
Gular Milk Benefits: आयुर्वेद में बीमारियों और समस्याओं को दूर करने के लिए तमाम ऐसे फल, पौधे और जड़ी-बूटियों के बारे में बताया गया है। आयुर्वेद में गूलर को भी बहुत फायदेमंद और तमाम गुणों से भरपूर माना गया है। गूलर का इस्तेमाल कई समस्याओं को दूर करने में भी बहुत फायदेमंद मा जाता है। अंजीर जैसा दिखने वाला गूलर का फल कई औषधीय गुणों और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। गूलर के फल के अलावा इसकी छाल, पत्तियां और पेड़ से निकलने वाला दूध भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। गूलर के दूध के फायदे अनेकों हैं, लेकिन ज्यादातर लोग इसके इस्तेमाल से अनजान हैं। आयुर्वेद के अनुसार गूलर का इस्तेमाल डायबिटीज, ब्लीडिंग, शरीर में जलन और पेशाब से जुड़ी बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है।
गूलर के दूध के फायदे- Gular Milk Benefits in Hindi
गूलर के पेड़ और फल के तने से निकलने वाले दूध का इस्तेमाल कई बीमारियों में फायदेमंद होता है। इसका इस्तेमाल कई बीमारियों में औषधि के रूप में किया जाता है। गूलर के दूध में मौजूद गुण ब्लीडिंग रोकने और घाव आदि की समस्या में बहुत फायदेमंद होते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ एस के पांडेय के मुताबिक गूलर के दूध का इस्तेमाल इन समस्याओं में बहुत फायदेमंद माना जाता है-
1. लूज मोशन में फायदेमंद
लूज मोशन या दस्त की समस्या में गूलर के दूध का सेवन बहुत फायदेमंद माना जाता है। बताशे में गूलर के दूध के कुछ बूंदे डालकर खाने से आपको दस्त की समस्या में फायदा मिलता है। बताशे में गूलर का दूध डालकर दिन में तीन से चार बार सेवन करें। इससे दस्त और पेचिश की समस्या में बहुत फायदा मिलता है।

इसे भी पढ़ें: खांसी से लेकर बुखार तक ठीक करता है काकोदुंबर (Gular Tree), जानें इसके फायदे और उपयोग
2. ल्यूकोरिया की समस्या में फायदेमंद
ल्यूकोरिया की समस्या में गूलर के दूध का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। मिश्री में गूलर के दूध की कुछ बूंदे डालकर खाने से ल्यूकोरिया में फायदा मिलता है। इसका सेवन ल्यूकोरिया की वजह से होने वाली परेशानियों में भी फायदेमंद माना जाता है।
3. घाव भरने में फायदेमंद
चोट लगने या कट जाने पर होने वाले घाव को भरने में गूलर का दूध बहुत फायदेमंद होता है। गूलर के दूध को रुई में लेकर घाव पर लगाने से घाव जल्दी ठीक होता है। हालांकि ऐसा करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
4. बवासीर में फायदेमंद
बवासीर की समस्या में गूलर के दूध का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन खूनी बवासीर में बहुत उपयोगी माना जाता है। खूनी बवासीर की समस्या में गूलर के दूध की कुछ बूंदे पानी में मिलाकर पिएं। ऐसा कुछ दिनों तक करने से आपको बहुत फायदा मिलेगा।
5. मस्सों को हटाने में उपयोगी
गूलर के दूध का इस्तेमाल मस्सों को हटाने के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। इसका लेप मस्सों पर लगाने से कुछ दिनों में मस्से खत्म हो जाते हैं।
6. फोड़े-फुंसियों में फायदेमंद
फोड़े-फुंसियों की समस्या में गूलर के दूध का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। फोड़े-फुंसियों पर गूलर के दूध का लेप लगाने से फोड़े-फुंसियां जल्दी ठीक होते हैं।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार जानें कुंकुम (कम्पिल्लक) फल के 5 फायदे और प्रयोग का तरीका
गूलर का इस्तेमाल शरीर की कई गंभीर बीमारियों में बहुत फायदेमंद होता है। गूलर के फल का सेवन करने से शरीर की कमजोरी दूर होती है और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों में भी फायदा मिलता है। किसी भी बीमारी या समस्या में गूलर के दूध या फल आदि का इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version