तलने के बजाय उबालकर खाएं मूंगफली, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

Boiled Peanuts Health Benefits In Hindi: मूंगफली को उबालकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। जानते हैं उबली हुई मूंगफली खाने के फायदे -
  • SHARE
  • FOLLOW
तलने के बजाय उबालकर खाएं मूंगफली, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे

मूंगफली खाना लगभग सबको पसंद होता है। सर्दियों के मौसम में मूंगफली खाने का मजा ही अलग है। आपने भुनी या तली हुई मूंगफली तो जरूर खाई होगी। लेकिन, क्या आपने कभी मूंगफली को उबालकर खाया है? उबली हुई मूंगफली न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट होती है, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है। इमसें प्रोटीन, नैचुरल शुगर, आयरन, फोलेट, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। अमेरिकन केमिकल सोसायटी के रिसर्च के मुताबिक, मूंगफली को उबालकर खाने से इसमें मौजूद पोषक तत्वों के फायदे 4 गुना और बढ़ जाते हैं। उबली हुई मूंगफली को आप स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं या सुबह के नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं। मूंगफली को उबालकर खाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं। इससे शरीर को पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है और एनर्जी मिलती है। आइए, जानते हैं उबली मूंगफली खाने के फायदे (Ubli Moongfali Khane Ke Fayde)

उबली हुई मूंगफली खाने के फायदे - Boiled Peanuts Health Benefits In Hindi

वेट लॉस में मददगार 

मूंगफली को उबालकर खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो उबली हुई मूंगफली खा सकते हैं। दरअसल, उबली हुई मूंगफली में फाइबर काफी मात्रा में मौजूद होता है। इससे मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है और शरीर में जमा अतिरिक्त चर्बी कम होती है। इसके साथ ही उबली हुई मूंगफली खाने से आंतों की सफाई होती है। 

जोड़ों में दर्द से राहत

उबली हुई मूंगफली को गुड़ के साथ खाने से जोड़ों के दर्द में राहत मिलती है। मूंगफली और गुड़ में कैल्शियम होता है, जिससे हड्डियां मजबूत बनती है। मूंगफली को उबालकर खाने से जोड़ों और हड्डियों में दर्द की शिकायत दूर होती है। अर्थराइटिस के मरीजों के लिए उबली मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद होता है। 

आंखों की रोशनी बढ़ाए 

उबली हुई मूंगफली का सेवन हमारी आंखों के लिए भी फायदेमंद होता है। मूंगफली को उबालकर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। दरअसल, मूंगफली में विटामिन ए और विटामिन बी6 होता है, जो आंखों के स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। सर्दियों में सुबह उबली हुई मूंगफली खाएं, इससे आपकी आंखें स्वस्थ रहेंगी। 

Boiled-Peanuts

इसे भी पढ़ें: सुबह खाली पेट तिल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

दिल को स्वस्थ रखे 

उबली मूंगफली का सेवन हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है। मूंगफली को उबालने से उसमें एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। उबली मूंगफली में पॉलीफेनॉलिक एंटीऑक्सिडेंट और रेस्वेराट्रॉल होता है, जो दिल को स्वस्थ रखने में मददगार है। मूंगफली को उबालकर खाने से शरीर में नाइट्रिक ऑक्साइड ज्यादा बनने लगता है, जिससे हार्ट अटैक और दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। 

शरीर में खून की कमी नहीं होती 

उबली हुई मूंगफली खाने से एनीमिया की शिकायत दूर होती है। दरअसल, मूंगफली में आयरन काफी मात्रा में होता, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाता है। मूंगफली को उबालकर खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। इसके साथ ही, मूंगफली में मौजूद पोषक तत्वों से शरीर को ऊर्जा मिलती है। इससे व्यक्ति दिनभर एनर्जेटिक महसूस करता है।  

इसे भी पढ़ें: अगर नहीं पचते हैं ड्राई फ्रूट्स, तो इन 4 तरीकों से करें सेवन

Boiled Peanuts Health Benefits In Hindi: उबली हुई मूंगफली खाना सेहत के लिए काफी फायदेमेंद होता है। लेकिन अगर आपको मूंगफली से एलर्जी है या आप किसी स्वास्थ्य समस्या से जूझ रहे हैं, तो इसका सेवन डॉक्टर से सलाह के बाद ही करें।

Read Next

अदरक वाला दूध पीने से क्या नुकसान हो सकते हैं? जानें किसे रहना चाहिए दूर

Disclaimer