क्या आपने कभी गाेंद कतीरा खाया है? गाेंद कतीरा की तासीर ठंडी हाेती है, इसलिए आप इसका सेवन गर्मी, मानसून सभी मौसमाें में कर सकते हैं। यह स्वास्थ्य के साथ ही त्वचा के लिए भी बेहद लाभकारी हाेता है (Gond Katira Beneficial for Health and Skin)। गाेंद कतीरा के सेवन से त्वचा में निखार आता है। इससे स्किन ग्लाेइंग, एक्ने फ्री नजर आती है। आप अपनी त्वचा की समस्याओं काे दूर करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।
आपने गाेंद के लड्डू के बारे में जरूर सुना हाेगा। लेकिन गाेंद के लड्डू और गाेंद कतीरा एक-दूसरे से बिल्कुल अलग हाेते हैं। गाेंद के लड्डू की तासीर बेहद गर्म हाेती है, इसलिए इसे अकसर सर्दियाें में खाया जाता है। जबकि गाेंद कतीरा की तासीर ठंडी हाेती है। त्वचा राेग वाले लाेगाें काे गाेंद के लड्डू खाने से परहेज करना चाहिए, क्याेंकि इससे शरीर में पित्त बढ़ सकता है। डायटीशियन सुगीता मुटरेजा से जानते हैं गाेंद कतीरा के फायदे और इसे खाने के तरीके के बारे में-
क्या है गाेंद कतीरा (What is Gond Katira)
गाेंद कतीरा गाेंद से काफी अलग हाेता है। इन दाेनाें की तासीर अलग-अलग हाेती है। गाेंद कतीरा काे अकसर पानी या दूध में भिगाेकर खाया जाता है, लेकिन दूध के साथ खाने पर यह त्वचा के लिए अधिक लाभकारी हाेता है। दूध के साथ भिगाेने पर गाेंद कतीरा फूल जाता है। गाेंद कतीरा त्वचा की समस्याओं काे दूर करता है। आप गाेंद और गाेंद कतीरा में बिल्कुल भी कंफ्यूज न हाे, क्याेंकि गाेंद त्वचा राेगाें काे बढ़ा सकता है।
इसे भी पढ़ें - गुलाब से बने इस देसी उबटन से पाएं दमकती त्वचा और गुलाबी निखार, जानें बनाने का तरीका और फायदे
गाेंद कतीरा बनाने का तरीका (How to Make Gond Katira)
गाेंद कतीरा बनाने के लिए आपकाे गाेंद कतीरा, मिश्री की जरूरत हाेगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में गाेंद कतीरा और मिश्री भिगाेकर रख दें। इसमें लगभग 10-12 घंटाें के लिए ऐसे ही छाेड़ दें। फिर यह फूल जाएगा। अब इन दाेनाें काे अच्छी तरह से मिक्स कर लें और सेवन करें। इससे आपकी त्वचा में काफी लाभ देखने काे मिलेगा।
गाेंद कतीरा खाने का सही तरीका (How to Eat Gond Katira)
गाेंद कतीरा काे अगर सही समय पर खाया जाए, ताे इससे त्वचा काे काफी लाभ मिलते हैं। त्वचा की समस्याओं काे दूर करने के लिए आप गाेंद कतीरा काे राेज सुबह खाली पेट अच्छी तरह से धीरे-धीरे चबाकर खाएं। इसके बाद आधे घंटे तक कुछ न खाएं। नियमित रूप से इसे खाने से आपकाे अपनी त्वचा पर काफी फर्क देखने काे मिलेगा। गाेंद कतीरा काे राेज सुबह खाली पेट दूध के साथ खाना लाभकारी हाेता है।
(Image Source : Buzzerlab)
गाेंद कतीरा से त्वचा काे हाेने वाले फायदे (Gond Katira Benefits for Skin)
गाेंद कतीरा स्वास्थ्य के साथ ही बालाें और स्किन के लिए भी लाभकारी हाेता है। लेकिन आज हम आपकाे इसके सेवन से त्वचा काे हाेने वाले फायदाें के बारे में बता रहे हैं। जानें-
- एंटीऑक्सीडेंट
- जिंक
- आयरन
- प्राेटीन
- फॉलिक एसिड
1. गाेंद कतीरा का सेवन करने से आप एकदम साफ और निखरी त्वचा पा सकते हैं। अगर आपकी त्वचा डल और रूखी है, ताे आप राेज सुबह इसका सेवन कर सकते हैं।
2. गाेंद कतीरा त्वचा पर हाेने वाले पिंपल्स, मुहांसाें और एक्ने की समस्या काे दूर करता है। अगर आप इस समस्या से परेशान हैं, ताे इसका सेवन जरूर करें।
3. त्वचा से मुहांसाें या एक्ने के दाग-धब्बाें काे हटाने के लिए भी गाेंद कतीरा का सेवन करना लाभदायक हाेता हैै।
4. अगर फाइन लाइंस की समस्या से परेशान हैं, ताे राेज सुबह खाली पेट गाेंद कतीरा का सेवन जरूर करें। इससे चेहरे की फाइन लाइंस पूरी तरह से ठीक हाे जाती है।
5. झाइयाें की समस्या काे दूर करने के लिए भी आप गाेंद कतीरा का सेवन कर सकते हैं। इसके नियमित सेवन से झाइयां काफी हद तक कम हाे जाती है।
6. गाेंद कतीरा में मौजूद पाेषक तत्व त्वचा की सभी समस्याओं काे दूर करने में कारगर या असरदार हाेता है।
7. डल स्किन में निखार लाने के लिए गाेंद कतीरा का सेवन करें।
8. गाेंद कतीरा एंटी एजिंग की समस्या काे दूर करके ग्लाेइंग स्किन प्रदान करता है।
गाेंद कतीरा शरीर में रक्त काे शुद्द करने का काम करता है, जिससे सभी तरह के त्वचा राेग दूर हाेते हैं। अगर आप भी त्वचा की समस्याओं से जूझ रहे हैं, ताे इसका सेवन कर सकते हैं। इससे आपकी सभी तरह से त्वचा राेग धीरे-धीरे दूर हाेने लगेंगे।
(Main Image Source : Plugon.us, Salonfeminin)
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi