Expert

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा देसी गाय का घी, आयुर्वेद के अनुसार वात दोष को करता है संतुलित

Ghee Benefits To Relieve Joint Pain: अगर आप जोड़ों के दर्द से परेशान रहते हैं, तो देसी गाय का घी आपको इससे छुटकारा दिला सकता है, ऐसे करें सेवन।
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएगा देसी गाय का घी, आयुर्वेद के अनुसार वात दोष को करता है संतुलित


Ghee Benefits To Relieve Joint Pain: क्या आप भी सीढ़ियां चढ़ते समय जोड़ों में दर्द का सामना करते हैं? जोड़ों में दर्द होना आजकल हर दूसरे व्यक्ति की समस्या बन गया है। अक्सर लोग यह सवाल करते हैं कि आखिर उनके जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या क्यों होती है। आयुर्वेद के अनुसार, "शरीर में वात दोष के असंतुलन की वजह से शारीरिक तरल पदार्थ की गति और शारीरिक की कई प्रक्रियाएं प्रभावित होती है। यह जोड़ों के भीतर ड्राईनेस और सूजन का कारण बनता है। इससे आपको जोड़ों में असहजता और दर्द महसूस होता है।"

हालांकि, कुछ मामलों में यह किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का संकेत भी हो सकता है। ऐसे में लोग इस बात को लेकर काफी परेशान रहते हैं कि जोड़ों में दर्द, सूजन और ड्राईनेस को दूर करने के लिए वे क्या कर सकते हैं। आयुर्वेद की मानें, तो "अगर आप शरीर में वात दोष को संतुलित कर लेते हैं, तो इससे आपकी समस्या काफी हद तक दूर हो सकती है।" अब सवाल यह उठता है कि वात दोष के संतुलन को बनाए रखने के लिए आप क्या कर सकते हैं? डायटीशियन मनप्रीत कालरा की मानें, तो "अगर आप A2 गाय का देसी घी का नियमित सेवन करने से आपको वात को संतुलित करने में बहुत मदद मिल सकती है। यह जोड़ों के दर्द से राहत प्रदान करने में आपकी कई तरह से मदद कर सकता है।" इस लेख में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ghee Benefits To Relieve Joint Pain in hindi

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए देसी गाय का A2 घी खाने के फायदे- A2 Cow Ghee Benefits To Reduce Joint Pain In Hindi

देसी गाय का A2 घी प्राकृतिक रूप से चिकना होता है। यह शरीर में वात दोष के कारण जोड़ों में होने वाली ड्राईनेस को कम करने और खुरदरापन दूर करने में मदद करता है। यह जोड़ों में चिकनेपन को बढ़ावा देता है। साथ ही, यह हमारे जोड़ों को जरूरी पोषण प्रदान करता है, जिससे जोड़ों की मूवमेंट और फंक्शन को स्मूथ बनाने में मदद मिलती है। इसके अलावा, गाय के देसी घी में ब्यूट्रिक एसिड होता है, जो एक शॉर्ट चैन फैट एसिड का हिस्सा है। साथ ही इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं। इस तरह घी सूजन को कम करने में भी बहुत कारगर है।

इसे भी पढ़ें: कहीं गर्दन, कंधे और पीठ में तेज दर्द का कारण आपकी ब्रा तो नहीं? डॉक्टर से जानें क्या है ब्रा स्ट्रैप सिंड्रोम

इसे भी पढ़ें: क्‍या वजन घटाने से घट सकता है जोड़ों का दर्द? जानें जोड़ों के दर्द से राहत पाने के 3 आसान एक्‍सरसाइज

जोड़ों के दर्द से राहत के लिए घी का सेवन कैसे करें- How To Consume Desi Ghee To Relieve Joint Pain In Hindi

डायटीशियन मनप्रीत के अनुसार, "जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए देसी घी सुबह खाली पेट सेवन करें। आप अपने दिन की शुरुआत घी के पानी से कर सकती हैं। इसके लिए आपको बस एक कप पानी में 1 चम्मच देसी गाय का घी डालना है और अच्छी तरह मिक्स करके इसका सेवन कर लेना है। इस तरह नियमित करने से आपको जल्द जोड़ों के दर्द में आराम मिलना शुरू होगा।"

All Image Source: Freepik

Read Next

मानसून में डाइजेशन को सुधारने के लिए अपनाएं ये 5 आयुर्वेदिक टिप्स, पेट की समस्याएं रहेंगी दूर

Disclaimer