Doctor Verified

Chickpeas Salad Benefits: नाश्ते में चने का सलाद खाने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें इसकी रेसिपी

आप चने के सलाद का सेवन नाश्ते में कर सकते हैं। इस सलाद को कआने से सेहत को जबरदस्त लाभ मिलेंगे।
  • SHARE
  • FOLLOW
Chickpeas Salad Benefits: नाश्ते में चने का सलाद खाने से सेहत को मिलेंगे ये जबरदस्त फायदे, जानें इसकी रेसिपी


Chickpeas Salad Benefits in Hindi: चने पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। कोई चने की सब्जी बनाकर खाता है, तो किसी को चने की दाल पसंद होती है। ऐसे में आप चने का सलाद भी खा सकते हैं। अगर आप रोज नाश्ते में चने का सलाद खाएंगे, तो इससे सेहत को जबरदस्त लाभ मिलेंगे। चने में प्रोटीन, फाइबर, मैग्नीशियम, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसके अलावा, चने में हेल्दी फैट, कार्ब्स और कैलोरी भी होती है। ऐसे में अगर आप नाश्ते में चने का सलाद खाएंगे, तो इससे शरीर इसके पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित करेगा। इससे आपको पर्याप्त मात्रा में विटामिन्स और मिनरल्स मिलेंगे। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटेरजा से जानते हैं नाश्ते में चने का सलाद खाने के फायदे-

नाश्ते में चने का सलाद खाने के फायदे- Chickpeas Salad Benefits in Breakfast

1. पेट भरा हुआ रहता है

अगर आप नाश्ते में चने का सलाद खाएंगे, तो इससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगेगी। दरअसल, चने के सलाद में प्रोटीन और फाइबर होते हैं, जो भूख को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। आपको बता दें कि प्रोटीन और फाइबर, पाचन को धीमा करते हैं, जिससे भूख की तृप्ति कम होती है। ऐसे में जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए नाश्ते में चने का सलाद खाना काफी फायदेमंद हो सकता है।

blood sugar

2.  ब्लड शुगर को कंट्रोल रखे

डायबिटीज रोगियों के लिए चने का सलाद खाना लाभकारी होता है। अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो अपने नाश्ते में चने के सलाद को शामिल कर सकते हैं। चने का सलाद में ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रण में रहता है। चने में फाइबर और प्रोटीन भी होते हैं, जो रक्त शर्करा को कंट्रोल में रखने में मदद करते हैं। 

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए छोले से बनाएं सलाद, जानें रेसिपी और फायदे

3. पाचन ठीक होता है

नाश्ते में अगर हेल्दी चीजें खाई जाती हैं, तो इससे पाचन-तंत्र हमेशा मजबूत बना रहता है। पाचन को दुरुस्त बनाए रखने के लिए आप नाश्ते चने का सलाद खा सकते हैं। चने में मौजूद फाइबर, पाचन को मजबूत बनाने में मदद करता है। घुलनशील फाइबर पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने में मदद करता है। साथ ही, बैड बैक्टीरिया को रोकने में मदद करता है। 

4. ब्रेन हेल्थ में सुधार होता है

मस्तिष्क स्वास्थ्य में सुधार करने के लिए भी आप नाश्ते में चने का सलाद खा सकते हैं। चना, कोलीन का एक बड़ा सोर्स है, जो मस्तिष्क के कार्य में अहम भूमिका निभाता है। नाश्ते में चने का सलाद खाने से न्यूरोट्रांसमीटर का उत्पादन होता है। चने में मैग्नीशियम होता है, जो तंत्रिका कार्य के लिए जरूरी मिनरल है। इसमें मौजूद जिंक और सेलेनियम, डिप्रेशन और चिंता से बचाने में मदद करते हैं।

weight loss

5. आयरन की कमी दूर करे

आयरन की कमी होने पर भी आप नाश्ते में चने का सलाद खा सकते हैं। चने में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ता है। इससे खून की कमी दूर होती है और एनीमिया से बचाव होता है। अगर आप नियमित रूप से नाश्ते में चने का सलाद खाएंगे, तो इससे एनीमिया के लक्षण जैसे थकान, कमजोरी और तनाव आदि में आराम मिलेगा।

इसे भी पढ़ें- वजन घटाने के लिए काबुली चना कैसे खाएं? जानें 3 तरीके, जिनसे वेट लॉस में मिलेगी मदद

चने का सलाद कैसे बनाएं?

  • इसके लिए सबसे पहले आप चने को अच्छी तरह से उबाल लें।
  • अब एक बाउल में चने निकाल लें।
  • इसमें काला नमक, हरी मिर्च डालें।
  • इसमें प्याज, टमाटर और कॉर्न मिलाएं।
  • फिर इसमें नींबू का रस निचोड़ लें।
  • अब आप चने के सलाद का सेवन कर सकते हैं।

Read Next

सेहतमंद रहने के लिए सही डाइट लेना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें डाइट और फिटनेस के बीच संबंध

Disclaimer