शरीर पर पूरानी चोट के निशान लगते हैं भद्दे तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं

हर इंसान के जीवन में कभी न कभी किसी कारण की वजह से उसका एकेसीडेंड जरूर हुआ होगा। जिसकी वजह से उसके शरीर पर निशान आएं होंगे। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर पर पूरानी चोट के निशान लगते हैं भद्दे तो इन टिप्स को जरूर अपनाएं

किसी को आने वाले समय का कुछ पता नहीं होता कि कल क्या हो जाए। हर इंसान के जीवन में कभी न कभी किसी कारण की वजह से उसका एकेसीडेंड जरूर हुआ होगा। जिसकी वजह से उसके शरीर पर निशान आएं होंगे। अगर बचपन की बात करें तो छोटे बच्चों को खेलने से कौन रोक सकता है। जब बच्चे खेलते है तो वह जरूर गिर जाते हैं जिसमें उन्हें चोट भी लगती है। कई बार तो चोट के निशान ऐसी जगह पर होते हैं जिसे देखकर आपका मन उदास हो जाता है। उस समय आप सोचते हैं कि कैसे इस निशान से छुटकारा पाया जाए। कुछ लोग तो शरीर से निशान हटाने के लिए लेजर टिट्रमेंट का इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन इसके लिए आपको टिट्रमेंट की नहीं बल्कि कुछ घरेलू तरीके अपनाकर भी निजात पा सकते हैं। 

 insidebeauty

इसे भी पढ़ें : लंबे और घने बाल चाहिए तो घर पर ही बनाएं तेल और हेयर पैक, बालों में ऐसे करें इस्तेमाल

एलोवेरा जेल

एलोवेरा के बहुत फायदे होते हैं। शरीर पर किसी भी प्रकार के निशान को हटाने के लिए एलोवेरा पत्ती में से उसकी परत उतार कर उसके अंदर का हिस्सा निकालें। इसके बाद इसमें से निकलने वाले जेल को अपने निशान पर लगाएं। आधे घंटे बाद ठंडे पानी से जेल को साप कर लें। 

खीरा

वैसे तो खीरे को खाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है क्योंकि इसमें पानी की अच्छी मात्रा होती है। लेकिन खीरे के स्वास्थ्य फायदों के साथ-साथ स्किन के लिए लाभकारी होता है। खीरे से स्किन हाइड्रेटेड होती है। खिरा त्वचा पर दिखने वाले निशान को हल्का कर देता है और नमी पैदा करता है। 

नारियल का तेल

शरीर से निशान हटाने के लिए नारियल तेल को गर्म करें और इससे चोट के निशान पर लगाकर मालिश करें। ऐसा आपको दिन में कम से कम 4 बार करना है। 

विनेगर

विनेगर का स्वाद खाने में अच्छा नही होता लेकिन इसके फायदे बहुत लाजवाब होते हैं। चाहें बालों के देखभाल के लिए हो या फिर शरीर से चोट के निशान हटाने के लिए। स्किन से चोट के निशान हटाने के लिए रूई में पानी और विनेगर को मिक्स करके अपने निशान पर लगाएं। ऐसा आपको हर रोज सोने से पहले करना होगा।

नींबू

नींबू में  ब्लीचिंग एजेंट पाया जाता है। नींबू का इस्तेमाल कॉस्मेटिक में भी किया जाता है। किसी भी निशान को हल्का करने के लिए नींबू कारगार होता है। इसके साथ ही नींबू स्किन से डेड सेल्स को हटाकर नई स्किन लाने में मदद करता है। 

विटामिन ई

विटामिन शरीर के लिए फायदेमंद होता है। हमारे शरीर को अलग-अलग चीज के लिए अलग विटामिन की जरूरत होती है। ठीक ऐसे ही विटामिन ई भी काम करता है। बालों को सुंदर बनाना हो या फिर चेहरे पर ग्लो लाना हो विटामिन ई बहुत फायदेमंद साबित होता है। ठीक ऐसे ही शरीर से चोट के निशान हल्के करने के लिए विटामिन ई कारगार है। 

इसे भी पढ़ें : Ways To Remove Powder Dip Nails: इन 3 अलग—अलग तरीकों से घर पर हटाएं पाउडर डिप नेल

हर किसी की चाहत होती है कि वो देखने में सुदर लगें उसके शरीर पर कोई निशान न हो। पर किसी न किसी वजह से हर किसी को चोट लग ही जाती है। तो उन निशान को हटाने के लिए आप इन उपाय को अपना सकते है। 

Read More Article On Beauty In Hindi

Read Next

बेहतर पाचन से लेकर कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद है मोरक्को आर्गन ऑयल, जानें इसके अन्य फायदे

Disclaimer