चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी, जानें H9N2 एवियन फ्लू वायरस के बारे में सबकुछ

चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आइये विस्तार से जानते हैं H9N2 एवियन फ्लू वायरस के बारे में। 
  • SHARE
  • FOLLOW
चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी, जानें H9N2 एवियन फ्लू वायरस के बारे में सबकुछ

चीन में फैल रही रहस्यमयी बीमारी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। यह बीमारी चीन में काफी तेजी से फैल रही है। इसे लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी चिंता जाहिर की है। इसे लेकर कई नई गाइडलाइन्स भी जारी की गई है। बच्चे इस बीमारी की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। इसके चलते चीन में मरीजों के अस्पताल में भर्ती होने की संख्या भी काफी बढ़ गई है। 

भारत में भी बनाई गई गाइडलाइन्स 

भारत सरकार भी इस रहस्यमयी बीमारी को लेकर अलर्ट हो चुकी है। इसे लेकर भारत में भी चिंता की लहर है। इससे बचने के लिए सरकार द्वारा एक एडवाइजरी भी जारी की गई है। साथ ही साथ स्वास्थ्य व्यवस्थाएं बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। यही नहीं हेल्थ मिनिस्ट्री ने भी पब्लिक हेल्थ सिस्टम को अपडेट करने के लिए कहा है। हालांकि, अभी तक भारत में इस बीमारी के मामले सामने नहीं आए हैं। डब्ल्यूएचओ ने इससे पैनिक नहीं होने और इससे बचने के लिए बनाई गई गाइडलाइन्स का पालन करने की सलाह दी है। 

इसे भी पढ़ें - चीन में फैल रहे रहस्यमयी निमोनिया पर भारत सरकार अलर्ट, जानें इससे जुड़े सभी लेटेस्ट अपडेट

क्या है H9N2 एवियन फ्लू वायरस? 

H9N2 एवियन फ्लू वायरस (एवियन इन्फ्लूएंजा) आमतौर पर बर्ड फ्लू का ही एक प्रकार माना जाता है। यह लोगों से नहीं बल्कि पक्षियों से फैलमे वाली एक बीमारी है। H9N2 इसी इन्फ्लुएंजा A वायरस का सबटाइप है। बच्चे और बुजुर्ग लोग इस बीमारी के शिकार ज्यादा हो रहे हैं। चीनी स्वास्थ्य अधिकारियों की मानें तो यह बीमारी निमोनिया की तरह ही है। सांस से जुड़े रोगों से पीड़ित व्यक्तियों को यह वायरस आम लोगों की तुलना में अपना शिकार ज्यादा बनाता है। यह वायरस आमतौर पर पानी की सतह पर बना रहता है, जो पक्षियों में फैलने लगता है। 

H9N2 एवियन फ्लू से बचने के तरीके 

  • H9N2 एवियन फ्लू से बचने के लिए आपको साफ-सफाई पर खासतौर पर ध्यान देने की जरूरत है। 
  • H9N2 एवियन फ्लू से बचने के लिए पक्षियों या मुर्गों के संपर्क में आने से बचें। 
  • इसके लक्षण दिखने पर बिना देरी किए चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। 

Read Next

रोज नाश्ते में खाएं मुट्ठीभर बादाम, हृदय रोगों से होगा बचाव: Study

Disclaimer