Expert

गणेश चतुर्थी पर लगाएं नारियल के लड्डू का भोग, जानें नारियल के लड्डू खाने के फायदे और बनाने की रेसिपी

नारियल के लड्डू खाने से सहेत को कई फायदे मिलते हैं। आगे जानते हैं इस बारे में विस्तार से   
  • SHARE
  • FOLLOW
गणेश चतुर्थी पर लगाएं नारियल के लड्डू का भोग, जानें नारियल के लड्डू खाने के फायदे और बनाने की रेसिपी

महाराष्ट्र सहित पूरे देश में इन दिनों लोग गणेश चतुर्थी की तैयारियों में लग गए हैं। इस त्योहार में लोग गणेश जी को घर में स्थापित करते हैं। इस दौरान गणेश को चढ़ाने के लिए मोदक, बासुंदी, पूरन पोली और नारियल का लड्डू बनाया जाता है। आपको बता दें कि नारियल का लड्डू सेहत के लिए भी फायदेमंद होता है। इसमें हेल्दी फैट होता है, जो आपको एनर्जी प्रदान करने में सहायक होता है। साथ ही, इसमें मौजूद कैल्शियम और फॉस्फोरस आपकी हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं। डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि नारियल के लड्डू से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं और इसकी घर पर किस तरह से बनाया जा सकता है। 


इस पेज पर:-


नारियल लड्डू खाने के फायदे - Health Benefits Of Coconut Laddu In Hindi  

हेल्दी फैट का मुख्य स्रोत

नारियल में मीडियम चेन ट्राइग्लिसराइड्स (एमसीटी) के रूप में हेल्दी फैट पाया जाता है। यह आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है। इससे शरीर को एनर्जी मिलती है। इसलिए नारियल के लड्डू का सेवन करने से आपको एनर्जिटिक महसूस होता है। साथ ही, इसके सेवन से आपको लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। 

पाचन क्रिया को मजबूत करें

नारियल में पाया जाने वाला डाइट्री फाइबर कब्ज की समस्या को कम करने में सहायक होता है। इससे पाचन क्रिया बेहतर और मजबूत होती है, जिससे पोषक तत्वों का अवशोषण सही तरह से होता है। नारियल के लड्डू को खाने से आपको फाइबर मिलता है, जो गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं के जोखिम को कम करता है और आपको गैस, अपच और ब्लोटिंग की समस्या में भी आराम मिलता है। 

coconut laddu health benefits

इम्यूनिटी को बनाएं मजबूत 

एक्सपर्ट के मुताबिक नारियल में बैक्टीरिया से बचाव करने वाला लॉरिक एसिड पाया जाता है। इसके सेवन से आपकी इम्यूनिटी मजबत होती है। नारियल का लड्डू खाने से आपका बाहरी इंफेक्शन से बचाव होता है और बार-बार बीमार नहीं होते हैं।

बोन हेल्थ के लिए महत्वपूर्ण 

नारियल में कैल्शियम और फास्फोरस जैसे आवश्यक मिनरल्स पाए जाते हैं, यह बोन हेल्थ के लिए आवश्यक होते हैं। नारियल का हड्डू का सेवन करने से आपकी हड्डियां मजबूत होती है। साथ ही, ऑस्टियोपोरोसिस जैसे रोग होने का खतरा कम हो जाता है। 

वजन को करें कंट्रोल

यदि नारियल के लड्डू का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए और इसमें हेल्दी शुगर का उपाय किया जाए, तो इससे आपको वजन कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। नारियल में मौजूद फाइबर से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है। जिससे आपको बार-बार भूख नहीं लगती। इस तरह आपको बार-बार खाने की जरूरत नहीं होती है और आपका वजन कंट्रोल में रहता है।

नारियल के लड्डू बनाने की रेसिपी - How To Prepare Coconut Laddu In Hindi 

इस लड्डू को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री:

  • नारियल - 2 कप ताजा कसा हुआ 
  • चीनी, शहद या शुगर फ्री - 1 कप (अपनी इच्छानुसार आप किसी को भी चुन सकते हैं)
  • दूध - 1/2 कप
  • इलायची पाउडर - 1/2 चम्मच
  • केसर - 4 से 6 धागे
  • देसी घी - 2 बड़े चम्मच
  • सजावट के लिए कटे हुए मेवे (बादाम, काजू, पिस्ता आवश्यकतानुसार)

बनाने की विधि:

  • एक नॉन स्टिक पैन में धीमी आंच पर घी को गर्म करें। 
  • जब घी गर्म हो जाए तो इसमें नारियल का मिलाएं और इसे करीब 5 मिनट तक पकाएं।
  • इसे लगातार चलाते रहें, ताकि यह जले नहीं। 
  • जब नारियल हल्का सा सुनहरे रंग का हो जाए, तो इसमें चीनी मिलाएं। 
  • चीनी जब नारियल के साथ मिक्स हो जाए और हल्की पिघल जाए, तब गैस को बंद कर दें। 
  • इसके बाद दूसरी गैस में दूध को गर्म करें और उसमें केसर को डाल दें। 
  • इसके बाद जब दुध का रंग पिला हो जाए, तो इसे नारियल के साथ मिला दें। इन सभी चीजों को कुछ मिनट के लिए पकने दें। 
  • जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस को बंद कर दें। 
  • इसके बाद इसमें इलायजी का पाउडर मिलाएं। साथ ही, हल्का गुनगुना होने पर इसके लड्डू बनाएं। 

इसे भी पढ़ें : सूखा नारियल खाने से सेहत को मिलते हैं ये 5 जबरदस्त फायदे

सेहतमंद लड्डू बनाने के लिए आप चीनी की जगह पर शहद का भी इस्तेमाल कर सकती है। यह लड्डू खाने बेहद ही स्वादिष्ट होने के साथ ही आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। 

यह विडियो भी देखें

Read Next

हरतालिका तीज पर सरगी में करें इन 5 ड्रिंक्स का सेवन, पूरे दिन रहेंगी हाइड्रेट और एनर्जेटिक

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version