Hartalika Teej 2023: व्रत की सरगी में खाएं ये 5 चीजें, दिन भर भूख और प्यास से नहीं होगी परेशानी

Hartalika Teej vrat sargi: हरतालिका तीज को करने से पहले और सरगी में इन चीजों का सेवन करने से लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी।   
  • SHARE
  • FOLLOW
Hartalika Teej 2023: व्रत की सरगी में खाएं ये 5 चीजें, दिन भर भूख और प्यास से नहीं होगी परेशानी


Hartalika Teej vrat sargi: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन हरतालिक तीज का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार ये व्रत 18 सितंबर को पड़ रहा है। इस व्रत में महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत रखती है। इस व्रत में महिलाएं शिव और पार्वती जी की पूजा करती है। निर्जला व्रत होने के कारण अक्सर महिलाओं को यह व्रत करने के बाद कमजोरी और थकान हो जाती है और कई बार महिलाएं इस व्रत को करने के बाद बीमार भी हो जाती है। ऐसे में अगर आप भी निर्जला व्रत रख रही हैं, तो व्रत रखने से पहले कुछ ऐसी चीजों का सेवन करें, जिससे व्रत वाले दिन आपको एनर्जी मिले और भूख-प्यास भी कम परेशान करें।  महिलाएं व्रत रखने से पहले डॉर्मल डाइट का ही सेवन करती हैं। ऐसे में अगर आप व्रत रखने से पहले या सरगी में कुछ चीजों का सेवन कर लेती है, तो शरीर में कमजोरी नहीं आएगी और शरीर को ताकत भी मिलेगी। आइए जानते हैं हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले क्या खाएं। 

नारियल पानी

हरतालिका व्रत और सरगी में नारियल पानी का सेवन किया जा सकता है। नारियल पानी में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे सोडियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और विटामिन सी पाया जाता हैं। नारियल पानी को पीने से दिनभर कम प्यास लगेगी और शरीर भी हाइड्रेट रहेगा।

coconut water

ड्राई फ्रूट्स

ड्राई फ्रूट्स शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इनके सेवन से शरीर को एनर्जी मिलने के साथ कमजोरी दूर करने में मदद मिलती है। ड्राई फ्रूट्स शरीर को लंबे समय तक भरकर रखते हैं। ऐसे में आप इन्हें सरगी मे अवश्य शामिल करें। इनको खाने से आपको पूरे दिन भूख कम लगेगी।

इसे भी पढ़ें- Chickpeas Salad Benefits: नाश्ते में चने का सलाद खाने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें इसकी रेसिपी

फल

हरतालिका तीज का व्रत की सरगी में फलों को अवश्य शामिल करें। फल शरीर को एनर्जी देने के साथ शरीर को हाइड्रेट भी रखते हैं। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है और पेट भी लंबे समय तक भरा रहता है। सरगी में अनार, सेब और केले को शामिल किया जा सकता हैं। 

खीरा

हरतालिका तीज के व्रत में खीरे का सेवन भी किया जा सकता है। खीरे शरीर के लिए फायदेमंद होने के साथ ये शरीर में पानी की कमी को भी पूरा करता है। इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, सोडियम और प्रोटीन पाया जाता है, जो डायबिटीज को भी कंट्रोल करता है।

दही

हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले दही का सेवन भी हेल्दी रहता है। दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं जैसे प्रोटीन, कैल्शियम और कार्बोहाइड्रेट पाया जाता हैं, जो शरीर को एनर्जी देने के साथ हाइड्रेट भी करते हैं। दही को सरगी में भी खाया जा सकता है।

हरतालिका तीज का व्रत रखने से पहले इन चीजों को खाया जा सकता हैं। हालांकि, अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की परेशानी हैं, तो डॉक्टर से पूछकर ही इन चीजों का सेवन करें।

All Image Credit- Freepik

Read Next

डायबिटीज में तोरई खाना हो सकता है फायदेमंद, एक्सपर्ट से जानें ब्लड शुगर कंट्रोल के अलावा मिलने वाले फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version