गुलकंद का पानी पीने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें इसके अनोखे फायदे

Gulkand Water Benefits: गुलकंद का पानी पीने से आपको पेट से लेकर खून की कमी तक की समस्या में बहुत फायदा मिलता है, जानें तरीका।
  • SHARE
  • FOLLOW
गुलकंद का पानी पीने से दूर होंगी कई समस्याएं, जानें इसके अनोखे फायदे


Gulkand Water Benefits: गुलकंद को गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार किया जाता है। स्वाद में मीठा और सुगंधित गुलकंद औषधि के रूप में, इत्र बनाने में और पान के साथ बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आयुर्वेद में गुलकंद का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता है। इसका सेवन करने से गर्मियों में आपके शरीर को ठंडक मिलती है। वहीं गुलकंद में मौजूद गुण आपके शरीर के पीएच वैल्यू को ठीक रखने और पेट से जुड़ी परेशानियों से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी होते हैं। सर्दी के मौसम में आप गुलकंद के पानी का सेवन कर सकते हैं। रोजाना गुलकंद के पानी का सेवन करने से आपको कई गंभीर बीमारियों में फायदा मिलता है। गुलकंद के पानी में दर्द कम करने वाले गुण, हार्ट को हेल्दी रखने के गुण और एंटी-ऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं गुलकंद का पानी पीने के फायदे और सही तरीका।

गुलकंद का पानी पीने के फायदे- Health Benefits of Gulkand Water in Hindi

गुलकंद का पानी एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे गुणों से भरपूर होता है। इसमें मौजूद गुण रोगाणुओं से शरीर की रक्षा करने का काम करते हैं। एचआईवी की समस्या में भी इसका सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके अलावा गुलकंद में मौजूद गुण आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं। रोजाना सुबह के समय गुलकंद का पानी पीने से आपको ये फायदे मिलते हैं-

Gulkand Water Benefits

1. पेट में गैस और ब्लोटिंग में फायदेमंद

पेट से जुड़ी परेशानियों में गुलकंद का पानी पीने से बहुत फायदा मिलता है। इसमें मौजूद गुण एसिडिक बाइल को कम करने और गैस की समस्या से छुटकारा दिलाने में बहुत फायदेमंद होते हैं। गुलकंद के पानी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो ब्लोटिंग और गैस की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं।

इसे भी पढ़ें: बवासीर में गुलकंद के फायदे, एक्सपर्ट से जानें खाने का तरीका

2. पीरियड्स की समस्या में फायदेमंद

पीरियड्स के दौरान दर्द और क्रैम्प्स से छुटकारा दिलाने में गुलकंद के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसके पानी का सेवन करने से आपको ब्लीडिंग कम करने में भी बहुत फायदा मिलता है। पीरियड्स से जुड़ी परेशानियों को कम करने के लिए गुलकंद के पानी के अलावा आप गुलकंद को भी डाइट में शामिल कर सकती हैं।

3. स्किन के लिए फायदेमंद

गुलकंद का पानी पीने से आपको स्किन की चमक बढ़ती है और चेहरे पर मौजूद दाग-धब्बों को कम करने में भी मदद मिलती है। इसका सेवन करने से आपकी स्किन अंदर से साफ होती है और चेहरे पर निखार आता है।

4. हीमोग्लोबिन बढ़ाने में फायदेमंद

शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाने के लिए गुलकंद के पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। नियमित रूप से कुछ दिनों तक गुलकंद का पानी पीने से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है और शरीर की कमजोरी दूर होती है।

5. कब्ज दूर करने में फायदेमंद

कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए गुलकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुलकंद में मौजूद गुण कब्ज से छुटकारा दिलाने में बहुत उपयोगी होते हैं। नियमित रूप से खाली पेट गुलकंद का पानी पीने से आपको अपच और कब्ज से छुटकारा मिलता है।

6. मुंह के छालों को दूर करने में फायदेमंद

मुंह में छालों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए गुलकंद का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। गुलकंद का पानी नियमित रूप से पीने से आपको मुंह के छाले और माउथ इन्फेक्शन की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर के लिए कैसे लाभकारी है गुलकंद खाना, जानें इसके जबरदस्त फायदे

गुलकंद का पानी तैयार करने के लिए एक चम्मच गुलकंद को पानी में मिलाकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद पानी को छानकर इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसे गर्म करके भी पी सकते हैं। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें शहद का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। किसी भी बीमारी या समस्या में गुलकंद के पानी का सेवन करने से पहले आप डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

(Image Courtesy: Freepik.com)

 

Read Next

क्या सुबह खाली पेट चॉकलेट खा सकते हैं? जानें डायटीशियन की राय

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version