Makeup Tips: विटामिन ए, बी, बी12, सी, ई से पाएं निखरती त्वचा, पौष्टिक आहार के सेवन से रहें खूबसूरत और चमकदार

सुंदर और आकर्षक दिखना हर कोई चाहता है लेकिन इसके लिए केवल बाहरी सुंंदरता पर ध्यान देना काफी नहीं। संतुलित आहार से आप चेहरे पर चमक बरकरार 
  • SHARE
  • FOLLOW
Makeup Tips: विटामिन ए, बी, बी12, सी, ई से पाएं निखरती त्वचा, पौष्टिक आहार के सेवन से रहें खूबसूरत और चमकदार


सुंदर और स्वस्थ दिखना हर किसी की चाह होती है। लेकिन इसके लिए पौष्टिक आहार और विटामिंस युक्त आहार अपनी डाइट में जोड़ने बेहद जरूरी है। त्वचा में निखार लाने के लिए सिर्फ कॉस्मेटिक्स ही असरदार नहीं होती। इसके लिए खानपान की भूमिका भी अहम होती है। संतुलित आहार से हम अपने चेहरे पर चमक ला सकते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां, फल आदि में विटामिंस भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। इनके सेवन से सेहत के साथ-साथ खूबसूरती भी बनी रहती है। कई विटामिंस स्किन केयर प्रोडक्ट में भी इस्तेमाल होते हैं। जैसे- फेस वॉश, क्लींजर, मॉइस्चराइजर आदि। आइये जानते हैं ऐसे ही विटामिंस के बारे में।

vitamins

विटामिन ए का कमाल

 विटामिन ए में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। इसकी आवश्यकता हर उम्र की स्त्रियों को होती है। यह न केवल हड्डियों को मजबूत रखता है बल्कि त्वचा में कसाव भी लाता है। विटामिन ए का मुख्य स्रोत है पालक, अंडे, दूध, अनाज, ब्रॉकली, टमाटर, कद्दू, तरबूज, पपीता, गाजर आदि यह त्वचा की डेड सेल को रिमूव करने में मदद करता है। इससे त्वचा की उम्र भी कम होती है।

विटामिन बी के फायदे

विटामिन बी को दो भागों में बांटा जाता है- विटामिन बी 1 और विटामिन बी 3। यह दोनों स्किन के लिए बेहद लाभदायक होते हैं। इसका मुख्य स्त्रोत अंडे, खजूर, ब्रॉकली हैं। चूंकि इसके सेवन से रक्त संचार की प्रक्रिया सही ढंग से कार्य करती है इसलिए ये चेहरे पर चमक बनाए रखता है।

इसे भी पढ़ें-  त्वचा का प्रकार तय करता है धूप से होने वाले नुकसान, जानें किसके चेहरे पर कैसा दिखता है 'सन डैमेज' का असर

विटामिन सी के गुण

विटामिन ई की तरह विटामिन सी की भी जरूरत हमारी स्किन को होती है। इसके अंदर एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा की देखभाल करते हैं। साथ ही ये भी त्वचा की उम्र को कम करते हैं। इसके सेवन से त्वचा में कसावपन आता है। बता दें कि हर तरह के सिट्रिस फलों में विटामिन सी मिल सकता है। 

विटामिन ई भी है जरूरी

विटामिन ई शरीर के लिए बेहद जरूरी होता है। यह न केवल फ्री रेडिकल्स को दूर करता है बल्कि झुर्रियां और उम्र के अन्य निशानों को भी साफ करने में मदद करता है। ये आपको बदाम, हरे पत्तेदार सब्जियों, अनाज में मिल सकता है।

इसे भी पढ़ें- स्किन केयर से जुड़ी ये 3 आदतें बढ़ाती हैं चेहरे की झुर्रियां, जानें इन्हें करने का सही तरीका

विटामिन बी 12

अगर आपको अंडा पसंद है तो बता दे कि अंडे के पीले भाग में काफी मात्रा में विटामिन b12 पाया जाता है। यह न केवल त्वचा की रंगत सुधारने में काम आता है बल्कि अंदरूनी तौर पर स्वस्थ बनाने में भी कार्य करता है। डॉक्टर्स की मानें तो जिन सब्जियों में विटामिन बी 12 पाया जाता है उस सब्जी को ज्यादा नहीं पकाया जाता। नहीं तो विटामिन नष्ट हो सकता है। इसके अलावा सोयाबीन, सोया, दूधिया, टोफू आदि में विटामिन बी12 की मात्रा अधिक होती है। साथ ही आप विटामिन बी 12 के लिए पर ब्रेकफास्ट में प्रॉन्स जोड़ सकते हैं।

Read More Articles on Hair Care in Hindi

Read Next

Food Safety: जानें बुजुर्गों और कैंसर, मधुमेह, ऑटोइम्यून रोग वाले लोगों के लिए क्यों जरूरी है खाद्य सुरक्षा

Disclaimer