प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवन, हो सकता है नुकसान

Foods To Avoid in Prostate Cancer: प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में कुछ फूड्स का सेवन करने से बचना चाहिए, जानें इन फूड्स के बारे में।
  • SHARE
  • FOLLOW
प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में भूलकर भी न करें इन फूड्स का सेवन, हो सकता है नुकसान


Foods To Avoid in Prostate Cancer: असंतुलित खानपान और खराब जीवनशैली के कारण आपको कैंसर जैसी गंभीर समस्या का खतरा रहता है। प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में आपके प्रोस्टेट ग्रंथि में कैंसर कोशिकाएं विकसित होने लगती हैं। इसकी वजह से धीरे-धीरे कैंसर फैलने लगता है। शुरुआत में प्रोस्टेट कैंसर की पहचान कर इलाज लेने से आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। आखिरी स्टेज में कैंसर के पहुंचने पर मरीज की जान जाने का खतरा बढ़ जाता है। प्रोस्टेट कैंसर की शुरुआत में लंबे समय तक आपको कोई लक्षण दिखाई नहीं देते हैं, इस समस्या में कुछ लोगों सालों बाद लक्षण दिखने शुरू होते हैं। इस परेशानी में आपको खानपान का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खानपान से जुड़ी गलती प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों की परेशानी बढ़ा सकती है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को किन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।

प्रोस्टेट कैंसर में क्या नहीं खाना चाहिए?- Foods To Avoid in Prostate Cancer in Hindi

पुरुषों में प्रोस्टेट कैंसर का खतरा खानपान से जुड़ी अनहेल्दी आदतों और खराब जीवनशैली के कारण बढ़ जाता है। इस समस्या में बहुत ज्यादा नमक, अचार और कैल्शियम की अधिक मात्रा वाली चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए। प्रोस्टेट से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का कारण भी ऐसी चीजों का सेवन होता है। 

Foods To Avoid in Prostate Cancer

इसे भी पढ़ें: कैंसर के इलाज के दौरान कैसी होनी चाहिए मरीज की डाइट? जानें क्या खिलाएं और किन चीजों का करें परहेज

प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को इन चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए-

1. चाय से करें परहेज

आज के समय में ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरूआत चाय से होती है। हमारे देश में पानी के बाद चाय सबसे ज्यादा पी जाने वाली चीजों में से एक है। प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को चाय पीने से बचना चाहिए। इसका सेवन आपकी परेशानियों को और बढ़ा सकता है।

2. हाई कैल्शियम डाइट से बनाएं दूरी

प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में हाई कैल्शियम डाइट का सेवन करने से बचना चाहिए। हाई कैल्शियम डाइट की वजह से आपको प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए प्रोस्टेट कैंसर के मरीजों को कैल्शियम की अधिक मात्रा वाले फूड्स का सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

इसे भी पढ़ें: मुंह का कैंसर होने पर मरीज खाएं ये फूड्स, तेजी से होगी रिकवरी

3. रेड मीट और मीट

प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में आपको हाई फैट वाले रेड मीट और एनिमल मीट का सेवन करने से बचना चाहिए। बहुत ज्यादा मात्रा में फैट का सेवन करने से प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है।

4. नमक और अचार

नमक का सेवन संतुलित मात्रा में ही शरीर के लिए फायदेमंद होता है। बहुत ज्यादा मात्रा में नमक और अचार का सेवन करने से आपको कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में भी बहुत ज्यादा नमक और अचार का सेवन करने से बचना चाहिए।

5. प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें

प्रोस्टेट कैंसर की समस्या में प्रोसेस्ड फूड का सेवन करने से बचना चाहिए। प्रोसेस्ड फूड का सेवन आपके पाचन तंत्र को भी नुकसान पहुंचाने का काम करता है। इसकी वजह से आपको कई गंभीर परेशानियां भी हो सकती हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद है काली किशमिश, एक्सपर्ट से जानें इसके स्वास्थ्य लाभ

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version