Relationship Between Diet And Fitness In Hindi: जब भी हम बीमार पड़ने पर डॉक्टर के पास जाते हैं, तो डॉक्टर हमेशा कहते हैं कि खाना पीना ठीक से खाया करो। जब सेहतमंद रहने की बात आती है, तो हमेशा यह सलाह दी जाती है कि हमें एक संतुलित आहार लेना चाहिए। हमारे शरीर के लिए भोजन बहुत आवश्यक होता है। आपने देखा होगा जब हम भोजन नहीं करते हैं, तो काफी थकान और आलस महसूस करते हैं। वहीं जब कई दिन हम बहुत कम खाते हैं, तो इससे शरीर में कमजोरी आने लगती है और धीरे-धीरे वजन भी कम होने लगता है। लेकिन क्या आपने कभी यह जानने की कोशिश की है कि आखिर ऐसा क्यों होता है? बहुत से लोग वजन घटाने व बढ़ाने या शारीरिक शक्ति बढ़ाने के लिए भी अपने खानपान में बदलाव करते हैं। लेकिन सवाल यह है कि आखिर डाइट और हमारी सेहत के बीच क्या संबंध होता है? यह सवाल अक्सर लोगों द्वारा काफी पूछा भी जाता है। इस लेख में मैं आपको इसके बारे में विस्तार से बता रहे हैं....
डाइट और फिटनेस के बीच क्या संबंध है- Relationship Between Diet And Fitness In Hindi
हम दिन भर में चलने-फिरने से लेकर, वजन उठाने, घर और ऑफिस का काम करने, साथ ही दिनभर कई अन्य काम भी करते हैं। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है आप ये सब कैसे कर पाते हैं? आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे शरीर को हम जो भी कार्य करते हैं, उसे पूर्ण करने में हमारे आहार की बहुत अहम भूमिका होती है। जब आप भोजन करते हैं, तो इससे शरीर को कैलोरी और कई जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं। जो हमारे शरीर के संचालन के लिए बहुत आवश्यक होते हैं।
कैलोरी हमारे शरीर की एनर्जी होती है। जब हम भोजन करते हैं, तो इससे प्राप्त एनर्जी हमारे शरीर में कैलोरी के रूप में स्टोर होती है। हम जब भी कोई शारीरिक गतिविधि करते हैं, तो उसे सही ढंग से करने के लिए हमारे शरीर कैलोरी का एनर्जी के रूप में प्रयोग करते हैं। जब आप लगातार भोजन करते रहते हैं, तो इससे शरीर में कैलोरी का संतुलन बना रहता है, लेकिन जब आप भोजन करना बंद कर देते हैं, तो इससे शरीर में गड़बड़ होने लगती है और आप सामान्य काम भी ठीक से नहीं कर पाते हैं।
इसे भी पढ़ें: जिम के बाद क्या डाइट लेनी चाहिए? एक्सपर्ट से जानें मसल्स रिकवरी के लिए क्या खाएं
आहार से मिलता शरीर को पोषण
वहीं भोजन से हमारे शरीर को जो पोषण मिलता है, वह भी शरीर के कई कार्यों के संचालन के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। यह शारीरिक, मानसिक, त्वचा, बाल, पेट और हड्डियों व मांसपेशियों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ ही उनके सुचारू संचालन के लिए बहुत आवश्यक होते हैं। अगर आप भोजन नहीं करते हैं, तो इससे शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता है, जिससे आप बीमार पड़ने लगते हैं और कई स्वास्थ्य समस्याओं की चपेट में आने लगते हैं। इसके विपरीत जब आप एक संतुलित और पोषण से भरपूर आहार लेते हैं, तो हमेशा स्वस्थ और एनर्जेटिक रहते हैं।
इसे भी पढ़ें: डेंगू से रिकवरी के बाद कमजोरी और परेशानियों से बचने के लिए अपनाएं ये डाइट
इसलिए हमेशा ध्यान रखें कि अपने शरीर की आवश्यकता के अनुसार भोजन जरूर करें। जिससे कि शरीर को पर्याप्त पोषण और कैलोरी मिल सके, जो सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी हैं।
All Image Source: Free