कोरोना महामारी फैलने के बाद से दुनियाभर में कई लोगों की मौत हुई और लोगों के काम-धंधे तक ठप हो गए। इसके बाद अब चीन में एक नया रहस्यमयी निमोनिया फैल रहा है, जो लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। हाल ही में ब्रिटिश मेडिकल जर्नल (British Medical Journal) में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक दुनिया अगली महामारी की चपेट में जल्दी आ सकती है। आइये जानते हैं इसके बारे में।
वायरस बन सकते हैं महामारी का कारण
वैज्ञानिकों और एक्सपर्ट के मुताबिक कुछ वायरस आगे चलकर दुनियाभर में तबाही का कारण बन सकते हैं। यह वायरस जल्दी ही महामारी का रूप ले सकते हैं। हालांकि, वैज्ञानिकों द्वारा इसे लेकर कोई तय समय सीमा नहीं बताई गई है। वैज्ञानिकों की मानें तो यह वायरस इंसानों पर ज्यादा हावी होगा और इससे लोगों की जान तक जाएगी। यही नहीं इस वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा साल 2050 तक 12 गुना ज्यादा बढ़ सकता है।
ये वायरस बन सकते हैं महामारी का कारण
ईबोला
ईबोला और मारबर्ग वायरस दुनिया में महामारी का कारण बन सकते हैं। दरअसल, ईबोला वायरस एक सीरियस स्थिति है, जिसमें व्यक्ति को गंभीर रूप से बुखार आ जाता है। यह वायरस जानवरों से इंसानों में फैलता है। जिससे कई बार जान भी जा सकती है।
मारबर्ग
वहीं, मारबर्ग वायरस बेहद खतरनाक वायरस है, जो इस वायरस से पीड़ित लोगों के संपर्क में आने से होता है। अगर आप किसी के खून, सलाइवा या अन्य बॉडी पार्ट्स में आते हैं तो इस वायरस का शिकार हो सकते हैं।
निपाह
निपाह वायरस पिछले दिनों केरल में तेजी से फैला था। यह जानवरों से इंसानों में फैलने वाली बीमारी है। इससे 75 प्रतिशत तक मौत होने की आशंका रहती है। इस वायरस से केरल में भी कई लोगों की मौत हुई थी। यह आमतौर पर चमकादड़, सुअर के लार, मल और मूत्र के संपर्क में आने से फैलता है।
इसे भी पढ़ें - चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी, जानें H9N2 एवियन फ्लू वायरस के बारे में सबकुछ
माचुपो वायरस
ब्लैक टायफस के नाम से जाने जाने वाला यह वायरस दुनियाभर में आने वाली महामारी का कारण बन सकता है। इस वायरस से मृत्यू की दर 22 प्रतिशत है। यह भी जानवरों के संपर्क में आने से फैल सकती है।
Read Next
एंग्जाइटी से बाहर आने के लिए दवाएं खा रहे हैं करण जौहर, जानें इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए?
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version