रोल करने में मदद करता है। डॉक्टर का कहना है कि गर्मी के मौसम में जिन लोगों को बहुत ज्यादा प्यास लगती है, उन्हें धनिया और मिश्री का पानी घूंट-घूंट करके पीना चाहिए।
इसे भी पढ़ेंः खाना खाने के बाद भूख क्यों लगती है? जानें इसके 3 कारण
शरीर के तापमान को करता है कम
धनिया के बीजों की तासीर गर्म होती है, लेकिन गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। गर्मी के मौसम में जिन लोगों के शरीर का तापमान ज्यादा गर्म रहता है, अगर वह धनिया और मिश्री के पानी का सेवन तो यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। साथ ही, यह बुखार के दौरान होने वाले शारीरिक तापमान को भी कम करने में सहायक है।
अनिद्रा में सहायक
कुछ लोगों को नींद कम आने या नींद न आने की समस्या होती है। ऐसे लोग मानसिक तौर पर काफी बेचैन रहते हैं। इस तरह की समस्या से राहत दिलाने में भी धनिया और मिश्री का पानी काफी फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट का कहना है कि नियमित तौर पर धनिया और मिश्री का पानी पिया जाए, तो यह नींद को बेहतर बनाने में मदद करता है।
त्वचा को बनाता है ग्लोइंग- धनिया के बीजों में लिनोलेनिक एसिड होता है। यह पोषक स्किन को इंफेक्शन से बचाकर त्वचा को ग्लोइंग बनाने में मदद करता है।
Image Credit-Freepik.com
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version