दुनियाभर में हृदय रोगियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार दुनियाभर में हृदय रोग मौतों का एक मुख्य कारण बन गया है। आजकल कम उम्र और युवा भी हृदय रोगों की चपेट में आसानी से आ रहे हैं। हृदय रोगियों की संख्या को कम करने के लिए डाइट, नींद और लाइफस्टाइल का अच्छा होना बहुत जरूरी होता है। खासकर, आपको हृदय रोगों से बचने के लिए अपने खान-पान का खास ख्याल रखना चाहिए। वैसे तो हर व्यक्ति को अपना हर मील हेल्दी लेना चाहिए। लेकिन ब्रेकफास्ट या नाश्ता को हेल्दी होना जरूरी होता है। जब आप हेल्दी नाश्ता करते हैं, तो हमेशा स्वस्थ और अच्छा महसूस कर सकते हैं। हेल्दी नाश्ता बीमारियों के जोखिम को भी कम करने में मदद करता है।
नाश्ते में शामिल करें नट्स
जनरल बीएमसी मेडिसिन में प्रकाशित नई रिसर्च में साबित हुआ है कि आपको अपने नाश्ते में बदलाव करने की जरूरत है। अगर आप हृदय रोगों से बचना चाहते हैं, तो अपने नाश्ते में नट्स शामिल कर सकते हैं। रिसर्च की मानें तो नाश्ते में नट्स शामिल करना अच्छा विकल्प होता है।
मुट्ठीभर नट्स खाने से कम होता है हृदय रोगों का जोखिम
रिसर्च में साबित हुआ है कि सुबह नाश्ते में मुट्ठीभर नट्स खाने से हृदय रोगों का जोखिम 17 प्रतिशत तक कम होता है। इतना ही नहीं, नट्स खाने से टाइप 2 डायबिटीज और मौत का जोखिम भी काफी कम हो जाता है। हृदय रोगों से बचने के लिए आप बादाम, किशमिश, काजू, अखरोट जैसे नट्स का सेवन कर सकते हैं। नट्स में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, तो आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आप रोजाना नट्स का सेवन करके अपने संपर्ण स्वास्थ्य को ठीक रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें - क्या साइलेंट हार्ट अटैक का इलाज किया जा सकता हैं? जानें क्या कहते हैं डॉक्टर
हार्ट हेल्थ के लिए कितने नट्स खाएं?
रिसर्च में बताया गया है कि आपको नाश्ते में 25 से 28 ग्राम नट्स का सेवन करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से नट्स का सेवन करेंगे, तो इससे आपकी हेल्थ बेहतर रहेगी और आप स्वस्थ महसूस करेंगे। रोजाना नाश्ते में नट्स या ड्राई फ्रूट्स खाने से हृदय स्वस्थ रहता है और हृदय रोगों का जोखिम भी कम होता है।