Doctor Verified

आंतों में गैस बनने के क्या कारण हैं? जानें इसके लक्षण और छुटकारा पाने के उपाय

Gas in Hindi: गैस एक सामान्य समस्या है। अगर आपको भी बहुत अधिक गैस बनती हैं, तो जानें इसके लक्षण कारण और बचाव के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
आंतों में गैस बनने के क्या कारण हैं? जानें इसके लक्षण और छुटकारा पाने के उपाय


Gas in Hindi: गैस बनना एक सामान्य समस्या है, लेकिन इससे व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है। गैस शरीर के किसी भी हिस्से में बन सकती है। इनमें से एक है आंत। जी हां, आंतों में भी गैस (anto me gas banna) बन सकती है। इस दौरान पेट दर्द, पेट फूलना और कब्ज जैसे लक्षण व्यक्ति में नजर आ सकते हैं। कामिनेनी अस्पताल, हैदराबाद के वरिष्ठ सामान्य चिकित्सक और मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टर मुक्शीथ कादरी (Dr.Muqshith Quadri, Senior General Physician & Diabetologist, Kamineni Hospitals, Hyderabad)से जानें आंतों में गैस (gas in intestine) बनने के लक्षण, कारण और बचाव के उपाय-

आंतों में गैस के लक्षण (gas in intestine symptoms)

  • पेट फूलना
  • पेट में दर्द होना
  • गुदा से बार-बार गैस निकलना
  • छाती में दर्द होना
  • पेट का आकार बढ़ा होना
  • दबाव जैसा महसूस होना

आंतों में गैस बनने के कारण (gas in intestine causes)

gas

1. शरीर में हवा ले जाना

अत्यधिक पेट फूलना खाने या पीने के दौरान बहुत अधिक हवा निगलने के कारण होता है। अगर आपको बहुत अधिक गैस बनती है, तो इसका मुख्य कारण शरीर में हवा प्रवेश करना हो सकता है। यानी जब शरीर में हवा जाती है, तो गैस बन सकती है। यह गैस डकार या गैस के रूप में बाहर निकलती है।

2. कुछ खाद्य पदार्थ

कुछ खास तरह के खाद्य पदार्थ भी गैस बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इन खाद्य पदार्थों में ब्रसेल्स स्प्राउट्स, अंकुरित नट्स, गोभी, बीन्स, शतावरी, ब्रोकोली, मूंगफली, सेब, फलों का रस, कृत्रिम मिठास, दूध, ब्रेड, आइसक्रीम, गेहूं, आलू, नूडल्स और मटर शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें - खाना खाने के बाद पेट में दर्द और गैस की होती है समस्या? डॉक्टर से जानें इसका कारण और उपाय

3. खाने के साथ पानी पीना

कई लोग खाना खाने के साथ-साथ पानी पीते रहते हैं, यह भी गैस का कारण बन सकता है। साथ ही खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना भी गैस पैदा कर सकता है। इसलिए आपको खाना खाने से आधे घंटे और खाना खाने के एक घंटे बाद पानी पीना चाहिए। भोजन के दौरान पानी पीने से बचें।

4. खाने के बाद वॉक न करना

खाना खाने के बाद 10-15 मिनट वॉक करने की सलाह हमेशा दी जाती है। जो लोग खाना खाने के बाद तुंरत लेट जाते हैं या बैठे रहते हैं, उनमें आंतों में गैस बनने की समस्या अधिक देखने को मिलती है। आंतों में गैस बनने से बचने के लिए आपको खाना खाने के बाद वॉक जरूर करना चाहिए। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है, गैस और कब्ज से बचाव होता है।

इसे भी पढ़ें - सीने में गैस के कारण उठ सकता है तेज दर्द, जानें इसे पहचानने के 7 लक्षण, कारण और इलाज

गैस से छुटकारा कैसे पाएं? (how to cure gastric problem)

अक्सर आप जो खाते हैं उसके कारण गैस होती है। भोजन मुख्य रूप से आपकी छोटी आंत में पचता है। कई लोगों के लिए आहार की आदतों को बदलना गैस और उसके साथ होने वाले लक्षणों को कम करने के लिए पर्याप्त है। 

  • उच्च फाइबर खाद्य पदार्थों को अपनी डाइट में शामिल करें। 
  • हाई फैट, तला मसालेदार भोजन और कार्बोनेटेड पेय से दूरी बनाकर रखें।
  • पुदीने की चाय गैस की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।
  • खाना खाने से पहले सेब का सिरका पानी के साथ लेने से गैस की समस्या दूर होती है।
  • शारीरिक रूप से सक्रिय रहें। व्यायाम या योग को अपनी जीवनशैली में शामिल करें। 

आंतों में गैस बनने से रोकने के उपाय (how to prevent gas in intestine)

  • हर मील आराम से बैठकर खाएं और अच्छी तरह से चबाकर खाएं।
  • खाना खाते समय बात करने से बचें। इससे पेट में हवा प्रेवश कर सकता है, जो गैस का कारण बनता है।
  • च्युइंग गम चबाना बंद करें। साथ ही सोडा और अन्य कार्बोनेटेड पेय पीने से बचें। 
  • व्यायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। खाना खाने के बाद टहलने की आदत बनाएं।

अगर आपको भी अक्सर गैस बनती हैं, तो आपको अपनी आदतों और डाइट में बदलाव करके देखना चाहिए। अगर फिर भी गैस बने, तो डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए। 

Read Next

पीरियड्स में दर्द क्यों होता है? डॉक्टर से जानें कारण और इस दर्द से राहत पाने के उपाय

Disclaimer