Hair Masks For Dandruff: लंबे, काले, घने और मजबूत बाल किसी पसंद नहीं होते। लेकिन कई बार इन बालों में डैंड्रफ की समस्या हो जाती है। डैंड्रफ रहने से हर समय स्कैल्प पर खुजली चलती रहती है और कई बार ज्यादा खुजली करने से स्कैल्प पर पपड़ी भी जम जाती है। बहुत बार बालों में डैंड्रफ इतना ज्यादा हो जाता है कि डैंड्रफ बालों से कंधे पर गिरने लगता हैं। डैंड्रफ गिरने के कारण कई बार व्यक्ति को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। लंबे समय तक डैंड्रफ रहने पर बाल भी रूखे और बेजान से हो जाते हैं और साथ ही हेयर फॉल भी काफी बढ़ जाता है। कई बार ज्यादा डैंड्रफ के कारण व्यक्ति काफी बैचेन हो जाता है। अक्सर लोग डैंड्रफ की समस्या को दूर करने के लिए कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन यह प्रोडक्ट्स महंगे होने के साथ कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देते हैं। ऐसे में डैंड्रफ को दूर करने के लिए इन हेयर मास्क को लगाया जा सकता हैं। यह मास्क नेचुरल होने के साथ बालों को अंदरूनी तौर पर पोषण भी देंगे। आइए जानते हैं डैंड्रफ को दूर करने के लिए हेयर मास्क कैसे बनाएं।
1. योगर्ट और शहद का हेयर मास्क
सामग्री
1/2 कप- योगर्ट
1 चम्मच- शहद
1 चम्मच- नींबू का रस
हेयर मास्क बनाने का तरीका
योगर्ट और शहद का हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से वॉश करें। यह मास्क बालों को पोषण देकर डैंड्रफ को दूर करेगा।
2. गुड़हल के पत्तिया और मेथी दाने का मास्क
सामग्री
10-12- गुड़हल की पत्तिया
5 चम्मच- योगर्ट
1 चम्मच- मेथी के दाने
हेयर मास्क बनाने का तरीका
गुड़हल के पत्तिया और मेथी दाने का मास्क बनाने के लिए मेथी दाने को रातभर के लिए पानी में भिगो दें। सुबह सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। यह मास्क बालों को मजबूत करने के साथ डैंड्रफ दूर करेगा।
इसे भी पढ़ें- ब्लॉन्ड बालों की घर पर इस तरह से देखभाल करती हैं इंफ्लुएंसर रानी श्रीवास्तव, नहीं पड़ती पार्लर जाने की जरूरत
3. एवोकाडो हेयर मास्क
सामग्री
1- एवोकाडो (पका हुआ)
1 चम्मच- शहद
1 चम्मच- ऑलिव ऑयल
हेयर मास्क बनाने का तरीका
एवोकाडो हेयर मास्क बनाने के लिए सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 30 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को माइल्ड शैंपू से धो लें। यह मास्क बालों को मुलायम बनाएगा और डैंड्रफ को दूर करेगा।
डैंड्रफ को दूर करने के लिए इन हेयर मास्क को लगाया जा सकता है। हालांकि, बालों पर लगाने से पहले पैच टेस्ट अवश्य करें।
All Image Credit- Freepik