अंगूर खाने से आंखों को मिलते हैं कई फायदे, बड़ी उम्र के लोगों में बढ़ सकती है रोशनी: स्टडी

जर्नल फूड एंड फंक्शन में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
अंगूर खाने से आंखों को मिलते हैं कई फायदे, बड़ी उम्र के लोगों में बढ़ सकती है रोशनी: स्टडी


अंगूर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। यह पेट, किडनी, लिवर आदि के साथ-साथ आंखों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसे डाइट में शामिल करने से आंखों से जुड़ी बीमारियां होने का जोखिम कम होता है। हाल ही में जर्नल फूड एंड फंक्शन (Journal food & Function) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक अंगूर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ सकती है। कम रोशनी होने की समस्या से जूझ रहे लोगों के लिए ये कारगर साबित हो सकता है। आइये जानते हैं। 

क्या कहती है स्टडी? 

शोधकर्ताओं के मुताबिक नियमित तौर पर केवल आधा गिलास अंगूर खाना आंखों से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद हो सकता है। इसे खाने से उम्र बढ़ने पर आंखों की रोशनी कम होने की समस्या कम होती है साथ ही बड़ी उम्र के लोगों में आंखों की रोशनी भी बढ़ती है। यह मस्कुलर डीजनरेशन की समस्या को कम करने में बेहद मददगार साबित होता है। आमतौर पर 50 साल की उम्र में आंखों की समस्या या मस्कुलर डीजनरेशन का खतरा बढ़ता है। अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर आंखों को हेल्दी बनाते हैं। 

इसे भी पढ़ें - World Sight Day 2023: आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए करें डॉक्टर के बताए ये खास व्यायाम, जानें करने का तरीका

आंखों को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये तरीके 

  • आंखों को हेल्दी रखने के लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके लिए त्राटक योग करना बेहद फायदेमंद होता है। 
  • आंखों को हेल्दी रखने के लिए हेल्दी डाइट लें। इसके लिए आप गाजर, हरी सब्जियां और अंगूर का सेवन कर सकते हैं। 
  • इसके लिए आप सुबह हरी घांस पर भी चल सकते हैं। इससे आंखों की रोशनी बढ़ती है। 
  • इसके लिए इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स के संपर्क में कम आएं। 

grapes

अंगूर खाने के फायदे 

अंगूर खाना सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद होता है। 

अंगूर खाने से इम्यून सिस्टम हेल्दी रहता है। इसे खाने से इम्यूनिटी भी बढ़ती है। 

इसे खाने से हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से भी राहत मिलती है। 

यह पाचन संबंधी समस्याओं में भी काफी फायदेमंद होता है। इससे कब्ज और अपच आदि में भी फायदा मिलता है। 

Read Next

किडनी की बीमारी से जूझ रहे हैं ये 4 इंडियन सेलेब्स, जानें कैसे रखते हैं खुद को फिट

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version