लहसुन का इस्तेमाल आपने सब्जी बनाते समय काफी किया होगा। ये बेहद ही गुणकारी होता है। इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी वायरल गुण होते हैं, जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर कर आपको संक्रमित रोगों से दूर रखने का कार्य करते हैं। नसों की समस्या में भी लहसुन का उपयोग किया जाता है। इसके सेवन से नसों की ब्लॉकेज को ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा सेहत की कई समस्याओं में लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। लहसुन आपकी त्वचा और बालों के लिए भी फायदेमंद होता है। इस लेख में आपको बताया गया है कि आप किस तरह से लहसुन के तेल से स्किन की समस्याओं (मुंहासे, झुर्रियों, एलर्जी आदि) को दूर कर सकते हैं। साथ ही इस लेख में आपको लहसुन का तेल बनाने का तरीका भी बताया गया है।
लहसुन के तेल से त्वचा को मिलते हैं कई फायदे - Garlic Oil For Skin In Hindi
मुंहासों की समस्या को करे ठीक
लहसुन के तेल से आप अपनी त्वचा के मुंहासों को ठीक कर सकते हैं। त्वचा पर गंदगी और बैक्टीरिया जमा होने के कारण आपको मुंहसों की समस्या होती है। यदि आप लहसुन के तेल का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा के बैक्टीरिया खत्म होते हैं और आपकी त्वचा से मुंहासे धीरे-धीरे ठीक होते हैं। लेकिन इस तेल का सीमित मात्रा में ही उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें : लहसुन में छिपा है स्किन की इन 7 समस्याओं का रामबाण इलाज, जानें किस समस्या में कैसे करें इस्तेमाल
स्किन की एलर्जी ठीक होती है
लहसुन के तेल में एंटी बैक्टीरियल और एंटी वायरल गुण होते हैं। जो आपकी त्वचा से एलर्जी को दूर करने में सहायक होते हैं। त्वचा से जुड़ी समस्याओं में आप इस तेल का उपायोग कर आराम पा सकते हैं। इस तेल में सोरायसिस जैसे त्वचा रोग को कम करने की क्षमता होती है।
स्ट्रेच मार्क्स की समस्या को करे दूर
लहसुन के तेल से आप स्ट्रेस मार्क्स की समस्या को ठीक कर सकते हैं। इससे तेल में त्वचा को जोड़ने के गुण पाए जाते हैं। डिलीवरी के बाद महिलाएं इस तेल के इस्तेमाल से पेट में पड़ने वाले स्ट्रेच मार्क्स को कम कर सकती हैं।
झुर्रियों का इलाज
स्ट्रेस की वजह से त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं। स्किन में कसाव लाने के लिए आप इस तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। स्किन को लहसुन में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो झुर्रियों को कम करने में कारगर साबित होते हैं।
ब्लैकहेड्स को करे साफ
लहसुन के तेल से आप त्वचा की समस्या को दूर करने के साथ ही ब्लैकहेड्स को भी ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आप ब्लैकहेड्स पर लहसुन के तेल और ओट्स को मिलाकर स्क्रब करें। कुछ ही दिनों में ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : रोज सुबह खाली पेट करें भुने लहसुन का सेवन, मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
लहसुन का तेल बनाने का तरीका
इस तेल बनाने के लिए आप सबसे पहले लहसुन की करीब 7 से 10 कलियां ले लें। इन कलियों को छिलें और सरसों के तेल में इसे डालकर उबाल लें। करीब दो से तीन मिनट तक इस तेल को गर्म होने दें। इसके बाद गैस बंद कर दें। जब तेल हल्का गुनगुना हो जाए तो इसे किसी कांच की बोतल में भर लें और इसे रात के समय में इस्तेमाल करें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version