जोड़ों का दर्द, शारीरिक कमजोरी जैसी 6 समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है चोबचीनी, जानें इस्तेमाल का तरीका

चोपचीनी के इस्तेमाल से शरीर की कई समस्याओं को दूर किया जा सकता है। लेकिन इसकी तासीर गर्म होती है। ऐसे में इसका सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
जोड़ों का दर्द, शारीरिक कमजोरी जैसी 6 समस्याओं को दूर करने में फायदेमंद है चोबचीनी, जानें इस्तेमाल का तरीका


आयुर्वेद में कई ऐसी जड़ी-बूटियां मौजूद हैं जो शरीर से कई समस्याओं को दूर करने में उपयोगी हैं। ऐसी ही एक जड़ी बूटी का नाम है चोपचीनी। चोपचीनी को चोबचीनी के नाम से भी जाना जाता है। वहीं इंग्लिश में यह चाइना रूट (china root) के नाम से जानी जाती है। आज का हमारा लेख इसी जड़ी बूटी पर है। बता दें कि चोपचीनी का प्रयोग आयुर्वेद में इसकी जड़ के चूर्म और काढ़े के रूप में किया जाता है। इसकी तासीर बेहद गर्म होती है। ऐसे में जिन लोगों का पेट गर्म होता है उन्हें इसका सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि अगर किसी व्यक्ति को चोपचीनी से किसी प्रकार का साइड इफेक्ट नजर आए तो वह अनार के सेवन से उस साइड इफेक्ट को दूर कर सकता है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि चोपचीनी के उपयोग से सेहत को क्या-क्या फायदे होते हैं। साथ ही उसके इस्तेमाल करने का तरीका भी जानेंगे। इसके लिए हमने आयुर्वेद संजीवनी हर्बल क्लिनिक शकरपुर, लक्ष्मी नगर के आयुर्वेदाचार्य डॉ एम मुफिक (Ayurvedacharya Dr. M Mufik) से भी बात की है। पढ़ते हैं आगे...

1 - चर्म रोग को करे दूध

चर्म रोग को दूर करने में चोपचीनी आपके बेहद काम आ सकती है। ऐसे में आप चोपचीनी के चूर्ण को तैयार करें और उसका सेवन शहद के साथ करें। ऐसा करने से ना केवल चर्म रोग की समस्या दूर होगी बल्कि त्वचा की कई समस्या को दूर करने में बेहद उपयोगी हैं।

2 - जोड़ों के दर्द से दिलाए छुटकारा

जोड़ों के दर्द को दूर करने में भी चोपचीनी आपकी बेहद मदद कर सकता है। ऐसे में आप चोपचीनी तेल को प्रभाविक स्थान पर लगाएं और इसे लगाकर अच्छे से मालिश करें। इसके अलावा चोपचीनी की जड़ से बना काढ़ा भी जोड़ों की समस्या को दूर करने में उपयोगी है।

इसे भी पढ़ें- दांत दर्द, खांसी, पेट दर्द जैसी इन 6 समस्याओं को दूर करती है 'पुष्करमूल' जड़ी बूटी, जानें कैसे करें प्रयोग

3 - शारीरिक कमजोरी से मिलेगी राहत

कुछ लोग शरीर में कमजोरी से परेशान रहते हैं। ऐसे लोगों को बता दें कि चोपचीनी से ये समस्या दूर हो सकती है। ऐसे में आप  चोबचीनी का चूर्ण तैयार करें और बने चूर्ण में शक्कर को अच्छे से मिलाएं। अब इसका सेवन दूध के साथ करें। ऐसा करने से ना केवल शारीरिक कमजोरी दूर होगी बल्कि व्यक्ति के बल का भी विकास होता है।

4 - कब्ज की समस्या को कैसे करें दूर

जब किसी व्यक्ति के शरीर में वात दोष बढ़ने लगता है तो ये कब्ज का कारण बन सकता है। ऐसे में मल सख्त हो जाता है और शरीर से आसानी से बाहर नहीं आ पाता। बता दें कि इस समस्या को दूर करने में चोपचीनी आपके बेहद काम आ सकती हैं। आप चोपचीनी का सेवन शहद के साथ करें ऐसा करने से कब्ज़ की समस्या को दूर किया जा सकता है। 

5 - यूरिक एसिड की समस्या को दूर करें

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने पर कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इस समस्या को दूर करने में चोपचीनी आपके बेहद काम आ सकता है। इसके लिए आप चोपचीनी के चूर्ण का सेवन सुबह और शाम दोनों समय करें। ऐसा करने से ना केवल यूरिक एसिड का स्तर घटेगा बल्कि दर्द से भी राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें- पाचन तंत्र मजबूत करने और इम्‍यून‍िटी बढ़ाने के ल‍िए करें जंगली लहसुन का सेवन, जानें अन्‍य फायदे

6 - लकवा की समस्या को करे दूर

शरीर में वात दोष के बढ़ने पर लकवा जैसी बीमारी व्यक्ति को हो सकती है। ऐसे में चोपचीनी के प्रयोग से इस समस्या को दूर किया जा सकता है। ऐसे में पीड़ित व्यक्ति चोपचीनी के चूर्ण को तैयार करें और उसका सेवन शहद के साथ करें। ऐसा करने से लकवा की समस्या को दूर किया जा सकता है।

नोट - ऊपर बताए गए बिंदुओं से पता चलता है कि चोपचीनी सेहत के लिए बेहद उपयोगी हैं। लेकिन इसकी अधिकता सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकती है। इससे अलग चोपचीनी का सेवन करने से पहले या इसे अपनी डाइट में जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट से सीमित मात्रा की जानकारी लें। इससे अलग गर्भवती महिलाएं या स्तनपान कराने वाली महिलाएं अपनी डाइट में चोपचीनी को जोड़ने से पहले एक बार एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। 

इस लेख में इस्तेमाल की जानें वाली फोटोज़ Freepik से ली गई हैं।

Read More Articles on ayurveda in hindi

Read Next

बढ़ती उम्र (एजिंग) के लक्षणों को कम करने के लिए अपनाएं ये 8 आयुर्वेदिक तरीके, बिना केमिकल पाएं खूबसूरत त्वचा

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version