फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 हर्बल चाय, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे और अन्य टिप्स

आयुर्वेद में कुछ नेचुरल तरीके हैं जिसके जरिए फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। एक्सपर्ट से जानें कि कैसे ग्रीन टी का सेवन कर फर्टिलिटी बढ़ा सकते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
फर्टिलिटी बढ़ाने के लिए पिएं ये 3 हर्बल चाय, एक्सपर्ट से जानें इनके फायदे और अन्य टिप्स


कई बार ऐसा होता है जब आप चाहकर भी गर्भावस्था धारण नहीं कर पातीं हैं। वैसी महिलाओं को अपनी सेहत, खानपान, लाइफस्टाइल सहित रोजमर्रा की छोटी-छोटी चीजों पर काफी ध्यान देने की आवश्यकता है। यदि ध्यान न दिया जाए तो उन्हें काफी दिक्कत हो सकती है। ऐसी महिलाओं को डॉक्टर, डायटीशियन सहित अन्य एक्सपर्ट से मिलना चाहिए। जमशेदपुर के सोनारी की आयुर्वेदिक चिकित्सक शशिकला मिश्रा बताती हैं कि कुछ हर्बल चाय है जिसकी मदद से महिलाएं फर्टिलिटी को बढ़ा सकती हैं। फर्टिलिटी कैसे बढ़ाए जानने के लिए पढ़ें यह खास आर्टिकल। 

इन दिनों महिलाओं में सामान्य समस्या है इनफर्टिलिटी

एक्सपर्ट बताती हैं कि इन दिनों महिलाओं में इनफर्टिलिटी की समस्या काफी सामान्य है। जैसे कि पीसीओडी, एंडोमेट्रिओसिस, अंडे का न बनना, पीरियड्स नियमित नहीं है... आदि। लेकिन इनमें अधिकतर महिलाएं सही समय पर डॉक्टरी परामर्श ले लें तो समस्या से निजात पा सकती हैं। वहीं कुछ महिलाएं इन तरीकों को आजमाकर फर्टिलिटी को बढ़ा सकतीं हैं। इसमें वो हर्बल टी का सेवन कर सकतीं हैं। 

नेचुरल तरीकों का करना चाहिए रुख

आमतौर पर महिलाएं इस समस्या से निजात पाने के लिए बिना डॉक्टरी सलाह के दवा का सेवन कर लेती हैं, जबकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके लिए डॉक्टरी सलाह लेना जरूरी है। वहीं दवा का सेवन करने से साइड इफेक्ट्स का खतरा रहता है, ऐसे में महिलाओं को नेचुरल तरीकों का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि आयुर्वेदिक तरीकों का इस्तेमाल किया जाए तो उसके साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं। लेकिन इसके लिए भी डॉक्टरी सलाह जरूरी होता है। 

Herbal Tea

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में शराब पीने से आपका होने वाला बच्चा हो सकता है इस खतरनाक सिंड्रोम का शिकार, जानें खतरे और लक्षण

हर्बल चाय के फायदे 

  • चाय के रूप में दवा
  • मसल्स को रिलेक्स करने के साथ मूड को रिलेक्स करते हैं
  • महिलाएं यदि इस चाय का सेवन करें तो रिप्रोडक्टिव सिस्टम हेल्दी होता है
  • अनियमित पीरियड्स को रेगुलर करता है
  • हार्मोन को बैलेंस रखता है
  • गर्भाश्य को शिशु के लिए तैयार करता है
  • पीसीओडी, फेलोपियन ट्यूब की दिक्कत ठीक करता है
  • एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी होने के साथ विटामिन, मिनरवल्स होते हैं

चाय व कॉफी का सेवन न करें

आयुर्वेदिक चिकित्सक शशिकला बताती हैं कि चाय व काफी सेहत के लिए काफी हानिकारक है। इसका सेवन करने से मोटापा, एसिटी, लीवर को गर्म करने के साथ कई समस्याएं होती हैं।

1. पिंक स्टॉक फर्टिलिटी टी

इसके अंदर रासबेरी होता है, नेटललीफ, चैसबेरी होता है सहित चार और प्रकार के हर्ब्स होते हैं। एक्सपर्ट बतातीं है कि इसका सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। पीसीओडी, अनियमित पीरियड की समस्या है, ज्यादा व कम फ्लो है तो उस केस में यह काफी मदद करेगा। बॉडी को टोन करेगा। आप इसे दिन में दो से तीन बार मिल जाएगा। 

Herbal Tea

इसे भी पढ़ें : प्रेगनेंसी में क्यों आती है ज्यादा हिचकी? जानें इसके कारण, घरेलू नुस्खे और बचाव के तरीके

2. ऑर्गेनिक रासबेरी टी

एक्सपर्ट बतातीं हैं कि सिर्फ ऑर्गेनिक रासबेरी टी का ही इस्तेमाल करना चाहिए। फर्टिलिटी के लिहाज से बात करें ऑर्गेनिक फूड व प्रोडक्स का इस्तेमाल करें। ये फर्टिलिटी के लिए वरदान है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, मिनरल्स व विटामिन होता है। यह फर्टिलिटी को बढ़ाता है। इसमें नर्व रिलेक्सिंग की खासियत होती है, सिर दर्द होने पर लोगों को निजात मिलता है। अगर आप परेशान हैं व तनाव से ग्रसित हैं तो प्रेग्नेंसी में ये भी घातक होता है। इसका सेवन करने से तनाव से निजात मिलता है। हार्मोनल इंबेलेंस को ठीक करता है।

3. ऑर्गेनिक स्पियरमिंट टी

एक्सपर्ट बताती हैं कि यह ऑर्गेनिक होने के साथ एंटी ऑक्सीडेंट प्रॉपर्टी से भरपूर होता है। इसमें कैफीन की थोड़ी मात्रा भी नहीं होती है, बल्कि विटामिन व मिनरल होते हैं। ये फर्टिलिटी के लिए काफी जरूरी होता है। चाय के जरिए यदि इसका सेवन किया जाए तो फर्टिलिटी में इजाफा होता है। गर्भ धारण करने के लिए शरीर तैयार होता है। 

जाने कब करें सेवन

इनमें से कोई भी चाय को रूटीन में शामिल कर सेवन कर सकते हैं। शाम के समय में आमतौर पर लोग चाय पीते हैं उसी समय इस चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। एक्सपर्ट बताती हैं कि इनमें से किसी भी चाय को दिन में दो से तीन बार सेवन करना चाहिए। ध्यान रहे कि खाली पेट इसका सेवन नहीं करना है। इसे तैयार करने के दौरान चीनी का इस्तेमाल करने की बजाय शहद का इस्तेमाल करना है। शहद स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है। 

एक्सपर्ट की सलाह लें

यदि आप इन हर्बल चाय का सेवन कर फर्टिलिटी को बढ़ाना चाहतीं हैं तो उसके लिए आप चाहें तो आयुर्वेदिक चिकित्सक के साथ हर्बलिस्ट व एक्सपर्ट की सलाह ले सकते हैं। इस हर्बल चाय का सेवन करना फायदेमंद होता है। इसका कोई साइड इफेक्ट्स नहीं होता है। 

Read More Articles On womens Health

Read Next

प्रेगनेंसी में क्यों आती है ज्यादा हिचकी? जानें इसके कारण, घरेलू नुस्खे और बचाव के तरीके

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version