Expert

इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाली पेट किन फलों को नहीं खाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें

आज के दौर में मोटापे और वजन को कंट्रोल करने के लिए लोग कई तरह की तकनीकों को अपनाते हैं। इसके लिए कई लोग इंटरमिटेंट फास्टिंग भी करते हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि इस दौरान खाली पेट आपको कई तरह के फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।
  • SHARE
  • FOLLOW
इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाली पेट किन फलों को नहीं खाना चाहिए, एक्सपर्ट से जानें


शारीरिक गतिविधियों में आई कमी के कारण लोगों को मोटापे और बढ़ते वजन की समस्या का सामना करना पड़ता है। मोटापा के कारण कई तरह के रोग शुरु हो सकते हैं। जिसमें हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज को शामिल किया जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर की वजह से नसों पर दबाव पड़ सकता है और यह हार्ट रोग की वजह बन सकती है। इसी कारणवश लोग मोटापे को कम करने के लिए कई तरह के विकल्प अपनाते हैं, जिसमें इंटरमिटेंट फास्टिंग को भी शामिल किया जाता है। इस फास्टिंग पैटर्न में खाने और उपवास का एक निश्चित समय होता है, जैसे 16:8 यानी 16 घंटे उपवास और 8 घंटे भोजन का समय। लेकिन इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान यह जरूरी है कि उपवास के बाद हम जो पहली चीज खाते हैं, वो शरीर के लिए फायदेमंद हो। बहुत से लोग उपवास तो सही तरीके से करते हैं, लेकिन जैसे ही "eating window" शुरू होता है, वे फल खाकर दिन की शुरुआत करते हैं। हालांकि फल पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, लेकिन कुछ ऐसे फल भी हैं जिन्हें खाली पेट खाना आपके पाचन तंत्र के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस लेख में एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि इंटरमिटेंट फास्टिंग में किन फलों को खाली पेट खाने से बचना चाहिए और क्यों।

इंटरमिटेंट फास्टिंग में खाली पेट किन फलों को नहीं खाना चाहिए? - Fruits To Avoid On Empty Stomach During Intermittent Fasting In Hindi

खट्टे फल जैसे संतरा और नींबू आदि

संतरा, नींबू, मौसंबी जैसे साइट्रस फल में हाई मात्रा में एसिड होता है। जब इन्हें खाली पेट खाया जाता है, तो ये पेट की अंदरूनी परत (lining) को स्टिम्यूलेट कर सकते हैं और एसिडिटी, गैस, पेट में जलन या अल्सर की समस्या बढ़ा सकते हैं। इन फलों को नाश्ते के कुछ घंटे बाद या किसी अन्य भोजन के साथ खाएं ताकि इनका एसिड संतुलित हो सके।

fruits to avoid on empty stomach during intermittent fasting in

अंगूर (Grapes)

अंगूर में प्राकृतिक शुगर (fructose) और एसिडिक तत्व होते हैं जो खाली पेट एसिड रिफ्लक्स या ब्लोटिंग का कारण बन सकते हैं। यह कुछ लोगों में डायरिया जैसी समस्या भी पैदा कर सकता है। अंगूर को किसी भारी भोजन के साथ या बाद में खाएं।

केला (Banana)

केला पोटैशियम से भरपूर होता है, लेकिन खाली पेट इसे खाने से शरीर में पोटैशियम का स्तर असंतुलित हो सकता है, जिससे कमजोरी, थकावट या मतली की समस्या हो सकती है। इसके अलावा, यह पेट में अचानक शुगर का स्तर बढ़ा सकता है। इसे खाने से पहले थोड़ी मात्रा में नट्स, ओट्स या दही खा लें, ताकि यह शरीर पर धीरे-धीरे असर करे।

अमरूद (Guava)

अमरूद में मौजूद रफेज और बीज खाली पेट खाने पर गैस और पेट फूलने जैसी समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। यह पाचन प्रक्रिया को बाधित कर सकता है और गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल असुविधा पैदा कर सकता है। इसे स्नैक टाइम या लंच के बाद खाएं।

पपीता (Papaya)

पपीता स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है, लेकिन यह खाली पेट खाने पर पेट को अधिक ठंडा कर सकता है और कुछ लोगों में दस्त, एसिडिटी या पेट दर्द की शिकायत कर सकता है। पपीते को नाश्ते में बाद में या दोपहर में खाएं, जब पेट में थोड़ा खाना हो।

इंटरमिटेंट फास्टिंग के दौरान फल खाने के सही तरीके 

  • इंटरमिटेंट फास्टिंग के बाद आप सबसे पहले एक गिलास गुनगुना पानी या नींबू और शहद का पानी पिएं, इसके बाद थोड़े से नट्स या खजूर लें। इसके करीब 15-20 मिनट बाद ही कोई फल खाएं।
  • एक ही फल पर निर्भर न रहें। दो या तीन फलों को मिक्स करें। इससे फलों का संतुलन बना रहता है।
  • फास्ट के तुरंत बाद आप ड्राई फ्रूट्स ले सकते हैं। इससे फलों का शुगर धीरे-धीरे रिलीज होगा और पेट को नुकसान नहीं पहुंचेगा।

इसे भी पढ़ें: क्या इंटरमिटेंट फास्टिंग करने से एसिड रिफ्लक्स की समस्या कम होती है? जानें एक्सपर्ट से

इंटरमिटेंट फास्टिंग से वजन घटाना और शरीर को डिटॉक्स करना आसान हो सकता है, लेकिन यदि आप उपवास तोड़ते समय गलत फल खाते हैं, तो इससे फायदे की जगह नुकसान हो सकते हैं। खट्टे, एसिडिक और अधिक फाइबर युक्त फल खाली पेट परेशानी पैदा कर सकते हैं। इसलिए अपने शरीर के अनुसार सही समय और सही फल चुनना जरूरी है।

FAQ

  • बार-बार एसिड रिफ्लक्स होने का कारण क्या है?

    व्यक्ति में बार-बार एसिड रिफ्लक्स होने के कई कारण हो सकते हैं। इसमें गलत खानपान की आदतें, खराब लाइफस्टाइल, स्मोकिंग और अन्य समस्या शामिल है।
  • फास्टिंग के बाद क्या खाना चाहिए?

    लो फैट डाइट, फाइबर, अतिरिक्त चीनी और मसाले वाले खाद्य पदार्थ चुनें। पानी पीना भी बहुत जरूरी है, क्योंकि उपवास के दौरान अक्सर हाइड्रेशन का स्तर कम हो जाता है।
  • उपवास में क्या नहीं खाना चाहिए?

    आमतौर पर, नॉन-वेज, प्याज, लहसुन, अनाज (गेहूं, चावल, आदि) और साधारण नमक से बचना चाहिए। इसके अलावा, अधिक तेल और मसालेदार भोजन से भी परहेज करना चाहिए। 

 

 

 

Read Next

हाइपोथायरायडिज्म की समस्या में कैसी हो आपकी डाइट? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer