शुगर में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?

Foods to Avoid in Sugar in Hindi: अगर आपको शुगर है, तो अपना खास ख्याल रखें। शुगर होने पर आपको कुछ खास चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 
  • SHARE
  • FOLLOW
शुगर में क्या-क्या नहीं खाना चाहिए?


What We Should Not Eat In Sugar: शुगर को डायबिटीज और मधुमेह के रूप में भी जाना जाता है। डायबिटीज होने पर व्यक्ति के ब्लड में शुगर लेवल बढ़ जाता है। शुगर बढ़ने पर आपको बार-बार पेशाब, पसीना आना, ज्यादा भूख लगना और बेचैनी जैसे लक्षण महसूस हो सकते हैं। वहीं शुगर हृदय और किडनी रोग का कारण भी बन सकता है। इसलिए शुगर को कंट्रोल (How to Get Rid from Sugar) में रखना बहुत जरूरी होता है। 

शुगर को कंट्रोल में रखने के लिए अच्छी डाइट, एक्सरसाइज और लाइफस्टाइल अपनाना बहुत जरूरी होता है। अधिकतर लोगों को पता है कि शुगर होने पर चीनी या चीनी से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए। लेकिन चीनी के अलावा भी कई ऐसे खाद्य पदार्थ हैं, जिन्हें शुगर में नहीं खाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए (Sugar me Kya Nahi Khana Chahiye)? शुगर में क्या परहेज करना चाहिए? या फिर डायबिटीज में क्या न खाएं? आइए, इस लेख में जानते हैं।

white bread to avoid in sugar

शुगर में न खाएं सफेद ब्रेड

शुगर बढ़ने पर आपको सफेद ब्रेड नहीं खानी चाहिए। क्योंकि व्हाइट ब्रेड रिफाइंड अनाज है, साबुत अनाज नहीं। जबकि शुगर में सिर्फ साबुत अनाज खाना ही फायदेमंद होता है। रिफाइंड अनाज में हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। ऐसे में व्हाइट ब्रेस्ट खाने से शरीर में शुगर लेवल बढ़ सकता है। सफेद ब्रेड की जगह आप गेहूं की रोटी खा सकते हैं।

इसे भी पढ़ें- डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए अपनाएं ये 5 उपाय

शुगर में फ्रेंच फ्राइज न खाएं

शुगर होने पर आपको फ्रेंच फाइज भी नहीं खाना चाहिए (Foods to Avoid in Diabetes)। दरअसल, फ्रेंच फाइज आलू से बना होता है। साथ ही इसे तेल में फ्राई भी किया जाता है। जबकि शुगर बढ़ने पर आलू और फ्राइड दोनों चीजों से परहेज करने को कहा जाता है। फ्रेंच फ्राइज में कार्ब्स और फैट अधिक होता है। ये दोनों तत्व डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर लेवल को बढ़ा सकते हैं। 

शुगर में सोडा न पिएं

अगर आप शुगर के मरीज हैं, तो सोडा का सेवन बिल्कुल न करें। सोडा डायबिटीज रोगियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि सोडा को शरीर तेजी से अवशोषित कर लेता है और इंसुलिन रिलीज का संकेत देता है। जबकि शुगर रोगियों को इंसुलिन की जरूरत होती है। इसलिए ब्लड शुगर बढ़ने पर सोडा से पूरी तरह से परहेज करना चाहिए। इसके साथ ही आपको मार्केट में मिलने वाले एनर्जी ड्रिंक्स भी नहीं पीनी चाहिए।

शुगर में ड्राई फ्रूट्स न खाएं

शुगर में ड्राई फ्रूट्स भी नहीं खाने चाहिए। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स में शुगर और कार्ब्स अधिक होता है। ऐसे में अगर आप इनका सेवन करते हैं, तो ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है। आपको किशमिश, मुनक्का और खजूर आदि खाने से बचना चाहिए। 

इसे भी पढ़ें- क्या डायबिटीज में अनार का जूस पी सकते हैं ?

शुगर में फलों का जूस न पिएं

शुगर में फलों का जूस पीने से भी परहेज करना चाहिए। फलों में फाइबर होता है, लेकिन जब फलों का जूस निकाला जाता है तो इनमें से फाइबर कम हो जाता है। जबकि फाइबर शुगर के मरीजों के लिए बहुत जरूरी होता है।  

शुगर में क्या नहीं खाना चाहिए: अगर आपको भी शुगर यानी डायबिटीज है, तो आपको शुगर, ब्रेड, ड्राई फ्रूट्स, फलों का जूस और सोडा नहीं खाना चाहिए। इन चीजों में कार्ब्स, स्ट्रार्च और शुगर होता है। वहीं फाइबर भी कम होता है। ऐसे में इन्हें खाने से ब्लड में शुगर लेवल बढ़ सकता है और समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

Read Next

Dates vs Figs: खजूर और अंजीर में क्या होता है अधिक फायदेमंद?

Disclaimer