
फलों में अंगूर, शायद ही किसी को पसंद नहीं हो। वैसे, तो सारे ही फल हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं लेकिन अंगूर स्वास्थ्य के साथ आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद है। अंगूर में कई ब्यूटी बेनिफिट्स हैं, यह विटामिन्स, मिनरल्स और कई प्रकार के फाइटोकेमिकल्स जैसे- फेनोलिक एसिड, स्टिलबेन, एंथोसायनिन और प्रोएंथोसायडीन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है। जब बात बालों की देखभाल की आती है, तो अंगूर बालों के लिए बेहद फायदेमंद है।
अंगूर के बीजों से बना तेल आपके बालों के विकास और झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाता है। आप घर पर आसानी से अंगूर से हेयर पैक बना सकते हैं। इससे आपके बाल खूबसूरत, चमकदार और लंबे व घने होंगे। बालों की देखभाल के लिए अंगूर का तेल काफी अच्छा माना जाता है। इसका इस्तेमाल स्पा में सिर की मालिश के लिए किया जाता है। यह आपके बालों की समस्या जैसे रूसी को को दूर करने में भी मदद करता है। इसके अलावा यह रक्त परिसंचरण में सुधार करता है और रूखे बेजान बालों का इलाज भी करता है। अंगूर में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट बालों को स्वस्थ और मजबूत बनाता है। आइए जानते हैं बालों के लिए अंगूर का इस्तेमाल कैसे करें।
इसे भी पढें: Hair Care: रूखे-बेजान बालों के लिए वरदान है इस खास मिट्टी से बना हेयर मास्क, जानें तरीका
हेयर मास्क बनाने की सामग्री
- 10 अंगूर- काले या हरे
- 1 बड़ा चम्मच नारियल तेल का
- 1 चम्मच जैतून का तेल
- 1 बड़ा चम्मच शहद
- 1 बड़ा चम्मच बादाम पाउड
र
अंगूर का हेयर मास्क कैसे तैयार करें?
- सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें अंगूर को मैश कर लें।
- अब आप एक बाउल और लें, अब आप उसमें नारियल का तेल और जैतून का तेल डालें।
- इन दोनों तेल के साथ अब आप 1 चम्मच शहद भी डाल लें और इन तीनों को अच्छे से मिलाएं।
- जब यह सही से मिल जाएं, तो फिर इसमें बादाम पाउडर डालें और फिर मैश किए हुए अंगूर का मिश्रण डालकर अच्छे से मिलाएं। आप चाहें, तो इसमें काली मिर्च और मेथी दाने को भी पीसकर डाल सकते हैं।
- इसके बाद आप तैयार पेस्ट को स्कैल्प और अपने बालों में अच्छे से लगाएं और शावर कैप से अपने बालों को ढक लें।
- 20-30 मिनट रखने के बाद आप अपने बालों को धो लें और ध्यान रखें कि बालों को सुखाने के लिए आप ड्रायर का इस्तेमाल न करें। आप ऐसा सप्ताह में 2 से 3 बार नियमित रूप से करें आपको फायदा मिलेगा।
इसे भी पढें: सफेद होते और झड़ते बालों को प्राकृतिक रूप से रोकेंगे फलों-सब्जियों से बने ये 5 हेयर मास्क
अंगूर में मौजूद प्रोएंथोस्यानिडींस आपके बालों को मजबूत बनाने में मददगार है। इसलिए अगर आप बालों के झड़ने और रूसी से परेशान हैं, तो आप अंगूर के बीज का तेल या फिर अंगूर से बना हेयर पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं। अंगूर हेयर ट्रीटमेंट के रूप में काम करता है और आपकी बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
Read More Article On Hair Care In Hindi