सिजेरियन डिलीवरी के बाद कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

प्रेगनेंसी के बाद भी महिलाओं को अपनी सेहत का पूरा ध्यान रखना होता है। विशेष रूप से सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को कुछ फल नहीं खाने चाहिए।   
  • SHARE
  • FOLLOW
सिजेरियन डिलीवरी के बाद कौन से फल नहीं खाने चाहिए?

प्रेगनेंसी महिलाओं के जीवन में नए अनुभव लेकर आती है। इस समय महिलाओं को मानसिक व शारीरिक रूप से कई बदलावों से गुजरना पड़ता है। प्रेगनेंसी के बाद भी महिलाओं को कई तरह की सावधानियां बरतने की आवश्यकता होती है। विशेष रूप से सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को रिकवरी के लिए कई उपायों को अपनाना होता है। जहां एक ओर डॉक्टर उन्हें डाइट में कई तरह की चीजों को शामिल करने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी ओर कुछ चीजों से परहेज करने का भी सुझाव देते हैं। आगे जानते हैं उन फलों के बारे जिन्हें सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को बिल्कुल नहीं खाना चाहिए।  

सिजेरियन डिलीवरी के बाद किन फलों का सेवन न करें  

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं के शरीर को रिकवरी के लिए पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। इसके साथ ही उनको रिकवरी में बाधा पहुंचाने वाले आहारों व फलों को डाइट में शामिल करने से बचना चाहिए। सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को खट्टे फलों का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही गैस आदि की समस्या बढ़ाने वाले फलों का सेवन करने से बचना चाहिए।   

इसे भी  पढ़ें : सिजेरियन डिलीवरी के बाद क्या-क्या नहीं खाना चाहिए? जानें वो फूड्स आइटम जो करेंगे नुकसान 

fruits avoid after c section

इस समय महिलाओं को संतरा, अंगूर, नींबू और अनानास को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए, क्योंकि इन फलों के खाने से पेट में गैस की शिकायत बनती है। साथ ही इस समय सिट्रीक फलों के गुण मां के दूध में मिलकर बच्चे के पाचन तंत्र को भी प्रभावित कर सकते हैं।  

इसे भी  पढ़ें : सिजेरियन डिलीवरी के हो सकते हैं कई नुकसान, जानें इनके बारे में  

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को क्या चीजें नहीं खानी चाहिए 

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को निम्न चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए  

  • उड़द, राजमा व बीन्स नहीं खानी चाहिए, क्योंकि इससे पाचन संबंधी समस्याएं होती है। 
  • मसालेदार खाना खाने से महिलाओं को पेट संबंधी कई अन्य समस्याएं हो सकती है। इसलिए उन्हें सिजेरियन डिलीवरी के बाद मसालेदार खाना नहीं खाना चाहिए। 
  • जंक फूड खाने से महिलाओं के शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है। 
  • शराब व धूम्रपान आदि आदतों की वजह से सिजेरियन डिलीवरी के बाद रिकवरी देरी से होती है।  

सिजेरियन डिलीवरी के बाद महिलाओं को तेजी से रिकवरी के लिए फलों की आवश्यकता होती है। ऐसे में आप अपनी डाइट में बदलाव करने से पूर्व डॉक्टर की सलाह अवश्य लें। 

 

Read Next

प्रेगनेंट मह‍िलाएं सर्द‍ियों में न करें ये 5 काम, ब‍िगड़ सकती है सेहत

Disclaimer