मौसम मे होने वाला मामूली बदलाव भी आपके बालों पर असर डाल सकता है। यह बदलता मौसम अचानक बालों पर कहर बरपा सकता है। जैसे आपके चेहरे के पोषण के लिए फेस मास्क जरूरी है, वैसे बालों के पोषण के लिए हेयर मास्क। जब कर्ली बालों की बात आती है, तो कर्ली बालों के लिए एक्सट्रा देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए यदि आपके भी घुंघराले बाल है, तो आप इस बात से अच्छी तरह वाकिफ होंगे कि नियमित रूप से बालों को बांधना या कैरी करना कितना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपने बालों को सुंदर और हेल्दी बनाने के लिए इन 3 होममेड हेयर मास्क को बनाकर लगा सकते हैं।
केले और एवोकैडो हेयर मास्क
बालों को अल्ट्रा-मॉइस्चराइजिंग और पौषण देने के लिए आप केले और एवोकैडों का हेयर मास्क बनाकर लगा सकते हैं। यह आपके बालों को बाउंसी और चमक देने में मदद करता है। इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको यहां दी गई कुछ चीजें चाहिए:
- 1 केला
- 1/2 एवोकैडो
- 3 टीस्पून मेयोनीज
- 2 टीस्पून वर्जिन कोकोनट ऑयल
- 2 टीस्पून कैस्टर ऑयल
- 1 अंडा
- शावर कैप
हेयरमास्क बनाने का तरीका:
- एक बड़े बाउल में केला और एवोकैडो को मैश कर लें।
- इसके बाद आप इसमें मेयोनीज़, कोकोनट ऑयल, कैस्टर ऑयल और अंडा मिलाएं।
- अच्छे से इन सभी को मिलाएं, जब एक अच्छा गाढ़ा और मुलायम पेस्ट बन जाए, तो इसका उपयोग करें।
उपयोग का तरीका:
अपने गीले बालों को शैंपू के बाद अलग-अलग सेक्शन करें और जड़ से पूरे बालों में इस हेयर मास्क को लगाएं। एक बार जब आप अपने पूरे बालों पर मास्क लगा लेते हैं, तो शावर कैप पर लगाएं और अपने बालों को लगभग 1 घंटे तक इस मास्क को सोखने दें। 1 घंटे बाद अपने बालों को ठंडे पानी से धो लें।
ड्राई स्कैल्प के लिए एक्सफ़ोलीएटिंग हेयर मास्क
ड्राई स्कैल्प सबसे आम बालों की समस्या में से एक है, जो हर घुंघराले बालों वाली लड़की को परेशान कर सकती है। ड्राई स्कैल्प के लिए यह मास्क काफी अच्छा है, यह आपको एक ही समय में अपने बालों के तनाव को कम कर उन्हें पोषण देता है।
सामग्री:
- 2 बड़े चम्मच बेंटोनाइट क्ले
- 1 बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा
- 6 टेबल स्पून गुलाब जल
- 3 टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर
- 2 टेबल स्पून ऑलिव ऑयल
- 4 बूंदें रोज़मैरी ऑयल
- 4 बूंदें टी ट्री ऑयल
- 4 बूँदें लैवेंडर ऑयल
हेयर मास्क बनाने का तरीका:
- एक कटोरे में बेंटोनाइट क्ले और बेकिंग सोडा मिलाएं। अब इसमें ऑलिव ऑयल और फिर बाकी सभी एसेंशियल ऑयल मिला लें।
- अब आप इन सभी को अच्छी तरह मिलाएं और फिर इसमे एप्पल साइडर विनेगर और गुलाब जल डालें।
- इसके बाद एक सॉफ्ट पेस्ट तैयार होने के बाद आप इस मास्क को अपने बालों पर लगाएं।
इसे भी पढ़ें: क्या बालों को गूंथने से बढ़ती है बालों की लंबाई? जानें क्या है सच्चाई
उपयोग करने का तरीका:
अपने गीले बालों पर इस हेयर मास्क को लगाएं। 5 से 10 मिनट तक लगाकर रखने के बाद आप ठंडे पानी से बालों को धो लें और फिर कंडीशनिंग कर लें।
शीया बटर हेयर मास्क
एक गहरा-मॉइस्चराइजिंग हेयर मास्क वह है, जो आपको को क्षतिग्रस्त होने से बचाने में मदद कर सके। इस मास्क को बनाने के लिए आपको इल चीजों की जरूरत है:
- 4 टेबल स्पून शिया बटर
- 1 टेबल स्पून एक्सट्रा-वर्जिन कोकोनट ऑयल
- 1 टेबल स्पून जोजोबा ऑयल
- 1 टेबल स्पून गुलाब के बीजों का तेल
- 1 टेबल स्पून ऑर्गल ऑयल
- 5-6 बूँदें जिरेनियम का तेल
हेयर मास्क बनाने का तरीका:
- एक बड़े कांच के बाउल में, शीया बटर, नारियल तेल, जोजोबा तेल, गुलाब के बीज का तेल और ऑर्गल ऑयल मिलाएं।
- अब इस बाउल को माइक्रोवेव में गरम करें, जब तक कि यह सभी सामग्री पिघल न जाए।
- इसके बाद माइक्रोवेव से बाउल को निकाल लें इसे ठंडा होने दें। अब, जिरेनियम तेल जोड़ें और अच्छी तरह से मिलाएं।
- इसके बाद इस मिश्रण को लगभग 1 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा होने दें। इसके बाद उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: इन 5 ईजी और स्मार्ट ट्रिक्स से पाएं फ्रिजी हेयर से छुटकारा
उपयोग करने का तरीका:
इस हेयर मास्क को आप अपने पूरे बालों और स्कैल्प पर लगाएं और 1 घंटे तक रखें। इसके बाद आप ठंडे पानी से अपने बालों को धो लें और फिर शैम्पू से अपने बालों को धो लें।
Read More Article On Hair Care In Hindi