Expert

आयुर्वेद के अनुसार A2 गाय का घी खाने से दूर रहती हैं ये 5 परेशानियां

Benefits of A2 Cow Ghee in Ayurveda: घी के सभी पोषक तत्वों को सुरक्षित रखते हुए ए-2 गाय के घी को विशेषकर बिलोना मेथड से तैयार किया जाता है। 
  • SHARE
  • FOLLOW
आयुर्वेद के अनुसार A2 गाय का घी खाने से दूर रहती हैं ये 5 परेशानियां


Health Benefits of A2 Cow Ghee According to Ayurveda: एक समय था जब हस्ट पुष्ट लोगों को देखकर कहा जाता था कि खूब दूध-घी चल रहा है। आज भी घरों में रोजाना भले ही ना सही लेकिन अगर मेहमान नवाजी का वक्त आन पड़ता है तो दाल, चावल रोटी आपको हर चीज में घी जरूर मिल जाएगा। मेहमान नवाजी के साथ ही घर के पूजा पाठ में भी गाय का शुद्ध घी इस्तेमाल होता ही है। जब पूजा के लिए गाय का शुद्ध घी फायदेमंद होता है तो सोचिए ये आपकी सेहत पर कैसे प्रभाव डाल सकता है। शुद्ध देसी घी में A2 गाय के घी को सबसे ज्यादा पौष्टिक और सेहतमंद माना जाता है। घी के सभी पोषक तत्वों को सुरक्षित रखते हुए ए-2 गाय के घी को विशेषकर बिलोना मेथड से तैयार किया जाता है। यही कारण है कि ए-2 गाय का घी शरीर के लिए काफी फायदेमंद और हेल्दी माना जाता है। यह एक सुपरफूड है जो शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाकर बीमारियों से बचाने में मदद करता है।

आयुर्वेद एक्सपर्ट डॉक्टर दीक्षा भावसार का कहना है, 'A2 मूल रूप से एक प्रोटीन है जो हमारी देसी गायों (विशेष रूप से गुजरात के गिर क्षेत्र की गायों) के दूध में मौजूद होता है। A2 मानव दूध में भी मौजूद होता है। इसलिए A2 गाय के घी जिसमें A2 प्रोटीन होता है, का सेवन हम सभी के लिए सबसे अनुकूल और फायदेमंद माना जाता है।' आइए जानते हैं आयुर्वेद के अनुसार A2 गाय का घी खाने से कौन सी शारीरिक परेशानियां दूर रहती हैं।

इसे भी पढ़ेंः शारीरिक कमजोरी को दूर करते हैं ये 4 ड्राई फ्रूट्स, आज ही बनाएं डाइट का हिस्सा

Health-Benefits-of-A2-Cow-Ghee-inside1

इन हेल्थ प्रॉब्लम को दूर रखता है A2 गाय का घी

1. कब्ज और एसिडिटी

डॉ दीक्षा भावसार का कहना है, "घी में रेचक के गुण होते हैं, जो खाना खाने के बाद होने वाली कब्ज की समस्या से राहत दिलाता है। घी में ब्यूटिरिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो कि मेटाबॉलिज्‍म में करता है और स्‍टूल के मूवमेंट में तेजी लाता है, जिससे कब्ज की समस्या ठीक होती है।" A2 गाय के घी की तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से इसका सेवन करने से एसिडिटी नहीं होती है।

2. बालों को झड़ना होगा बंद

A2 गाय के घी का सेवन करने से बालों के झड़ने, टूटने और गिरने की समस्या से छुटकारा मिलता है। डॉ दीक्षा भावसार का कहना है, "A2 गाय के घी का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद मिलती है। जब मेटाबॉलिज्म सही तरीके से काम करता है, तो हमारे द्वारा खाए गए भोजन के पोषण को शरीर सही तरीके से अवशोषित करता है, जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है।"

इसे भी पढ़ेंः खाना खाने के बाद भूख क्यों लगती है? जानें इसके 3 कारण

3. सिरदर्द को करता है ठीक

सिरदर्द की समस्या ज्यादातर गैस, माइग्रेन, तनाव या अपर्याप्त नींद (वात और पित्त की वृद्धि के कारण) के कारण होती है। डॉक्टर का कहना है कि इन वजहों से होने वाले सिर दर्द की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी A2 गाय का घी मदद करता है।

 

4. सफेद बालों की समस्या को करता है ठीक

आजकल की शहरी लाइफस्टाइल में कई लोगों को सफेद बालों की समस्या से जूझना पड़ता है। कम उम्र में सफेद बालों की परेशानी झेल रहे लोगों के लिए A2 गाय का घी फायदेमंद साबित होता है। दरअसल, A2 गाय के घी की तासीर ठंडी होती है, यह पित्त को संतुलित रखता है, जिसकी वजह से कम उम्र में सफेद हो रहे बालों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

5. दिमाग को करता है तेज

ए-2 गाय का घी दिमाग को तेज बनाने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाला विटामिन और प्रोटीन तंत्रिका तंत्र को पोषण देता है, जिससे दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है। एक्सपर्ट का कहना है कि नियमित तौर पर इस घी का सेवन करने से सोचने, समझने और याद रखने की दिमागी क्षमता बढ़ती है।

घी खाने का सही तरीका क्या है?

ज्यादातर लोग घी का इस्तेमाल रोटी, चावल या दाल के साथ करते हैं लेकिन आयुर्वेद सुबह खाली पेट घी का सेवन करना चाहिए। डॉ दीक्षा भावसार का कहना है कि सुबह गुनगुने पानी के साथ 1/2 चम्मच घी का सेवन करने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिलते हैं।

Image Credit: Freepik.com

Read Next

प्लास्टिक की बोतलों में नहीं, आयुर्वेद के अनुसार इन 5 चीजों में भर कर रखें पीने का पानी

Disclaimer