Ways To Remove Powder Dip Nails: इन 3 अलग—अलग तरीकों से घर पर हटाएं पाउडर डिप नेल

अगर आप भी अपने पाउडर डिप नेल को हटाने के तरीके ढूंढ़ रहे हैं, तो यहां इस लेख को पढ़ें। यहां घर पर पाउडर डिप मैनीक्यो र को हटाने के आसान तरीके दिए गए हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
Ways To Remove Powder Dip Nails: इन 3 अलग—अलग तरीकों से घर पर हटाएं पाउडर डिप नेल

क्या आप जानते हैं कि नेल डिपिंग पाउडर इन दिनों काफी ट्रेंड में है, क्यों।कि यह आपके नाखूनों में लंबे समय तक रहता है। लेकिन इसे हटाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। इसलिए नेल डिप पाउडर को हटाने के लिए आपको पार्लर या सैलून जाना पड़ता है। मगर यहां हम आपको कुछ आसान नुस्खे  बता रहे हैं, जो आपके डिल मैनीक्यो र में राल और पाउडर की कई परतों और मोटी कोटिंग को हटाने में काफी मदद करता है। आइए यहां हम आपको बताते हैं कि कैसे आप घर पर आसानी से पाउडर डिप नेल को सुरक्षित तरीके से हटा सकते हैं। 

 grooming tips

घर पर पाउडर डिप नेल हटान के तरीके 

यहां हम आपको आपके पाउडर डिप नेल को हटाने के 3 सुरक्षित और आसान तरीके बता रहे हैं, जिनकी मदद से आप घर पर अपने पाउडर डिप नेल को हटा सकते हैं।

पहला तरीका: फॉइल पेपर के साथ हटाएं पाउडर डिप नेल 

  • जी हां, फॉइल पेपर के साथ आप पाउडर डिप मैनीक्योउर या पाउडर डिप नेल को आसानी से हटा सकते हैं। यह एक आसान और सुरक्षित विधि है। आइए यहां फॉइल पेपर के साथ पाउडर डिप नेल को हटाने का तरीका जानें। 
  •  फॉइल पेपर से पाउडर डिप नेल को हटाने के लिए आप फॉइल पेपर को नाखूनों के ऊपर बफ करें। इसके बाद आप फॉइल पेपर को चौकोर आकार में काट लें। यदि आपने कोई नेल एक्स टेंशन का इस्तेबमाल किया है, तो आप पहले अपने नेल क्लिपर की मदद से उन्हेंं अपने मूल नाखूनों की लंबाई तक काट दें। 
  • अब आप एक कॉटन बॉल को एसीटोन में भिगोएं और इसे नाखून के ठीक ऊपर रखें। 
  • इसके बाद आप चारों ओर फॉइल पेपर लपेट लें। 
  • अब आप इसे ऐसे ही 20 से 30 मिनट के लिए रखें और फिर हटा दें। इसके बाद देखें कैसे पाउडर नाखून से आसानी से छूट जाएगा। 
  •  इसके बाद जब एक बार पूरा पाउडर डिप नेल हटा देते हैं, तो इसके बाद आप अपने नाखूनों को मॉइश्चाराइज करें। ऐसा इसलिए क्योंटकि इस प्रक्रिया से आपके नाखून नमी खो सकते हैं। आप अपने नाखूनों को हाइड्रेट और मॉइश्चसराइज रखने के लिए कोई क्रीम या तेल लगा सकते हैं। 
grooming tips

 दूसरा तरीका: एसीटोन के साथ हटाएं पाउडर डिप नेल 

  • एसीटोन के साथ अपने पाउडर डिप नेल को हटाने के सकते हैं। लेकिन हां अगर आपकी संवेदनशील त्वटचा है, आप इस फॉर्मुले से बच सकते हैं।
  •  सबसे पहले आप अपने नेल कोट को हटाने के लिए नेल फाइल का इस्तेैमाल कर सकते हैं। 
  • एसीटोन के साथ पाउडर डिप नेल हटाने के लिए आप एक कटोरा लें और उसे गर्म पानी से भर दें।
  • इसके बाद आप इस गर्म पानी में अपनी उंगलियों को डुबो दें। पानी में उंगली डालने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि पानी बहुत ज्याउदा गर्म न हो। 
  • इसके बाद आप पेपर टावल को एसीटोन में भिगोएं। अब आप एसीटोन से भीगे पेपर टावल को दो छोटे काटोरों में रखें। 
  • फिर आप अपने नाखूनों को इस एसीटोन से भीगे पेपर टावल के में डालें और कम से कम 15 से 20 मिनट रखें। 
  • यह आपके नेल पाउडर और चिपकने वाले लेप को हटा देगा। 

तीसरा तरीका: बिना किसी एसीटोन या फॉइल पेपर के पाउडर डिप नेल हटाएं 

  • अगर आपके पास एसीटोन या फॉइल पेपर नहीं है, तो आप एक गर्म पानी से भरा कटोरा लें। इसमें आप साबुन या शैंपू डालें। 
  • इसके बाद आप इस कटोरे में 15 से 20 मिनट के लिए अपनी उंगलियों को डुबोए रखें और फिर नेल फाइल की मदद से अपने नेल को साफ करें। 
  • यदि आपने नेल एक्सनटेंशन का उपयोग किया है, तो आप नेल क्लिपर की मदद से उन्हेंे हटाएं या छोटा करें। 
  • अब आप नेल बफर का उपयोगर करें और फिर आखिरी में अपने नाखूनों को मॉइश्चलराइज कर लें। 

इस तरह आप इन आसान तरीकों को अपनाकर घर पर ही अपने पाउडर डिप नेल को हटा सकते हैं। अगर आपको ये नुस्खेत मालूम होंगे, तो आपको हर बार इसके लिए पार्लर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

Read More Article On Fashion And Beauty In Hindi

Read Next

पीठ पर टैनिंग की वजह से करवाचौथ में नहीं पहन पा रही बैकलेस ब्लॉउज? तो जरूर ट्राई करें ये होममेड स्क्रब

Disclaimer