Hartalika Teej 2023: इस साल हरतालिका तीज 18 सितंबर को मनाई जा रही है। यह दिन सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं। साथ ही, भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए पूजा करती हैं। हरतालिका तीज पर निर्जला व्रत रखा जाता है। यानी इस दिन जो महिलाएं व्रत रखती हैं, उन्हें कुछ भी खाना-पीना नहीं होता है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में पानी की कमी होने लगती है। इससे उन्हें थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। ऐसे में आपको अपने सरगी में ऐसे ड्रिंक्स को शामिल करना चाहिए, जिन्हें पीने से आप पूरे दिन हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहें।
हरतालिका तीज में हाइड्रेट रहने के लिए सरगी में क्या पिएं?
टॉप स्टोरीज़
1. नारियल पानी पिएं
हरतालिका तीज पर पूरे हाइड्रेट रहने के लिए आप सरगी में नारियल पानी का सेवन कर सकती हैं। नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते हैं। सरगी में नारियल पानी पीने से आप पूरे दिन हाइड्रेट रहेंगी। इससे आपके शरीर में एनर्जी भी बनी रहेगी। सुबह-सुबह नारियल पानी पीने से प्यास भी कम लगेगी और आपके उपवास का सही तरीके से समापन होगा।
2. फलों का जूस पिएं
तीज पर हाइड्रेट और एनर्जेटिक रहने के लिए आप सरगी में फलों का जूस भी पी सकती हैं। फलों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। फलों में पानी की मात्रा अधिक होती है। ऐसे में अगर आप फलों का जूस पिएंगी, तो इससे शरीर नेचुरली हाइड्रेट रहेगा। इसके लिए आप अनार, तरबूज, संतरा, अनानास या खीरा आदि का जूस पी सकती हैं। आप चाहें तो सीधे तौर पर फलों का भी सेवन कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- Hartalika Teej 2023: व्रत की सरगी में खाएं ये 5 चीजें, दिन भर भूख और प्यास से नहीं होगी परेशानी
3. स्मूदी का सेवन करें
आप सरगी में स्मूदी का सेवन भी कर सकती हैं। स्मूदी पीने से शरीर पूरे दिन हाइड्रेट रहता है। अगर आप सरगी में स्मूदी पिएंगी, तो इससे आपको कमजोरी और थकान का अनुभव नहीं होगा। आप फिट और हेल्दी महसूस करेंगी। स्मूदी पीने से लंबे समय तक भूख भी नहीं लगती है। सरगी में आप चिया सीड्स स्मूदी का सेवन कर सकती हैं।
4. नींबू पानी पिएं
नींबू पानी पीने से भी आप पूरे दिन हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रह सकती हैं। इसके लिए आप एक गिलास पानी लें। इसमें नींबू का रस निचोड़ें और चीनी मिलाएं। आप इसे सरगी में ले सकती हैं। नींबू पानी पीने से शरीर से पानी की कमी दूर होती है। इससे आप हाइड्रेट होंगी और इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी। अगर आपको बार-बार प्यास लगती है, तो अपनी सरगी में नींबू पानी को जरूर शामिल करें।
इसे भी पढ़ें- हरतालिका तीज व्रत कैसे रखते हैं? जानें सही तरीका और जरूरी सावधानियां
5. दूध की फेनी
अगर हरतालिका तीज पर आप उपवास रखने वाली हैं, तो अपनी सरगी में दूध की फेनी भी शामिल कर सकती हैं। दूध की फेनी काफी हेल्दी होती है। अगर आप इसका सेवन करेंगी, तो पूरे दिन पेट भरा हुआ महसूस होगा। दूध की फेनी लेने से प्यास भी ज्यादा नहीं लगती है। दूध की फेनी लेने से थकान और कमजोरी का अनुभव नहीं होता है।