Doctor Verified

बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद होता है सेब का सिरका, इस तरीके से करें सेवन

सेब का सिरका बहुत फायदेमंद होता है। बुजुर्ग भी इसका सेवन कर सकते हैं। इससे उनकी कई समस्याएं दूर होंगी। 
  • SHARE
  • FOLLOW
बुजुर्गों के लिए बेहद फायदेमंद होता है सेब का सिरका, इस तरीके से करें सेवन


pple Cider Vinegar for Older Persons in Hindi: सेब के सिरके का उपयोग लगभग हर घर में किया जाता है। यह एक नेचुरल मेडिसिन है, जिसका सेवन करने से कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं दूर होती हैं। सेब का सिरका पीने से त्वचा पर असर देखने को मिलता है। इसके अलावा, अगर आप सेब के सिरके का उपयोग पाचन को बेहतर बनाने के लिए भी किया जा सकता है। सेब के सिरके का सेवन वैसे तो हर उम्र के लोग कर सकते हैं। बुजुर्गों के लिए भी सेब का सिरका लाभकारी माना गया है। अगर आप बुजुर्ग हैं, तो सेब के सिरका का सेवन कर सकते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं बुजुर्गों के लिए सेब के सिरके के फायदे- 

बुजुर्गों के लिए विनेगर के फायदे- Apple Cider Vinegar Benefits for Older Persons in Hindi

1. वेट लॉस में फायदेमंद

लंबे समय तक बैठने रहने और कम फिजिकल एक्टिविटी की वजह से बुजुर्गों का वजन बढ़ जाता है। अधिक वजन कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। ऐसे में सेब का सिरका फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आप एक गिलास पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं। इसे पीने से आपको वेट लॉस में मदद मिल सकती है।

2. लिवर को डिटॉक्स करे

बुढ़ापे में अक्सर लोग शरीर को डिटॉक्स करना जरूरी नहीं समझते हैं। लेकिन स्वस्थ रहने के लिए हर उम्र में शरीर को डिटॉक्स करना चाहिए। अगर आपकी उम्र अधिक है, तो आप सेब के सिरके से शरीर को डिटॉक्स कर सकते हैं। सेब का सिरका लिवर को डिटॉक्स करने में मदद करता है।

इसे भी पढ़ें- वजन कम करने के लिए जीरे का पानी या एप्पल साइड विनेगर में से क्या है ज्यादा बेहतर? जानें एक्सपर्ट की राय

apple cider vinegar

3. शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाए

अधिक उम्र में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। ऐसे में सेब का सिरका पीने से लाभ मिल सकता है। सेब के सिरके में विटामिन सी होता है, जो रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाता है। सेब का सिरका इम्यून सिस्टम को दुरुस्त रखता है। इससे बुजुर्गों को बीमारियों से लड़ने मदद मिलती है।

4. डायबिटीज को कंट्रोल रखे

अधिक उम्र में डायबिटीज का जोखिम बढ़ जाता है। ऐसे में डायबिटीज के खतरे को कम करने के लिए सेब का सिरका फायदेमंद होता है। सेब के सिरके में फाइबर होता है, जिससे डायबिटीज कंट्रोल में रहता है। अगर आप नियमित रूप सेब के सिरके का सेवन करेंगे, तो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहेगा।

5. पाचन को बेहतर बनाए

बुजुर्गों को पाचन से जुड़ी समस्याओं का ज्यादा सामना करना पड़ता है। अधिक उम्र में कब्ज और गैस की दिक्कतें बढ़ जाती है। ऐसे में सेब के सिरके का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। सेब के सिरके में फाइबर होता है, जो पाचन को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। सेब के सिरके का सेवन करने से अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

इसे भी पढ़ें- चेहरे पर इन 2 तरीकों से लगाएं एप्पल साइडर विनेगर, मुंहासों के दाग-धब्बों से मिलेगा छुटकारा

6. सर्दी-जुकाम का इलाज करें

बुढ़ापे में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है। इसकी वजह से सर्दी-जुकाम और खांसी जैसी दिक्कतें होने लगती हैं। ऐसे में सेब के सिरके का सेवन करना फायदेमंद हो सकता है। अगर आप सेब के सिरके का सेवन करेंगे, तो इससे सर्दी-खांसी से बचाव कर सकते हैं। 

सेब के सिरके का सेवन कैसे करें?

  • इसके लिए आप एक गिलास गुनगुना पानी लें।
  • इसमें एक चम्मच सेब का सिरका मिलाएं।
  • अब इस पानी को सुबह खाली पेट पी लें।

रोजाना सेब के सिरके का पानी पीने से आपको काफी लाभ मिलेगा। लेकिन अगर आपको कोई गंभीर रोग है, तो डॉक्टर की सलाह पर ही सेब के सिरके का सेवन करें। साथ ही, इसका ज्यादा मात्रा में सेवन करने से भी बचना चाहिए।

Read Next

मॉइश्चराइजर लगाने के बाद भी दूर नहीं हो रही त्वचा की ड्राईनेस, डाइट में शामिल करें ये 5 न्यूट्रिएंट्स

Disclaimer